Saturday, June 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

विराट कोहली ने T20 में जड़ी ‘स्पेशल सेंचुरी’, किंग के ‘खेला’ से RR के साथ बाबर-गेल के रिकार्ड भी हुए धराशाही

RCB vs RR: विराट कोहली ने टी20 में लगाई फिफ्टी की सेंचुरी, किंग कोहली बने जीत के नायक, आरसीबी ने आरआर को दी पटखनी।

by Vinod
April 14, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला जयपुर के सवाईमान सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 174 रन के लक्ष्य के जवाब में 17.3 ओवर में1 विकेट पर 175 रन बनाए और ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने फिफ्टी जड़कर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने इस मैंच में टी20 में पचासे की सेंचुरी लगा दी।

बनाई फिफ्टी लेकिन वह सेंचुरी बन गई

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ग्रीन जर्सी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 174 रन के लक्ष्य के जवाब में 17.3 ओवर में1 विकेट पर 175 रन बनाए। जयपुर में सीजन के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। आरसीबी के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। टीम इंडिया के किंग ने इस मैच में कई रिकार्ड अपने नाम पर कर लिए। कोहली ने इस मैच में बनाई फिफ्टी लेकिन वह सेंचुरी बन गई।

RELATED NEWS

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

June 3, 2026
IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

May 27, 2026

दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

विराट कोहली की इस सीजन की तीसरी फिफ्टी है। इस फिप्टी के साथ ही कोहली ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, ये कोहली टी20 क्रिकेट में 100वां अर्धशतक है। यानी उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अर्धशतकों का शतक पूरा कर लिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ही टी20 में अर्धशतकों का शतक बना पाए हैं। कोहली ने 405 मैचों की 388 पारियों में ये काम किया है। विराट ने पाकिस्तान के बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। बाबर ने टी 20 में 90 अर्धशतक बनाए हैं तो गिल के नाम 88 फिफ्टी हैं।

विराट कोहली  62 रन बनाकर नाबाद 

विराट कोहली के अलावा इस मैच में उनको ओपनिंग जोड़ीदार फिल सॉल्ट ने भी शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर 92 रनों की साझेदारी की। सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। विराट कोहली 45 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन तीनों की पारियों के दम पर आरसीबी ने राजस्थान द्वारा रखे गए 174 रनों के टारगेट को 17.3 ओवरों में हासिल कर लिया। आज के मैच में विराट पूराने रंग पर दिखे और मैदान के हर कोने पर शार्ट मारे। विराट के आगे विपक्षी टीम के गेंदबाज बौने नजर आए।

आरसीबी की जीत से अंक तालिका में बदलाव

आरसीबी की जीत से अंक तालिका में बदलाव हुआ है और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि राजस्थान ने भी छह मैच खेले हैं और वह दो जीत, चार हार के साथ चार अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है। फिलहाल अंक तालिक में दिल्ली के दिलेर पहले पायदान पर हैं। जबकि पांच बार की चैंपियन चेन्नई और मुम्बई की हालत इस आईपीएल में खराब हैं। चेनई अभी तक 6 मुकाबलों में सिर्फ एक पर ही जीत दर्ज कर सकी है। कुछ ऐसा हाल मुम्बई का भी है। मुम्बई भी अंकतालिका में नीचले पायदान पर है।

आरसीबी इस मुकाबले में हरी जर्सी पहनकर उतरी

आरसीबी इस मुकाबले में हरी जर्सी पहनकर उतरी थी।यह टीम हर सीजन कम से कम एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। दरअसल, बेंगलुरु की टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है। आरसीबी के लिए ग्रीन जर्सी में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वह जीत दर्ज करने में सफल रही। आरसीबी की ग्रीन जर्सी में यह पांचवीं जीत है। उसने ग्रीन जर्सी पहनते हुए दो बार राजस्थान को हराया है। जानकार बताते हैं कि अब आगे के मैचों में आरसीबी की जर्सी का रंग ग्रीन ही रहेगा। अब आरसीबी के खिलाड़ी ग्रीन जर्सी पर ही नजर आएंगे।

Tags: Challengers BangaloreIPL 2025rajasthan RoyalsVIRAT KOHLI
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर  किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

by Kirtika Tyagi
May 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi sixes record: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है।...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

Next Post
टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद Karun Nair ने कुछ अंदाज में की वापसी

टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद Karun Nair ने कुछ अंदाज में की वापसी

UP Weather Update

यूपी में मौसम का रौद्र रूप.. 14 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में भी उछाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist