शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

सांसद Sanjay Seth के घर बड़ी सेंध, चोर उड़ाकर ले गए लाखों के गहने

लखनऊ में बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के आवास से डेढ़ लाख रुपये नकद और कीमती आभूषणों की चोरी हो गई है। यह घटना विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके घर पर घटी। संजय सेठ ने चार नौकरों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब उनके घर चोरी की घटना हुई है।

by Gulshan
अप्रैल 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Sanjay Seth

Sanjay Seth : राज्यसभा सांसद संजय सेठ के लखनऊ स्थित आवास में चोरी की एक गंभीर वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण गायब हो गए हैं। इस मामले में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में उनके सुरक्षा अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। संजय सेठ ने इस चोरी के लिए चार घरेलू सहायकों को जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया है कि वारदात उस समय हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था।

लगातार हो रही चोरी की घटनाएं

संजय सेठ और उनकी पत्नी लीना सेठ का घर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित है। लीना सेठ शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक हैं। घटना के समय वे ऑफिस गई हुई थीं और वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर से नकदी और गहने नदारद हैं। हैरानी की बात यह है कि होली के मौके पर भी उनके घर से एक लाख रुपये चोरी हुए थे, जो दराज से गायब मिले थे।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन हैं संजय सेठ?

संजय सेठ एक अनुभवी राजनेता और व्यवसायी हैं, जिनका जन्म 10 फरवरी 1961 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मौरावां में हुआ था। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से उत्तर प्रदेश से तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वे समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

संजय सेठ ने 10 अगस्त 2019 को आधिकारिक रूप से बीजेपी का दामन थामा। राजनीति के अलावा उनका रियल एस्टेट क्षेत्र में भी बड़ा नाम है। वह सेंट्रल उत्तर प्रदेश के जाने-माने बिल्डरों में गिने जाते हैं। उन्होंने कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष पद पर भी काम किया है। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह-उपाध्यक्ष और यूपी बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

कैसा है उनका निजी जीवन ? 

उनके दादा प्रयाग नारायण सेठ मौरावां नगर पंचायत के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता लवकुश नारायण सेठ एक प्रतिष्ठित वकील हैं, जो लखनऊ में प्रैक्टिस करते थे, जबकि मां कुसुम सेठ एक गृहिणी हैं। संजय सेठ की पत्नी लीना सेठ शालीमार समूह की निदेशक हैं और वे समूह की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की लैंडस्केपिंग और इंटीरियर डिज़ाइनिंग की देखरेख करती हैं।

यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असलियत को परख कर सही दाम में ऐसे करें चुनाव…

लीना ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य (B.Com) की पढ़ाई की है। संजय सेठ का समाजवादी पार्टी के यादव परिवार से भी घनिष्ठ संबंध रहा है। वे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के बिजनेस पार्टनर भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी में रहते हुए उन्होंने कोषाध्यक्ष जैसे अहम पद पर कार्य किया था और लंबे समय तक पार्टी की आर्थिक नीतियों में योगदान दिया।

Tags: Sanjay Seth

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Real Estate Market

पहलगाम अटैक का शेयर बाजार पर कहर, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,000 के नीचे

Noida International Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित, नियमों के उल्लंघन पर होगी ये बड़ी कार्रवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In