मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Warm Or Cold Water : गर्मियों में गर्म पानी पीना सही या ग़लत जानिए किस मौसम में कौन सा पानी ज़्यादा फायदेमंद?

गर्मियों में हल्का गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन सुधारता है। ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, पर लंबे समय में नुकसान कर सकता है।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 25, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

warm water vs cold water in summer : गर्मियों का मौसम आते ही हम सब ठंडा-ठंडा पानी पीने की तरफ ज़्यादा झुक जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की आदत होती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या गर्मियों में भी गर्म पानी पीना सही होता है?अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है, तो आइए जानते हैं कि इस मौसम में कौन-सा पानी पीना शरीर के लिए ज़्यादा फायदेमंद होता है।

गर्म पानी बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद

गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) बाहर निकल जाते हैं। यह शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा गर्म पानी हमारी पाचन क्रिया को सुधारता है, और गैस, एसिडिटी, पेट फूलना जैसी दिक्कतों में राहत देता है। गर्म पानी नसों को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

गर्मियों में गुनगुना पानी पीने से सांस की दिक्कत, गले में कफ और छींक-खांसी से भी राहत मिल सकती है।

ठंडा पानी,राहत लेकिन नुकसान भी

ठंडा पानी गर्मी में भले ही अच्छा लगे, लेकिन इससे शरीर को अचानक झटका लग सकता है। यह गले और पेट दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठंडा पानी नसों को सिकोड़ देता है जिससे शरीर का रक्त संचार धीमा हो सकता है। इससे गट हेल्थ पर भी असर पड़ता है और कफ बढ़ने की संभावना रहती है।

गर्मियों में कैसे पिएं पानी?

अगर आप गर्मियों में गर्म पानी पीना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो। यानी उबालकर नहीं, बल्कि हल्का गुनगुना पानी पिएं।गुनगुना पानी शरीर को नुकसान नहीं करता, बल्कि शरीर का तापमान बैलेंस करने में मदद करता है और पसीना निकलने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

साथ ही, बहुत ठंडा पानी पीने से बचें, खासतौर पर जब पसीना आ रहा हो या आप धूप से अंदर आए हों।

संतुलन बनाए रखें

गर्मियों में गर्म पानी पीना पूरी तरह से सुरक्षित है, अगर वह हल्का गुनगुना हो। यह शरीर के लिए फायदेमंद है और कई हेल्थ समस्याओं से बचाता है। ठंडा पानी तुरंत राहत जरूर देता है लेकिन दीर्घकालिक असर सही नहीं होता। इसलिए दिनभर सामान्य या गुनगुना पानी पिएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsSummer Wellness
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Technology news: कौन बनीं Dreame Technology की ब्रांड एम्बेसडर कंपनी ने पहली बार किसी भारतीय को बनाया ब्रांड का चेहरा

Technology news: कौन बनीं Dreame Technology की ब्रांड एम्बेसडर कंपनी ने पहली बार किसी भारतीय को बनाया ब्रांड का चेहरा

HP AI laptops:  किसने लॉन्च किए Copilot+ सीरीज के AI लैपटॉप्स जो बिना इंटरनेट काम करेंगे जानिए कितनी है कीमत

HP AI laptops: किसने लॉन्च किए Copilot+ सीरीज के AI लैपटॉप्स जो बिना इंटरनेट काम करेंगे जानिए कितनी है कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist