बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में मौसम ने दी राहत.. 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले, तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और बौछारें

उत्तर प्रदेश में कई दिनों की तपती गर्मी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने से तापमान में कमी आई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 11, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Weather Today
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कई दिनों की तपती गर्मी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने से तापमान में कमी आई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी कई जिलों में आंधी, गर्जन और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि खेतों में पकी फसलों को बारिश और ओलों से नुकसान का खतरा बढ़ गया है जिससे किसान चिंतित हैं।

लखनऊ में झमाझम बारिश

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather Today: कानपुर देहात समेत यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अप्रैल 13, 2025
UP Weather Today

कल से तेज हवाओं का अलर्ट, बढ़ती गर्मी का असर – जानें यूपी में आज के मौसम का हाल

मार्च 17, 2025

पिछले कुछ समय से यूपी में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा था लेकिन गुरुवार से मौसम ने अचानक पलटी मारी। राजधानी लखनऊ में काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को ठंडक का अहसास कराया। हालांकि कुछ इलाकों में सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में दिक्कतें भी हुईं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में आंधी-तूफान, गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम फिर से शुष्क हो सकता है। गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा नोएडा, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ और बलिया जैसे जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े: यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 की मौत, सीएम योगी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग (UP Weather Today) ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है जिसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गुरुवार की बारिश ने कई जिलों में पारे को नीचे ला दिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

किसानों की बढ़ी चिंता

जहां बारिश (UP Weather Today) ने गर्मी से राहत दी वहीं खेतों में तैयार गेहूं की फसल को नुकसान का डर सता रहा है। फर्रुखाबाद, उन्नाव और अन्य जिलों में ओलों ने फसलों को प्रभावित किया है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है।

अगले दो दिन सतर्क रहें

मौसम विभाग (UP Weather Today) ने लोगों से तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन को भी जलजमाव और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यूपी में मौसम का यह बदलाव अगले दो दिनों तक राहत देगा लेकिन फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

Tags: UP Weather Today
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather Today: कानपुर देहात समेत यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 13, 2025

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह भी काले बादलों ने आसमान को घेर रखा है और ठंडी हवाओं...

UP Weather Today

कल से तेज हवाओं का अलर्ट, बढ़ती गर्मी का असर – जानें यूपी में आज के मौसम का हाल

by Gulshan
मार्च 17, 2025

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी बारिश और तेज...

UP Weather Today

UP Weather Today : यूपी के कई जिलों में तेज़ हवाओं का कहर, बारिश का अलर्ट जारी

by Gulshan
मार्च 15, 2025

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल चुका है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही,...

Next Post
history of human dog relationship

National Pet Day: हर दौर में वफादार रहे हैं कुत्ते, जानिए इंसान और डॉग्स की दोस्ती की शुरुआत कब हुई

जानिए वाराणसी पहुंचते ही PM मोदी ने CP-DM को क्यों किया तलब, दागे प्रश्न और दिया अल्टीमेटम तो मचा हड़कंप

जानिए वाराणसी पहुंचते ही PM मोदी ने CP-DM को क्यों किया तलब, दागे प्रश्न और दिया अल्टीमेटम तो मचा हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist