Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर करणी सेना का हमला, गाड़ियों में हुई तोड़फोड़

रविवार को अलीगढ़ में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया।

Gulshan by Gulshan
April 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ramji Lal Suman
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramji Lal Suman : रविवार को अलीगढ़ में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रामजी लाल सुमन आगरा से बुलंदशहर की ओर अपने काफिले के साथ जा रहे थे। गोभाना टोल प्लाजा के पास हुए इस हमले में काफिले की कई गाड़ियों के शीशे पत्थरों की मार से चकनाचूर हो गए और कुछ वाहन आपस में टकरा भी गए।

हमले के पीछे राणा सांगा पर दिया गया बयान

सूत्रों के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे जैसे ही रामजी लाल सुमन का काफिला गोभाना टोल पार कर रहा था, क्षत्रिय समाज से जुड़े युवकों ने अचानक टायर और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि करणी सेना पहले ही सांसद के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान से आक्रोशित थी और हमले की धमकी भी दे चुकी थी। बावजूद इसके प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए, जिससे पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED POSTS

Ramjilal Suman

रामजी लाल सुमन के काफिले में अफरातफरी, करणी सेना से तनाव चरम पर

April 27, 2025
Ramji Lal Suman

‘माफी नहीं मांगूंगा…’ राणा सांगा पर बयान को लेकर अड़े सपा सांसद रामजी लाल सुमन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

March 27, 2025

यह भी पढ़ें : सपा सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर करणी सेना का हमला, गाड़ियों में हुई तोड़फोड़…

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए साफ कहा कि जब तक रामजी लाल सुमन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, ऐसे विरोध प्रदर्शन और हमले जारी रहेंगे। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्ष और सपा कार्यकर्ताओं में तीव्र नाराज़गी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

बुलंदशहर में सपा डेलिगेशन पर लगा रोक

इसी बीच रामजी लाल सुमन बुलंदशहर के गांव सुनहरा जा रहे थे, जहाँ हाल ही में थार गाड़ी से कुचली गई एक दलित महिला की मौत हो गई थी। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था, लेकिन अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डेलिगेशन में समाजवादी पार्टी के कई दलित नेता भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामजी लाल सुमन पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सांसद पर टायर और पत्थर फेंककर जानलेवा हमला किया गया, जो एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकता था। अखिलेश ने सवाल उठाया कि क्या यह खुफिया एजेंसियों की विफलता थी या फिर प्रशासन की जानबूझकर की गई अनदेखी?

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले की गुत्थी सुलझाने में NIA ने पकड़ी स्पीड, चश्मदीदों से बयान और…

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को समझना चाहिए कि अराजकता का खेल किसी के भी नियंत्रण में नहीं रहता। आज सत्ता में बैठे लोग भी कल खुद इस हिंसा के शिकार बन सकते हैं। अखिलेश ने यह भी पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अराजक तत्वों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है या फिर इन घटनाओं को उनकी मौन सहमति प्राप्त है। उन्होंने इसे ‘घोर निंदनीय’ करार दिया और कहा, “पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

Tags: Ramji Lal Suman
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Ramjilal Suman

रामजी लाल सुमन के काफिले में अफरातफरी, करणी सेना से तनाव चरम पर

by Mayank Yadav
April 27, 2025

Ramji Lal Suman convoy accident: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर जारी विवाद ने...

Ramji Lal Suman

‘माफी नहीं मांगूंगा…’ राणा सांगा पर बयान को लेकर अड़े सपा सांसद रामजी लाल सुमन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

by Gulshan
March 27, 2025

Ramji Lal Suman : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश...

Next Post
Health news  : गर्मी में किस बोतल में रखें पानी प्लास्टिक, कांच या स्टील? जानिए कौन-सी सेहत के हिसाब से सही

Health news : गर्मी में किस बोतल में रखें पानी प्लास्टिक, कांच या स्टील? जानिए कौन-सी सेहत के हिसाब से सही

Ganga Expressway

शाहजहांपुर की हवाई पट्टी पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version