Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

RBI New Rules: बच्चे बनेंगे आर्थिक आत्मनिर्भर क्या है RBI बच्चों की Bank Account policy जानिए नए नियम क्या हैं

RBI ने 10 साल से ऊपर के बच्चों को खुद बैंक खाता खोलने और चलाने की अनुमति दी है। इससे वे फाइनेंशियल मामलों में समझदार बनेंगे अभिभावकों की निगरानी भी रहेगी

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 26, 2025
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RBI New Rules: आज के समय में बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसों की अहमियत समझाना बहुत जरूरी हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कुछ नए नियम बनाए हैं, जिनके तहत अब 10 साल या उससे ज़्यादा उम्र का बच्चा खुद भी बैंक खाता खोल सकता है और उसका संचालन कर सकता है। इससे बच्चों में बचत करने की आदत तो पड़ेगी ही, साथ ही वो फाइनेंशियल मामलों में भी समझदार बनेंगे। चलिए जानते हैं कि बच्चों के लिए बैंक अकाउंट खोलने और चलाने से जुड़े नए नियम क्या हैं।

कितनी उम्र में बच्चा खुद खाता खोल सकता है?

RBI के मुताबिक, अगर बच्चे की उम्र 10 साल या उससे ज़्यादा है तो वो अपने नाम से बचत खाता खोल सकता है और खुद ही उसे चला भी सकता है। हालांकि, बैंक ये देखेंगे कि बच्चा खाता चलाने की समझ रखता है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो उसके पेरेंट्स या गार्डियन ही खाता खोल और चलाएंगे।

RELATED POSTS

No Content Available

बच्चों को मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

बैंक बच्चों को कुछ खास सुविधाएं दे सकते हैं, जैसे कि

ATM या डेबिट कार्ड: कुछ बैंक बच्चों को डेबिट कार्ड देते हैं, लेकिन शर्त ये होती है कि खाते में ओवरड्राफ्ट न हो और बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रहे।

नेट बैंकिंग: इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा भी मिल सकती है लेकिन यह बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होता है।

चेक बुक: कुछ बैंक बच्चों को चेक बुक भी देते हैं, लेकिन इसके लिए बैंक की मंजूरी जरूरी होती है।

लेन-देन और रकम की लिमिट

बैंक बच्चों के खातों में लेन-देन की रकम की सीमा तय कर सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चा कितना समझदार है और खाता चलाने की जिम्मेदारी ले सकता है या नहीं।

18 साल बाद क्या होता है?

जब बच्चा 18 साल का हो जाता है तो उसका खाता बालिग खाता बन जाता है। उस समय बैंक फिर से KYC यानी पहचान और दस्तावेज़ों की प्रक्रिया पूरी कराते हैं। अगर खाता अभिभावक के जरिए चल रहा था, तो अब नया साइन और निर्देश लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:-Pahalgam Attack 2025: पहलगाम हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने जताया गुस्सा,भारत में फिर उठी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की मांग

माता-पिता क्या करें?

बच्चों के खर्चों पर नजर रखें।

उन्हें पैसे की अहमियत समझाएं।

उन्हें सिखाएं कि कैसे बचत की जाती है।

तय करें कि हर हफ्ते या महीने में कितने पैसे खर्च करने हैं।

बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसों की समझ देना आज की ज़रूरत बन चुकी है। RBI के ये नए नियम न सिर्फ बच्चों को जिम्मेदार बनाते हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी करते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की इस नई जिम्मेदारी में उनका सही मार्गदर्शन करें।

Tags: children's bank accountfinancial literacy
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Diabetes Control Tips: कौन से ड्राईफ्रूट्स करे डायबिटीज को कंट्रोल जानिए कैसे शुगर को नैचुरली करे लेवल

Diabetes Control Tips: कौन से ड्राईफ्रूट्स करे डायबिटीज को कंट्रोल जानिए कैसे शुगर को नैचुरली करे लेवल

Samsung

Samsung कंपनी ने खेला बड़ा दांव, इस भारतीय राज्य में करेगी 1000 करोड़ का निवेश, होगी सैकड़ों नौकरियों की बरसात...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version