शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: जिस अस्पताल से नवजात चोरी हो, उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जिन अस्पतालों से नवजात चोरी हो, उनका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत भी रद्द कर दी है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 15, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Supreme Court
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court on child theft: सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी होता है, तो राज्य सरकार को उस अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए। यह टिप्पणी वाराणसी और उसके आसपास के अस्पतालों में हुई बच्चा चोरी की घटनाओं से जुड़े एक मामले में आई है, जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2024 में आरोपियों को जमानत दे दी थी। इस पर बच्चों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की जमानत रद्द करते हुए चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामलों पर राज्यों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आरोपी देशव्यापी गिरोह से जुड़े, समाज के लिए खतरा

Supreme Court की जस्टिस जे बी पारडीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह केवल एक स्थानीय अपराध नहीं बल्कि देशव्यापी नेटवर्क का हिस्सा है। कोर्ट ने अपने फैसले में दर्ज किया कि चोरी किए गए बच्चे झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से बरामद हुए हैं। यह गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा था और समाज के लिए गंभीर खतरा है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की जमानत देने की प्रक्रिया को “लापरवाह” बताया और उत्तर प्रदेश सरकार को भी फटकार लगाई कि उसने इस जमानत आदेश को समय रहते चुनौती क्यों नहीं दी।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

अस्पतालों की जवाबदेही तय करें

Supreme Court ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर लगाम लगाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट की सिफारिशों को अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देने आती है और वहां से नवजात बच्चा चोरी हो जाए, तो सबसे पहले संबंधित अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए। यह कदम न केवल अस्पतालों की जवाबदेही तय करेगा, बल्कि ऐसे मामलों में कमी भी लाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकारें इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाएं और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें।

निःसंतान दंपति दूसरे का बच्चा नहीं खरीद सकते

सुप्रीम कोर्ट ने खरीदारों की जमानत भी रद्द करते हुए कहा कि कोई निःसंतान दंपति यह सोचकर कि बच्चा चोरी हुआ है, उसे खरीद नहीं सकता। कोर्ट ने कहा, “अगर किसी का नवजात बच्चा मर जाए, तो दुख होता है, लेकिन यदि बच्चा चोरी हो जाए, तो माता-पिता के दर्द का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।” कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि औलाद पाने की यह वैकल्पिक व्यवस्था न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अमानवीय भी है।

लंबित मामलों का निपटारा छह महीने में हो

सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करें और ट्रायल कोर्ट को आदेश दें कि उनका निपटारा छह महीने के भीतर कर दिया जाए। कोर्ट ने माता-पिता को भी अस्पतालों में नवजातों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

ED समन पर पैदल पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- ‘दबाव से नहीं डरता, हर सवाल का दूंगा जवाब’

Tags: Supreme Court
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
MS Dhoni Score

IPL का बादशाह बने माही! तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, बाकी दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

BSP Meeting

मायावती की मास्टर स्ट्रोक बैठक: भतीजे आकाश की वापसी के बाद BSP में बड़ा फेरबदल संभव!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In