Sunday, November 22, 2026 9:58 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » ‘जय श्री राम’ के नारे पर गरमाई सियासत, राज्यपाल RN रवि पर विपक्ष का वार…

‘जय श्री राम’ के नारे पर गरमाई सियासत, राज्यपाल RN रवि पर विपक्ष का वार…

इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा, "आज हम उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जो श्रीराम के परम भक्त थे। मैं कहता हूं 'जय श्री राम', आप भी मेरे साथ बोलिए 'जय श्री राम'।" वीडियो में छात्र भी उनका यह नारा दोहराते नजर आ रहे हैं।

by Gulshan
13/04/2025
RN Ravi

RN Ravi : तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि एक बार फिर राजनीतिक तूफान के केंद्र में आ गए हैं। मदुरै स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें राज्यपाल छात्रों से कम्ब रामायण के रचयिता, एक महान कवि को श्रद्धांजलि देने के बहाने यह नारा बुलवाते नजर आ रहे हैं।

छात्रों से लगवाया ‘जय श्री राम’ का नारा

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा, “आज हम उस संत पुरुष को नमन करें, जो भगवान श्रीराम के महान भक्त थे। मैं कहता हूं ‘जय श्री राम’, आप भी मेरे साथ कहें।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र भी इस नारे को दोहराते हैं। लेकिन इस घटना ने राज्य की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है।

DMK और कांग्रेस का तीखा प्रहार

राज्यपाल के इस कृत्य पर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। DMK के प्रवक्ता धरनीधरन ने बयान जारी कर कहा, “यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के खिलाफ है। राज्यपाल लगातार संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? वह अब RSS के प्रवक्ता जैसे व्यवहार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उन्हें उनकी सीमा दिखा दी है।”

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता…

कांग्रेस विधायक आसन मौलाना ने भी राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “देश के इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठकर वह एक धार्मिक प्रचारक की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत विविधताओं का देश है—धर्म, संस्कृति और भाषा के स्तर पर। ऐसे में ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाना एकतरफा धार्मिक सोच को बढ़ावा देना है, जो पद की गरिमा के विपरीत है।” उन्होंने ANI से बातचीत में यह भी जोड़ा, “राज्यपाल अब खुलकर RSS और बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। यह देश के संघीय ढांचे और संविधान की भावना के खिलाफ है।”

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार 

इस बयान से कुछ ही दिन पहले, सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित 10 विधेयकों को रोके रखने के राज्यपाल के निर्णय को “गैरकानूनी” करार दिया था। अदालत ने यह साफ किया कि राज्यपाल किसी विधेयक पर अनिश्चितकाल तक कोई फैसला टाल नहीं सकते। इस टिप्पणी को DMK सरकार की कानूनी जीत के रूप में देखा गया था।

अब ऐसे समय में जब न्यायपालिका ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, ‘जय श्री राम’ नारे का विवाद एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे चुका है। राज्यपाल की भूमिका को लेकर फिर वही पुराना सवाल उठ खड़ा हुआ है—क्या वह एक निष्पक्ष संवैधानिक प्रतिनिधि हैं, या किसी विशेष विचारधारा के संवाहक?

Related Posts

No Content Available
Next Post
BSP Chief Mayawati

आकाश आनंद का यू-टर्न मायावती से मांगी माफी, बोले- अब ससुराल की नहीं सुनूंगा

विराट कोहली ने T20 में जड़ी ‘स्पेशल सेंचुरी’, किंग के ‘खेला’ से RR के साथ बाबर-गेल के रिकार्ड भी हुए धराशाही

विराट कोहली ने T20 में जड़ी ‘स्पेशल सेंचुरी’, किंग के ‘खेला’ से RR के साथ बाबर-गेल के रिकार्ड भी हुए धराशाही

टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद Karun Nair ने कुछ अंदाज में की वापसी

टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद Karun Nair ने कुछ अंदाज में की वापसी

POPULAR POST

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India