शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन है लेडी डॉन जिकरा, जिसके आतंक से थर-थर कांप रहा सीलमपुर, लोगों ने लगाए घर बिकाऊ हैं के पोस्टर

दिल्ली की लेडी डॉन जिकरा का सीलमपुर में आतंक, कुणाल का करवाया मर्डर, गैंग में शामिल हैं 15 से ज्यादा बदमाश, लोगों ने एनकाउंटर की मांग।

by Vinod
अप्रैल 19, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीतेदिनों दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड में लेडी डॉल जिकरा का नाम सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए लेडी डॉन को दबोचने के लिए ऑपरेशन चलाए हुए है। मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को ’लेडी डॉन’ जिकरा ने धमकी दी थी और उसी के शूटर्स ने वारदात को अंजाम दिया है। जिकरा सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करती है। इलाके में उसका नाम दबंग महिला के रूप में कुख्यात है।

जानें सीलमपुर हत्याकांड के बारे में

दरअसल, बीते बृहस्पतिवार को सीलमपुर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां कुणाल नाम के युवक की चाकु से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। कुणाल अपने परिवार के साथ जे ब्लॉक न्यू सीलमपुर इलाके में रहता था। परिवार में उसके पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल की मां प्रवीण ने बताया कि कुणाल शाम को दूध लेने के लिए गया था। 10-15 मिनट बाद ही लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है। उसने आरोप लगाया कि जिकरा नाम की युवती ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

लाला के चलते जिकरा ने करवाया बेटे का मर्डर

मृतक की मां ने बताया कि लेडी डॉन जिकरा का उनके पड़ोसी युवक लाला से विवाद चल रहा था। लाला अपने घर से गायब है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया। मृतक की मां का आरोप है कि जिकरा के शूटर्स बेटे को पकड़ लेते हैं और लाला के बारे में पूछते हैं। बेटे ने लाला की जानकारी उन्हें नहीं दी। जिसके कारण पांच आरोपी बेटे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर देते हैं। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने के बाद तीन युवकों को अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है।

इलाके में वह खुद को लेडी डॉन बताती है

लेडी डॉन जिकरा सीलमपुर की रहने वाली है। इलाके में वह खुद को लेडी डॉन बताती है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि ये जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के साथ रहती थी। जोया को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। जोया के जेल जाने के बाद जिकरा ने अपना खुद का गैंग बना लिया है। गैंग में 14 से 15 लड़के शामिल हैं। जिकरा का भाई भी गैंग का अहम सदस्य है। लेडी डॉन जिकरा आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। वो हत्या की इस वारदात से 15 दिन पहले ही रिहा हुई थी। वो हमेशा अपने साथ पिस्तौल रखती थी।

अर्धसैनिक बल तैनात

जिकरा जेल से बाहर आने के बाद लाला नामक किसी शख्स की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि लाला ने उसके भाई को पीटा था। उसने पीड़ित कुणाल से लाला के बारे में पूछा था। जब उसने उसकी मदद नहीं की, तो उसने उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद से इलाके में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए हैं। इस वारदात के बाद सीलमपुर इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हिंदू समुदाय डरा हुआ है। इस घटना के बाद लोग मृतक के घर पहुंचे और ’कातिलों को फांसी दो’ के नारे लगाए। एक व्यक्ति ने बताया कि 2012 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। एक महिला ने कहा उसके बेटे को गोली मारी गई थी।

घर बिकाऊ होने की बात लिखी

कुणाल की हत्या से नाराज लोगों ने शुक्रवार सुबह इलाके के सभी घरों पर हाथ से लिखा हुआ पोस्टर लगाना शुरू कर दिया। जिसमें हिंदू के पलायन करने और घर बिकाऊ होने की बात लिखी हुई थी। लोग पोस्टर पर दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर अपने हाथों में लिए हुए थे। साथ ही जस्टिस फॉर कुणाल का पोस्टर लिए हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। उनके मुताबिक अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिकरा के चलते दूसरे समुदाय के लोग स्कूल जा रही लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में उनके घर को बेचकर जाने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अब दूसरे समुदाय के लोग उनके लड़कों की हत्या तक करने लगे हैं।

जिहादियों में भी दहशत व डर का माहौल कायम हो

पटपड़गंज के विधायक रविंद्र नेगी समेत कई नेता पीड़ित परिवार को ढांढस देने के लिए पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार को पलायन नहीं करने की बात कही और कहा कि वह हर संभव मदद करेंगे। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि जे ब्लॉक सीलमपुर के हिन्दुओं में फिर दहशत व डर का माहौल बनाकर जिहादियों द्वारा पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा जिहादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया व अब दिल्ली में भी योगी जी का बुलडोजर मॉडल लागू करने की अपील मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की ताकि इन जिहादियों में भी दहशत व डर का माहौल कायम हो सके।

Tags: delhi newsKunal murder case of SeelampurLady Don Zikra
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
Delhi Building Collapse

दिल्ली के मुस्तफाबाद में ढही इमारत चार मंजिला, 4 की मौत, मलबे में कई दबे होने की आशंका

Weather Update Today

Weather Update Today :यूपी में मिलेगी गर्मी से राहत, तेज हवा और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In