रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कासगंज में अंबेडकर जयंती के प्लेक्स को लेकर बवाल, दलित-क्षत्रिय पक्षों में पथराव और मारपीट

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के नसरतपुर गांव में रविवार देर रात अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उस समय हंगामा मच गया जब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती प्लेक्स को लेकर दलित और क्षत्रिय समाज के लोग आपस में भिड़ गए।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kasganj News
Share on FacebookShare on Twitter

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के नसरतपुर गांव में रविवार देर रात अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उस समय हंगामा मच गया जब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती प्लेक्स को लेकर दलित और क्षत्रिय समाज के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्लेक्स लगाने से शुरू हुआ विवाद

RELATED NEWS

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 18, 2026
BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

फ़रवरी 26, 2026

जानकारी के अनुसार नसरतपुर गांव (Kasganj News) में तालाब के पास की जमीन पर क्षत्रिय समाज का एक फ्लेक्स बोर्ड पहले से ही लगा हुआ था। रविवार देर रात दलित समाज के लोग बाबा साहब की जयंती के लिए प्लेक्स बोर्ड लगाने पहुंचे और उन्होंने वहां अपना बोर्ड लगा दिया। इसकी खबर मिलते ही क्षत्रिय समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और दलित समाज द्वारा लगाए गए प्लेक्स को हटाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। पथराव के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और सीओ आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तनाव को कम करने के लिए तत्काल दोनों पक्षों के प्लेक्स बोर्ड हटवा दिए। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में पैदल गश्त कर हालात पर काबू पाया।

यह भी पढ़े: प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात.. रीवां रोड पर कार पर बमबाजी, तीन लोग घायल

स्थिति नियंत्रण में.. पुलिस तैनात

सीओ कासगंज (Kasganj News) आंचल चौहान ने बताया कि प्लेक्स बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई थी। दोनों पक्षों के प्लेक्स को हटा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी तरह की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गांव में तनाव.. दहशत में लोग

इस घटना के बाद नसरतपुर गांव (Kasganj News) में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की हिंसक वारदात से दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी बात पर इतना बड़ा बवाल होने से सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। लोग पुलिस और प्रशासन से शांति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सामाजिक तनाव और संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

Tags: Kasganj News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Etah News Devar Bhabhi Death: कासगंज के मनौटा गांव निवासी 29 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी 24 वर्षीय भाभी प्रियंका के...

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

Hathras Comment Case: कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मामले ने फिर तूल पकड़ लिया।...

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Kasganj Suspicious Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढपुरा विकास खंड के कायमपुर गांव में एक भंडारे के बाद...

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

by Vinod
अगस्त 12, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे...

Next Post
Yogi govt

CM योगी का 'युवा उद्यमी अभियान' बना वरदान, युवाओं को मिल रहा बिना ब्याज का लोन

India Apple Hub

अब 'मेड इन इंडिया' iPhone की गूंज! 22 अरब डॉलर के उत्पादन के साथ भारत बना Apple का नया हब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In