Monday, November 16, 2026 11:57 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » CSK की मिली कमान पर ‘दगे ‘कारतूस’ साबित हुए MS धोनी, KKR से हार के बाद इस क्रिकेटर ने येलो आर्मी की घनघोर बेइज्जती

CSK की मिली कमान पर ‘दगे ‘कारतूस’ साबित हुए MS धोनी, KKR से हार के बाद इस क्रिकेटर ने येलो आर्मी की घनघोर बेइज्जती

कप्तान बनाए जाने के बाद भी जारी है महेंद्र सिंह धोनी का फ्लाप शो, नहीं चल रहा बल्ला, मैदान पर भी थाला बेअसर, KKR ने CSK को हराकर जीता मैच।

by Vinod
12/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 के शंखनाद के साथ ही सबकी नजर सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी थीं। ‘ताला’ ने 43 साल की उम्र में 22 गज की पिच पर जबरदस्त कीपिंग कर सबका दिल जीत लिया। 1.4 और 4 सेकेंड वाली स्टंपिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को फिर से क्रिकेट के बॉस बना दिया। पर माही का बल्ला आईपीएल के 18वें सीजन पर अब तक खामोश रहा। सीएसएके 6 मुकाबलों में सिर्फ एक पर ही जीत दर्ज कर सकी। ऐसे में चचाएं तेज थीं कि शाएद महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल को गुड बॉय कह देंगे। पर ऐसा हुआ नहीं और ‘थाला’ का डिमोशन होने के बजाए प्रमोशन हो गया। उन्हें एकबार फिर से सीएसके की कमान सौंप दी गई, लेकिन दगे कारतूस साबित हुए। केकेआर ने येलो आर्मी को चित कर बड़ा उलटफेर कर दिया।

आईपीएल 2025 में 10 टीमें खेल रही हैं। सीएसके को सबसे मजबूत टीम का दर्जा मिला हुआ है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीएसके का हिस्सा हैं। माही के बारे में कहा जाता है कि जिस टीम के साथ ये जुड़े होते हैं उसकी जीत की सौ फीसदी गारंटी होती है। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जितवाया है। सबसे ज्यादा जीत का रिकार्ड भी माही के नाम ही दर्ज है। पर कुछ साल पहले उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। तब ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया था। एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम के कप्तान के रूप में लौटे। सीएसके की तरफ से बताया गया कि नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। जिसके चलते अब टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।

ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद स्वाभाविक तौर पर टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को ही फिर से कप्तान बनाने का फैसला किया, जो इस वक्त चेन्नई की जरूरत भी नजर आ रही है। टीम की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है और पहले मैच में मिली जीत के बाद से ही लगातार शिकस्त ही मिल रही है। अभी तक 6 मैच खेल चुकी चेन्नई ने लगातार 5 मुकाबलों में हार झेली है और सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ टीम 9वें स्थान पर है। आईपीएल के 18वें सीजन के 24वां मैच सीएसके बनाम केकेआर के बीच खेला गया। सीएएस के बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई। एक भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पांच मुकाबले की तरह इस मैच में भी नहीं चला। जिसके कारण केकेआर ने सीएसके को उसी के घर पर आठ विकेट से रौंद दिया। केकेआर के गेंदबाजों के आगे सीएसके के बल्लेबाज एक-एक रन को जूझते रहे। सिर्फ दुबे ही क्रीज पर टिककर ठीक-ठाक बल्लेबाजी की।

RELATED NEWS

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

November 15, 2025
IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

November 15, 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले रचिन रविंद्र केकेआर के खिलाफ शुरुआती ओवरों में धीमी बल्लेबाजी कर अपनी टीम पर दबाव को बढ़ा दिया। रचिन 9 गेंद खेलकर सिर्फ 4 ही बना पाए। ऐसे में सीएसके की हार का वह सबसे बड़े विलेन में से एक रहे। सीएसके के लिए इस मुकाबले में डेवोन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के खिलाफ शिवम के पास मौका था कि वह एक छोर से टीम के लिए बड़ी पारी खेलते, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। शिवम सीएसके के लिए आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 31 रन बनाए। केकेआर के खिलाफ जब एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे तो विजय शंकर ने कुछ देर के लिए आक्रामक रवैया दिखाया। शंकर ने टीम के लिए 21 गेंद में 29 रन बनाए। सीएसके के लिए केकेआर के खिलाफ कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग में बुरी तरह से फेल रहे। धोनी एक बार फिर से 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे, लेकिन वह सुनील नरेन की फिरकी में फंस कर अपना विकेट गंवा बैठे

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीएएस को मिली शर्मनाक हार का के डेल स्टेन का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी आईपीएल के लायक नहीं हैं। उन्हें इस लीग में नहीं होना चाहिए। ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टेन ने इसके जरिए चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ प्लेयर्स समेत धोनी को निशाना बनाया है। दरअसल, डेल स्टेन का वायरल पोस्ट 11 अप्रैल का है. उन्होंने चेन्नई और कोलकाता के मुकाबले से पहले ही ये बातें कही थीं। इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में किसी भी टीम या खिलाड़ी का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, कोलकाता से हारने के बाद फैंस इसे चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी से जोड़कर देख रहे हैं।क्योंकि सीएसके के बल्लेबाज और गेंदबाज इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। एक तरफ जहां दूसरी टीमों ने पावरप्ले में तूफानी बैटिंग की है। वहीं चेन्नई ने धीमी शुरुआत की है और वो बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

मिडिल ऑर्डर में विजय शंकर, शिवम दुबे के अलावा धोनी भी अंत में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। धोनी पहले की तरह अपनी टीम के लिए कोई भी मैच जीत पर फिनिश नहीं कर सके हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे दिग्गज गेंदबाजों के होते हुए टीम की गेंदबाजी साधारण रही है। यही वजह है कि फैंस स्टेन के पोस्ट को सीएसके से जोड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी थे, जिन्होंने इस सीजन फ्लॉप चल रहे ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे दूसरे खिलाड़ियों का नाम लिया। आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में सीएसके की टीम फिलहाल 6 मैचों में 1 जीत और 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर हैं। उसका नेट रन रेट माइनस 1.554 है। हालांकि वह इस खराब प्रदर्शन के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचना सीएसके के लिए किसी करिश्मे से कम नहीं होने वाला है। बता दें, आईपीएल के लीग स्टेज में सभी टीमों 14-14 मैच खेलती हैं, ऐसे में सीएसके के अभी भी 8 मैच बचे हुए हैं।

Related Posts

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

November 15, 2025
IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

November 15, 2025
कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

June 7, 2025
प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

June 4, 2025
IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

June 4, 2025
PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

June 4, 2025
IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

June 3, 2025
IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

June 3, 2025
IPL 2025

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के वो 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं फाइनल मैच का पासा

June 3, 2025
PBKS vs RCB Final: गजब का बन रहा संयोग, बिना खेले ही IPL 2025 की चैंपियन बन जाएगी पंजाब किंग्स

PBKS vs RCB Final: गजब का बन रहा संयोग, बिना खेले ही IPL 2025 की चैंपियन बन जाएगी पंजाब किंग्स

June 3, 2025
Next Post
Akhilesh Yadav

क्या मुलायम की वजह से जीते कांसीराम? अखिलेश का बयान या दलित विरासत को पुनः प्राप्त करने का प्रयास

UP Teachers Vacancy

UP Teacher Bharti: यूपी के 4512 स्‍कूलों में शिक्षकों की भर्ती, इतने पदों पर बंपर वैकेंसी... जल्द करें आवेदन ?

Airport Authority Recruitment

एयरपोर्ट अथॉरिटी में 309 पदों पर बंपर भर्ती! 25 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें कितनी मिलेगी सैलेरी...

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

November 11, 2026
Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

November 13, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India