रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

सीएम योगी के चलते फिर से मुस्काराई संभल नगरी और मस्जिद का हो गया नामकरण, योगी के एक्शन से बौखलाए हैदराबाद के भाईजान और कह दी बड़ी बात।

by Vinod
अप्रैल 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।बनावटी मुस्कान नहीं। झूठ-फरेस पसंद नहीं। अपराधी और भ्रष्टाचारियों से बेइंतहा नफरत। एक बार जो कमेंटमेंट कर लिया फिर वो खुद की भी नहीं सुनते। चापसूलों को अपने पास नहीं भटकने देते। पैरवी करने वालों को भी नहीं बख्शते। भगवा चोला पहचान। सनातन से बेइंतहा प्यार। जब से बने सरकार तब से यूपी में सनातन की हो रही जय-जय कार। राम मंदिर का हुआ निर्माण, काशी भी हुई जगमग। मथुरा और संभल पर नजर। वक्फ को लेकर सख्त। बिल पास होते ही दिखाए तेवर। खौफ से थर-थर कांपे कब्जाधारी। हैदराबाद के ओवैसी भी बोले, मैंने तो पहले ही कहा था ऐसा ही होगा। हां जनाब ये किसी फिल्म के डॉयलाग नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कमेंटमेंट की हकीकत है, जिसकी इनदिनों पूरे देश में खूब चर्चा हो रही है।

हां सीएम योगी आदित्यनाथ अगर एक बार कमेंट कर लेते हैं तो वह खुद की भी नहीं सुनते। इसके कई उदाहरण आपको ‘महाराज जी’ के अतीत के पन्नों में दिख जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिए हैं कि हिंदुत्व के प्रति उनके रुख में अभी कोई बदलाव नहीं होने वाला है। कोई कुछ भी कहे, वे अपनी लाईन पर चलने वाले नेता हैं। एकदम दो टूक। बिना घुमाए फिराए सीधी बात कहने और करने वाले। सांप्रदायिक सद्भाव पर उनका फॉर्मूला लिबरलों से बिल्कुल मेल नहीं। हिंदू संस्कृति के बचाव को लेकर उनके विचार एकदम स्पष्ट हैं। किसी वोटबैंक की फिक्र किए बिना। जब भी सीएम योगी बोलते हैं तो सटीक और सीधा। वक्फ हो य संभल-मथुरा। सबपर सीएम योगी खुलकर अपनी बात जनता के बीच रखते हैं।

RELATED NEWS

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

सितम्बर 5, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

अगस्त 31, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बिल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने सूबे के सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वक्फ की जमीन पर कब्जा किए कब्जाधारियों की लिस्ट बनाएं। उन्हें भूमाफिया घोषित करें और मुकदमा दर्ज करते हुए माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजें। जिसका असर भी दिखने लगा है। गोरखपुर, प्रयागराज से लेकर संभल में अब वक्फ की जमीनों को कब्जाधारियों के चंगुल से छुड़ाए जाने के ऑपरेशन को लॉन्च कर दिया गया है। इतना ही नहीं संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम भी बदल दिया गया और उसका नाया नामकरण भी हो गया। जिसके चलते पूरे संभल में जश्न का महौल है।

संभल में हरिहर मंदिर के मुद्दे पर भी सीएम योगी झुकने वाले नहीं हैं। सीएम योगी ने कहा है कि दोनों तरह के साक्ष्य हैं। शास्त्रीय प्रमाण हैं और आस्था के साक्ष्य भी हैं। सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मुझे लगता है कि न्यायालय को हस्तक्षेप करने की नौबत न आए बल्कि इस्लाम के अनुयाइयों को बड़े सम्मानजनक ढंग से कहना चाहिए। सीएम योगी ने इल्लाम धर्म के मानने वालों से कहा है कि आप अपनी अमानत को संभालिए और सनानियों को उनकी धरोहरें सौंप दीजिए। मतलब साफ है कि हिंदुत्व के ध्वज वाहक के रूप में योगी आदित्यनाथ का कारवां रुकने वाला नहीं है।

सीएम योगी ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जो कोई भी भारतीय परंपराओं का सम्मान करता है, उसका स्वागत है। कई लोगों के पूर्वज दबाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिए थे, फिर भी वे भारतीय परंपराओं पर गर्व करते हैं। अगर ऐसे लोग, जो परंपराओं का पालन करते हैं, गंगा में डुबकी लगाने आते हैं, तो कोई समस्या नहीं है.। लेकिन अगर कोई जमीन पर दावा करने के इरादे से आता है, तो उन्हें डेंटिंग-पेंटिंग का सामना करना पड़ सकता है। जाहिर है कि योगी आदित्यनाथ का इशारा वक्फ बोर्ड के दावे पर जिसमें महाकुंभ की जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया गया है। सीएम योगी ने वक्फ बोर्ड को भूमाफियाओं का बोर्ड बताया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कहा था वह अब जमीन पर दिखने लगा है। संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ’जुमा मस्जिद’ कहा जाता है। एसआई ने जुमा मस्जिद के नाम का बोर्ड भी लगा दिया है। जिसके बाद हैदराबाद के ओवैसी मैदान पर उतर कर वक्फ के पक्ष में ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम की धारा 3डी के तहत एएसआई के तहत संरक्षित कोई भी संपत्ति वक्फ की संपत्ति नहीं हो सकती, जिसमें संभल की मस्जिद और देश भर में कई अन्य इस्लामी संरचनाएं शामिल हैं।

राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए ओवैसी ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उपयोगकर्ता द्वारा भूमि पर दावे को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, नए अधिनियम के अनुसार, उपयोगकर्ता की अवधारणा तभी लागू होगी जब भूमि विवादित न हो या सरकारी संपत्ति न हो। उन्होंने आगे कहा कि इस अधिनियम के साथ सभी एएसआई स्मारक जो वक्फ संपत्ति हैं, उनका पदनाम समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, एएसआई की परिभाषा का विस्तार किया गया है। अब मैं वह संपत्ति खो दूंगा। औवैसी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक के कानून बन जाने के बाद संभल की जामा मस्जिद वक्फ की संपत्ति नहीं रह जाएगी। इसको हमसे छीन लिया जाएगा।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी, जिससे यह 5 अप्रैल 2025 को अधिनियम बन गया। मूल अधिनियम की धारा 3 में कई खंडों के साथ संशोधन किया गया है। ओवैसी द्वारा उल्लिखित धारा 3डी, संरक्षित स्मारक या संरक्षित क्षेत्र को वक्फ के रूप में घोषित करने को अमान्य बनाती है। इसमें लिखा हैः “इस अधिनियम के तहत या किसी पिछले अधिनियम के तहत वक्फ संपत्तियों के संबंध में जारी की गई कोई भी घोषणा या अधिसूचना अमान्य होगी, यदि ऐसी संपत्ति ऐसी घोषणा या अधिसूचना के समय प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 या प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षित स्मारक या संरक्षित क्षेत्र थी।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम की धारा 3डी यह सुनिश्चित करती है कि विरासत कानूनों के तहत पहले से ही संरक्षित स्मारक या क्षेत्र के रूप में नामित किसी भी साइट पर कोई वक्फ दावा नहीं किया जा सकता है। यदि अतीत में ऐसी कोई घोषणा की गई थी, चाहे इस अधिनियम के तहत या पिछले अधिनियमों के तहत, तो इसे अब कानूनी रूप से शून्य माना जाएगा। इस प्रावधान का उद्देश्य ऐतिहासिक स्मारकों, विशेष रूप से एएसआई संरक्षण के तहत, धार्मिक दावों के तहत पुनर्वर्गीकृत या अतिक्रमण किए जाने से रोकना है, जिससे भारत की पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा हो सके।

Tags: asaduddin owaisiCM Yogi AdityanathSambhal Jama Shahi MosqueWaqf Bill 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Election Push: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Next Post
Semiconductor Chip: आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम,पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने बताया कब होगी लॉन्च

Semiconductor Chip: आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम,पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने बताया कब होगी लॉन्च

Hanuman Janmotsav पर अब तक का सबसा बड़ा खुलासा, 27 मई 2014 को इस गांव में आए थे बजरंगबली और भक्तों को दिए दर्शन

Hanuman Janmotsav पर अब तक का सबसा बड़ा खुलासा, 27 मई 2014 को इस गांव में आए थे बजरंगबली और भक्तों को दिए दर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In