Saturday, November 21, 2026 5:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » बीड़ी पीने पर मौत की सजा! ट्रेन में पुलिस पिटाई से मजदूर की मौत, सोशल मीडिया पर उबाल

बीड़ी पीने पर मौत की सजा! ट्रेन में पुलिस पिटाई से मजदूर की मौत, सोशल मीडिया पर उबाल

बीड़ी पीने पर पुलिस की पिटाई से एक मजदूर की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ट्रेन में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था, पुलिस बर्बरता और गरीबों के साथ भेदभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
24/04/2025
Tikamgarh

Tikamgarh train accident: एक गरीब मजदूर को ट्रेन में बीड़ी पीना इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान ही चली गई। मध्य प्रदेश के Tikamgarh जा रहे रामदयाल अहिरवार की पुलिसकर्मियों की पिटाई से कथित तौर पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामदयाल ने जनरल कोच के दरवाजे के पास बीड़ी सुलगाई थी, जिसे देखकर ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मी भड़क उठे और उसे बेरहमी से पीट डाला। सोशल मीडिया पर घटना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रामदयाल अचेत अवस्था में फर्श पर पड़े दिखते हैं। यह घटना अब कानून व्यवस्था, पुलिस बर्बरता और गरीबों के साथ भेदभाव पर कई सवाल खड़े कर रही है।

ये 50 साल के रामदयाल अहिरवार का शव है, मजदूर थे टीमकगढ़ से दिल्ली 2 रोटी कमाने जा रहे थे, कसूर था कि जेनरल कोच में गेट के पास बीड़ी सुलगा ली ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मियों को ये बात खटकी कथित तौर पर इतना मारा की इनकी मौत हो गई. pic.twitter.com/uEh2alDLIv

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 24, 2025

मामूली गलती, भयावह अंजाम

रामदयाल अहिरवार मजदूरी की तलाश में Tikamgarh जा रहे थे। जनरल कोच में सफर कर रहे रामदयाल ने ट्रेन के दरवाजे के पास बीड़ी जलाई, तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रामदयाल ने कोई प्रतिरोध नहीं किया, लेकिन पुलिस ने उस पर इतना प्रहार किया कि वह वहीं गिर पड़ा। इलाज तक नहीं मिल सका और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। यात्रियों के अनुसार, पुलिसकर्मी उसे किसी स्टेशन पर उतारने की बजाय बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए।

RELATED NEWS

No Content Available

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Tikamgarh घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। @khurpench_ नामक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी कहां जाए?” @Satpal850 ने लिखा, “गरीब की बीड़ी भी जुर्म बन गई और उस पर मौत की सजा दे दी गई।” कई यूजर्स ने सरकार और प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहता है कानून?

भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत ट्रेन में धूम्रपान करना अपराध है, और इसके लिए अधिकतम 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या जुर्माने की जगह किसी को पीट-पीटकर मार देना न्याय है? यह घटना इस बात का प्रतीक बन गई है कि कैसे कानून के नाम पर गरीबों को डराया और दबाया जाता है।

लोगों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और रामदयाल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Udhampur में आतंकियों संग मुठभेड़, एक जवान शहीद; पहलगाम हमले के बाद बढ़ा अलर्ट

Related Posts

No Content Available
Next Post
Civil Aviation

आसमान में चमक रहा भारत, क्षेत्रीय रनवे से भारत ने भरी नई वैश्विक उड़ान...

Pakistan

केक लेकर पाक उच्चायोग पहुंचा युवक: क्या पहलगाम हमले पर मना रहा था जश्न? सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने किया खुला ऐलान, मिट्टी में मिला देंगे और कल्पना से भी बड़ा मिलेगा दंड

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने किया खुला ऐलान, मिट्टी में मिला देंगे और कल्पना से भी बड़ा मिलेगा दंड

POPULAR POST

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

Waqf Rules : यूपी में वक्फ नियमावली-2026 को मिली मंजूरी, मुतवल्ली बनने के लिए अब कौन सी डिग्री होगी जरूरी?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India