• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

UP Board Result 2025 : प्रयागराज की छात्रा महक ने यूपी बोर्ड 12वीं में किया टॉप, दूसरे स्थान पर पहली बार रहे चार मेधा

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए तो वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए, प्रयागराज की महक ने 12वीं में किया टॉप।

by Vinod
April 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टॉप करते हुए छात्रा महक जायसवाल ने बाजी मारी है। महक ने इंटरमीडिएट में 97.80 फीसदी अंक पाकर जिले और माता पिता का नाम रोशन किया है। महक प्रयागराज की रहने वाली हैं। छात्रा ने बताया कि उसके इस परिणाम का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को जाता है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12ः30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी 10वीं बोर्ड में जालौन जिला के यशप्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि, 12वीं में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

Related posts

UP Textile Park

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 17, 2025
Alwar

Alwar की दर्दनाक घटना: निःसंतान महिला को ससुरालवालों ने जला दिया, इंसानियत शर्मसार

September 17, 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं की प्रदेश टॉपर महक ने बताया कि नियमित पढ़ाई और टीचर्स के सहयोग से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। छात्रा ने बताया कि वह घर पर हरदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। कभी ट्यूशन नहीं लिया। बड़े भाई और माता-पिता ने सहयोग किया। छात्रा ने कहा कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। आगे की पढ़ाई को लेकर वह अभी से तैयारी में जुट गई है।

बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं में करीब 54.38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परिक्षा दी थी। 10वीं के लिए 26.98 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 27.40 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।

यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि साक्षी ने 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। आदर्श यादव भी 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही 96.80 फीसदी अंक लाकर शिवानी सिंह भी दूसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का सिंह भी 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। मोहिनी 96.40 फीसदी अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर रहे यश प्रताप सिंह को 97.83 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में द्वितीय स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे। दोनों को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा एस खान, इटावा की छात्रा हैं, जबकि अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसनेहीघाट, बाराबंकी के छात्र हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं में तीसरे स्थान पर तीन छात्र-रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहे हैं। उन्हें 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। रितु गर्ग डॉक्टर डी पी एस वीएमआईसी, बिलारी, मुरादाबाद की छात्रा हैं। अर्पित वर्मा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर के छात्र हैं और सिमरन गुप्ता भी स्वर्गीय श्रीमती आरकेडीआईसी उमरी, जालौन की छात्रा हैं।

Tags: Result will come on 25th AprilUP Board Exam 2025UP Board Exam Result
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP Board Result 2025: 10वीं में यश और 12वीं में महक टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

Next Post

RCB को 14 साल बाद मिली IPL में ऐतिहासिक विजय, ये पल कैसे बना यादगार ?

Vinod

Vinod

Next Post
RCB IPL 2025

RCB को 14 साल बाद मिली IPL में ऐतिहासिक विजय, ये पल कैसे बना यादगार ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP Textile Park

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 17, 2025
Alwar

Alwar की दर्दनाक घटना: निःसंतान महिला को ससुरालवालों ने जला दिया, इंसानियत शर्मसार

September 17, 2025
Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

September 17, 2025
E-Challan Cancellation, UP Transport Department, E-Challan Disposal, Old Challan Waiver, Vehicle Challan Relief, Court Pending Challan, Non-Tax Challan, Digital E-Challan Disposal, Uttar Pradesh RTO, Driver Relief Scheme, E-Challan Helpline 149

E-Challan कटने वाले ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे रद्द

September 17, 2025
Aligarh

भैंस चोरी के शक में भीड़ की पिटाई से अधेड़ की मौत, भागते वक्त बिजली के पोल से टकराया

September 17, 2025
Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

September 17, 2025
Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

September 17, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version