Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्या है सिंधु जल संधि, जिसके सस्पेंशन का पत्र पहुंचा PAK, रोका जाएगा पानी, अब ना बाढ़ की खबर और ना सूखे की मिलेगी चेतावनी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, जिसको लेकर भारत की तरफ एक आधिकारिक पत्र पाकिस्तान को भेज दिया गया है, जिसमें सिंधु जल संधि के सस्पेंशन के कारणों के बारे में बताया गया है।

Vinod by Vinod
April 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है। पूरे प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक एक महात्वपूर्ण बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान जानें वाले पानी को रोका जाए और इसकी शुरूआत भी हो गई। जानकारी के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान जानें वाले पानी को रोकना भी शुरू कर दिया है।

क्यों पानी रोकने की पड़ी जरूरत

दरअसल, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 28 सैलानियों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। नरसंहार के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ चल रहे सिंधू समझौते को रद्द करने का ऐलान किया। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की इसी को लेकर बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पाकिस्तान को सिंधु नदी का एक भी बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। बैठक में सिंधु नदी के पानी को रोकने के लिए त्वरित, मध्यकालीन और दीर्घकालीन उपायों पर चर्चा की गई।

RELATED POSTS

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

November 18, 2025
कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

November 17, 2025

अब जानें सिंधु जल समझौते के बारे में

सिंधु जल समझौते वाली फाइल पर 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान ने साइन किए थे। इस संधि में विश्व बैंक मध्यस्थ था। इस समझौते के अनुसार, तीन पूर्वी नदियों ब्यास, रावी और सतलुज का नियंत्रण भारत को, तथा तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, चिनाब और झेलम का नियंत्रण पाकिस्तान को दिया गया। पाकिस्तान के नियंत्रण वाली नदियों भारत से होकर पहुंचती हैं। इस संधि के बाद पानी का 80 फीसदी पाकिस्तान में चला गया, जबकि शेष 20 फीसदी जल का उपयोग भारत करता है।

जानें पानी रोकने के उपाय

संधि कैंसिल होने के बाद सिंधु नदी की सिल्ट हटाने और ड्रेजिंग की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी ताकि पानी की आपूर्ति को नियंत्रित किया जा सके। सिंधु नदी के पानी को अन्य नदियों में डायवर्ट करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे पाकिस्तान तक पानी की आपूर्ति रोकी जा सके। सिंधु नदी पर नए बांधों का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी की आपूर्ति को नियंत्रित किया जा सके और सिंचाई के लिए पानी का उपयोग बढ़ाया जा सके। भारत की तरफ से इस पर जमीन पर काम भी शुरू हो गया है। निर्माणधीन बांधों पर सिंधु नदी के पानी रोके जानें को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य भी शुरू हो गया है।

पाकिस्तान को भेज दिया गया पत्र

इससे पहले जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित रखने की जानकारी दी थी। पत्र में बताया गया कि यह निर्णय भारत द्वारा पहले भेजे गए नोटिसों और अनुच्छेद 12(3) के तहत संधि में संशोधन की मांग पर आधारित है। भारत का कहना है कि बदलती जनसंख्या, ऊर्जा आवश्यकताएं और जल वितरण से जुड़े अनुमान अब पहले जैसे नहीं रहे, इसलिए संधि की शर्तों की पुनः समीक्षा जरूरी हो गई है।

और ग्लेशियर पिघलने की जानकारी नहीं देगा

सिंधु संधि कैंसिल होने के बाद अब दोनों देशों के जल आयुक्तों की सालाना बैठकें नहीं होंगी, जिससे संवाद और विवाद निपटाने के रास्ते बंद हो जाएंगे। दरअसल, संधि के तहत दोनों देशों के दो आयुक्तों को साल में एक बार बारी-बारी से मिलने की व्यवस्था दी गई थी। भारत द्वारा संधि को निलंबित करने के बाद अब ऐसी कोई बैठक नहीं होगी। भारत अब पाकिस्तान को नदियों का प्रवाह, बाढ़ की चेतावनी और ग्लेशियर पिघलने की जानकारी नहीं देगा। इससे पाकिस्तान में बाढ़ या सूखे की संभावना बढ़ सकती है।

संभावित सूखे या बाढ़ का खतरा

संधि के तहत भारत, पाकिस्तान को समय पर हाइड्रोलॉजिकल डेटा सर्कुलेट करता आ रहा था। इसमें बाढ़ की चेतावनी जारी की जाती थी। नदी के प्रवाह को साझा करना और ग्लेशियर पिघलने के पैटर्न पर अलर्ट दिया जाता था। अब पाकिस्तान को सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर के बारे में जानकारी की कमी के कारण संभावित सूखे या बाढ़ का खतरा है। भारत अब पश्चिमी नदियों पर अपने जलविद्युत परियोजनाओं को बिना पाकिस्तान से से सलाह-मशविरा किए आगे बढ़ा सकेगा। यानी दोनों देशों के बीच सूचना का प्रवाह रुक जाएगा।

जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़

पाकिस्तान पहले से ही वित्तीय और राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। इस फैसले से उस पर दूरगामी असर पड़ने वाला है। पाकिस्तान कृषि के लिए सिंधु नदी पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जो इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पाकिस्तान की 90 फीसदी सिंचाई प्रणाली सिंधु नदी पर आधारित है। जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उसके कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। पश्चिमी नदियों से पानी की आपूर्ति में कोई भी व्यवधान या भविष्य में व्यवधान पाकिस्तान में पानी की कमी को बढ़ा सकती है। फसल की पैदावार को कम कर सकती हैं।

बिजली आपूर्ति पर भारी असर पड़ेगा

इससे पाकिस्तान के अंदर घरेलू अशांति बढ़ सकती है। खासकर पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे पंजाब और सिंध जैसे प्रांतों में हालात बदतर हो सकते हैं। कृषि उत्पादन के अलावा बिजली आपूर्ति पर भी भारी असर पड़ेगा। पहले से ही पानी की कमी के कारण पाकिस्तान सालाना लगभग 19 मिलियन टन कोयला आयात करता है। लेकिन आगे कोयला आयात का वित्तीय बोझ और बढ़ सकता है। आज पाकिस्तान की जीडीपी का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा कर्ज में डूबा हुआ है। संधि के कैंसिल होने के बाद पाकिस्तान अंदर से खौफजदा है और इसे भारत की तरफ से जंग करार दे रहा है।

Tags: indiaIndus Water Treaty suspendedPAKISTANwhat is Indus Water Treaty
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

by Vinod
November 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एनआईए और देश के अन्य राज्यों की पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है।...

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

by Vinod
November 17, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार आईईडी ब्लास्ट को लेकर एनआईए के साथ कई...

कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

by Vinod
November 17, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल को लेकर अपनी जांच को तेजी...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

by Vinod
November 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली में एक फिदायीन ने खुद को कार समेत उड़ा लिया। इस ब्लास्ट...

DNA रिपोर्ट के बाद लगी मुहर, उमर ही चला रहा था ब्लास्ट वाली कार, जानें आतंकी Doctor ने खुद को क्यों उड़ाया

DNA रिपोर्ट के बाद लगी मुहर, उमर ही चला रहा था ब्लास्ट वाली कार, जानें आतंकी Doctor ने खुद को क्यों उड़ाया

by Vinod
November 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। विस्फोट से...

Next Post
Ranchi Dog Birthday

रांची में कुत्ते के जन्मदिन का मना अनोखा जश्न, ‘रैगनार भैया को जन्मदिन मुबारक’ पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान!

Pahalgam Terror Attack

झेलम से पानी छोड़ने पर पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, दहशत में लोग, इमरजेंसी घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version