Saturday, November 21, 2026 5:29 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

आतंकियों ने जिस पहलगाम में धर्म पूछकर 28 हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया, वह भगवान शिव की भूमि कही जाती है। अमरनाथ गुफा जाने से पहले भोलेनाथ ने नंदी को वहां का परहेदार बनाया था।

by Vinod
24/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम को मिनी स्वीजरलैंड कहा जाता है। यहां की वादियां प्रकृति का एहसास कराती हैं। जिसके कारण देश ही नहीं बल्कि विदेशों से सैलानी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। लेकिन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भगवान शिव की भूमि को पर्यटकों के खून से लाल कर दिया। हथियारों से लैस आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 28 लोगों को गोलियों से भून डाला। इस नहरसंहार के गुनाहगारों पर आंतिम प्रहार को लेकर भारत सरकार कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जानकार बता रहे हैं कि भारत की तरफ से बड़ा पलटवार होगा। एक-एक सैलानी की मौत का बदला लिया जाएगा। ऐसे में हम आपको उसी पहलगाम के पौराणिक चरित्र के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे भगवान शंकर की भूमि कहा है। वैदिक काल में इस पवित्र धरा का नाम बैलगाम था। यानी भगवान शिव की सवारी नंदी का गांव।

पहले जानें क्यों चर्चा में है पहलगाम

दरअसल, जम्मू-कश्मीर का पहलगाम मंगलवार की सुबह सैलानियों से पटा था। होटल फुल थे। पहाड़ियों पर पर्यटक खूबसूरती को निहार रहे थे। तभी सात से आठ आतंकवादी हथियारों से लैस होकर पहाड़ पर पहुंचते हैं और सैलानियों को घेर लेते हैं। आतंकवादी सैलानियों से उसना नाम पूछते हैं। कलमा पढ़ने को कहते हैं। जब पर्यटकों ने खुद को हिन्दू बताया तो उन्हें लाइन पर बैठा दिया और गोलियों की बारिश कर दी। इस दौरान 28 सैलानी मारे जाते हैं और 15 से अधिक घायल हो जाते हैं। नरसंहार को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। सूचना पर पुलिस और सेना रेस्क्यू के साथ आतंकियों के खात्में के लिए ऑपरेशन शुरू करती है। लेकिन इस नरसंहार में शामिल एक भी आतंकी अभी भी पकड़ से दूर है। सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि ये आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया है। इसे टीआरएफ के आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। हमले की साजिश पीओके में रची गई। पाकिस्तान आर्मी और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आतंकी हमले में शामिल थे।

भगवान शिव की भूमि है पहलगाम

जानकार बताते हैं कि तीनों लोकों को हिला देने वाले तांडव काल के बाद भगवान शिव गृहस्थ जीवन की माया लिए जब धरती पर अवतरित हुए तो उनका प्रिय क्षेत्र यही हिमालय था। हिमालय के उत्तर पूर्व में कैलाश पर्वत से लेकर उत्तर-पश्चिम में आज के कश्मीर तक का पहलगाम उसी शिव महाक्षेत्र का हिस्सा है। जिसकी सुंदर घाटियां, लुभावने वन और बर्फीली चोटियां देख भगवान शिव ने यहां विश्राम किया करते थे। भगवान शिव के इस महाक्षेत्र में सिर्फ पहलगाम ही नहीं, बल्कि कुछ और भी जगहें हैं, जो आज भी पौराणिक कथाओं को मान्यता देती हैं। इन्हीं में एक अनंतनाग है। ये पूरा जिला भगवान शिव के प्रिय नागवंश की राजधानी हुआ करता था। शेषनाग झील में भगवान शिव ने शेषनाग को कुछ दिनों के लिए छोड़ा था। चंदनवाड़ी, जहां भगवान शिव ने अपनी जटाओं से चंद्रमा को अलग किया था। बैलग्राम, जहां भगवान शिव ने अपनी सवारी नंदी बैल को पहरेदार बनाया था।

RELATED NEWS

Last Sawan Somwa

Last Sawan Somwar: अंतिम सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानिए ग्रह दोष दूर करने के उपाय

August 23, 2026
Sawan Shivratri 2026: महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी कई सभी बाधाएं

Sawan Shivratri 2026: महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी कई सभी बाधाएं

August 11, 2026

अमरनाथ की एकांत गुफा चुनी

भगवान शिव से जुड़ी ये चार जगहें आज भी उन पौराणिक कथाओं को साक्षात करती हैं, जिनका जिक्र शिव पुराण जैसे ग्रंथों में मिलता है। इन्हीं में से एक है बैलगाम जहां से पूरी शिव कथा की शुरुआत होती है। इस कथा के मुताबिक गृहस्थ जीवन की लीला में प्रवेश करने के बाद भगवान शिव देवी पार्वती के साथ अमरनाथ की अपनी प्रिय गुफा के लिए रवाना हुए थे। दरअसल, भगवान शिव अपनी संगिनी पार्वती को वो अमर कथा सुनाना चाहते थे, जिसे सुनने के लिए वो जिद पर अड़ी थीं। पार्वती जानना चाहती थीं कि आप तो अमर हैं, लेकिन मुझे हर बार जन्म लेना पड़ता है। जब हर जन्म में आपको पाना है तो इतनी कठिन परीक्षा क्यों। पत्नी की जिद पर भगवान शिव ने वो अमर कथा सुनाने के लिए हामी तो भर दी, लेकिन शर्त ये रखी, कि इसे कोई तीसरा नहीं सुन पाए। क्योंकि जो भी ये कथा सुनेगा, वो अमर हो जाएगा। इसलिए भगवान शिव ने कथा सुनाने की जगह अमरनाथ की एकांत गुफा चुनी।

पहलगाम का मतलब चरवाहों का गांव

पार्वती जी को अमरकथा सुनाने की वो यात्रा पहलगाम से शुरू होती है। भगवान शिव जब इस घाटी में पहुंचे, तो वे एक-एक कर अपने संगियों को अलग करते गए। इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने अपनी सवारी नंदी को पहलगाम में छोड़ा। भगवान शिव ने नंदी को यहां एक पहरेदार के तौर पर बिठाया था, ताकि यहां से आगे कोई न जा सके। यदि वहां से कोई आगे जाता, तो वो अमर कथा सुन सकता था। इसी पौराणिक कथा के आधार पर इस जगह का नाम बैलग्राम पड़ा। कश्मीरी भाषा के विकास के दौर में जब इसका नाम पहलगाम रखा गया, तब भी इसी कथा का ख्याल रखा गया। कश्मीरी में पुहेल का अर्थ चरवाहा होता है और पहलगाम का मतलब चरवाहों का गांव। पहलगाम की पहचान आज भी गायों, भेड़ों और इनके चरवाहा समुदाय बकरवाल की बदौलत है। इसकी वजह है यहां की सुगम्य घाटियां और घास के बड़े मैदान।

शिवलिंग की आकृति

नंदी को बैलगाम में छोड़ने के बाद भगवान शिव पार्वती के साथ आगे बढ़ गए। तभी उन्होंने शेषनाग को भी बीच रास्ते पर छोड़ दिए। जिसे आज शेषनाग झील के नाम से जाना जाता है। थानीय लोगों के मुताबिक, आज भी झील के पानी में शेषनाग जैसी छवि दिखाई दे जाती है। भगवान शिव ने अपने पुत्र गणेश को भी अमरनाथ यात्रा मार्ग की एक चोटी पर बिठा दिया। वो पहाड़ी आज गणेश टॉप के नाम से जानी जाती है। आखिर में अपनी जटाओं से जहां गंगा जी को उतारा, उस जगह को पंचतरणी कहते हैं। ये अमरनाथ यात्रा का सबसे आखिरी पड़ाव है। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती पहुंचे इस अमर गुफा में, जहां आज भी बर्फ से शिवलिंग की आकृति बनती है। गुफा के बाहर दो कबूरतर आज भी मौजूद हैं, जो अमर हैं।

ये धार्मिक स्थल भी हैं मौजूद

बाबा हरकृष्ण गुरुद्वारा पहलगाम शहर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुरुद्वारा गुरु हर कृष्ण को समर्पित है। वे गुरु हरराय साहिब और माता किशन कौर के पुत्र थे। गुरु हर कृष्ण को बेहद छोटी आयु में गुरु पद की प्राप्ति हो गई थी। पहलगाम के बाजार में स्थित मस्जिद को लेकर मान्यता है कि इसका निर्माण मुगल शासन काल में हुआ था। यह पहलगाम के मैन बाजार में स्थित है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।यहीं पर खीर भवानी का मंदिर है।  खीर भवानी मंदिर गंदरबल जिले में तुलमुल गांव में स्थित है। अमरनाथ यात्रा के बाद खीर भवानी मंदिर अधिक लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आने वाली होती है तो इस मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है।

Related Posts

Last Sawan Somwa

Last Sawan Somwar: अंतिम सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानिए ग्रह दोष दूर करने के उपाय

August 23, 2026
Sawan Shivratri 2026: महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी कई सभी बाधाएं

Sawan Shivratri 2026: महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी कई सभी बाधाएं

August 11, 2026
Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय

August 11, 2026
: Sawan Second Monday

Sawan Monday: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

August 10, 2026
First Sawan Monday 2026

First Sawan Monday: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और भगवान शिव की कृपा पाने के उपाय

August 2, 2026
Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

August 2, 2026
Shravan Maas 2026

Sawan 2026:आज से शुरू होगा श्रावण मास, चार सोमवारी व्रत और शिव आराधना का मिलेगा विशेष पुण्य

July 29, 2026
Sawan Donation Items

Sawan Special: सावन में किन चीजों का दान माना जाता है बेहद शुभ, भगवान शिव की कृपा पाने की है मान्यता

July 27, 2026
Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

July 24, 2026
Sawan 2026: क्या सावन में शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाने से दूर होती है आर्थिक तंगी,जाने क्या है मान्यता

Sawan 2026: क्या सावन में शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाने से दूर होती है आर्थिक तंगी,जाने क्या है मान्यता

July 15, 2026
Next Post
Tikamgarh

बीड़ी पीने पर मौत की सजा! ट्रेन में पुलिस पिटाई से मजदूर की मौत, सोशल मीडिया पर उबाल

Civil Aviation

आसमान में चमक रहा भारत, क्षेत्रीय रनवे से भारत ने भरी नई वैश्विक उड़ान...

Pakistan

केक लेकर पाक उच्चायोग पहुंचा युवक: क्या पहलगाम हमले पर मना रहा था जश्न? सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा

POPULAR POST

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India