Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

RCB को 14 साल बाद मिली IPL में ऐतिहासिक विजय, ये पल कैसे बना यादगार ?

राजस्थान पर RCB की जीत उनके लिए कई दृष्टिकोण से ज्यादा महत्वपूर्ण थी। इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति को मजबूत करने तक सीमित नहीं था, बल्कि इस जीत के साथ RCB ने अपना लंबा इंतजार और 14 सालों से चला आ रहा वनवास भी समाप्त किया।

Gulshan by Gulshan
April 25, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
RCB IPL 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RCB IPL 2025 : RCB भले ही अब तक IPL चैंपियन नहीं बन पाई हो, लेकिन इस सीजन में जिस तरह से टीम जीत की दिशा में आगे बढ़ रही है, उसे देखकर इस बार ट्रॉफी जीतने की उनकी संभावना को नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया है। 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराकर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में अपनी छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।

हालांकि, RCB के लिए राजस्थान पर मिली यह जीत सिर्फ अंक तालिका में सुधार के कारण खास नहीं रही, बल्कि इसके मायने इससे भी कहीं ज्यादा थे। बेंगलुरु में राजस्थान रॉयल्स को हराकर RCB ने अपनी लंबी प्रतीक्षा खत्म की और एक यादगार जीत हासिल की, जिसका इंतजार टीम ने पिछले 14 सालों से किया था।

RELATED POSTS

RCB win IPL 2025 with number 8 and 18 significance

IPL championship 2025 : 8 और 18 का योग, क्या ये सिर्फ एक इत्तेफ़ाक है या RCB की जीत का आधार

June 4, 2025

RCB का खत्म हुआ वनवास 

राजस्थान रॉयल्स पर मिली यह जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2025 में अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहली जीत थी। तीन मैचों की हार के बाद, यह उनकी घर में पहली जीत थी, जिससे टीम ने अपने वनवास को भी समाप्त किया। और इस मैच में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे IPL में आखिरी बार 14 साल पहले यानी 2011 में देखा गया था।

14 साल बाद मिली जीत

अगर आप सोच रहे हैं कि 2011 में ऐसा क्या हुआ था, तो वो कहानी RCB के पहले बल्लेबाजी करने और 205 रन बनाने के बाद आई जीत से जुड़ी हुई है। IPL के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का लक्ष्य सेट किया है, लेकिन इनमें से सिर्फ दो बार उन्हें जीत मिली है। दूसरी बार यह जीत 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई। पहली बार यह जीत 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 205 रन बनाकर मिली थी।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज की छात्रा महक ने यूपी बोर्ड 12वीं में किया टॉप, दूसरे स्थान पर पहली बार रहे चार मेधा…

RCB ने राजस्थान को ऐसे दी करारी मात 

बेंगलुरु में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 205 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 194 रन ही बना सकी। RCB की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं बनाया। यशस्वी जायसवाल ने 49 रन बनाकर टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 47 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ, RCB ने अपने 9 मैचों में छठी जीत दर्ज की और अपनी स्थिति को मजबूत किया, जबकि राजस्थान के लिए 9 मैचों में सातवीं हार के बाद प्लेऑफ की राह अब लगभग बंद होती दिख रही है।

Tags: RCB IPL 2025
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

RCB win IPL 2025 with number 8 and 18 significance

IPL championship 2025 : 8 और 18 का योग, क्या ये सिर्फ एक इत्तेफ़ाक है या RCB की जीत का आधार

by SYED BUSHRA
June 4, 2025

IPL championship 2025 : आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग, भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं...

Next Post
Pakistan, Khwaja Asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- अमेरिका के कहने पर पाल रहे थे आतंकवाद

India

India की नई जल रणनीति: सिंधु जल संधि पर आधुनिक सोच और पाइपलाइन क्रांति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version