Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बेटी की शादी से पहले दामाद संग सास हुई फरार, 9 मई को होनी थी बेटी की शादी 

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की चौंकाने वाली घटना के बाद अब एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

by Gulshan
April 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Gonda News
Share on FacebookShare on Twitter

Gonda News : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की चौंकाने वाली घटना के बाद अब एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इस बार, गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के हबीरपुर गांव में एक सास और उसके होने वाले दामाद के भाग जाने की घटना ने सबको चौंका दिया है। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही मां अपने होने वाले दामाद के प्रेमजाल में इस कदर उलझ गई कि दोनों साथ घर से फरार हो गए।

बेटी की शादी तय थी, पर मां और दामाद हो गए करीब

हबीरपुर की रहने वाली 44 वर्षीय उषा देवी ने अपनी बेटी की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित भुईरा गांव निवासी रामस्वरूप के साथ तय की थी। बेटी की शादी 9 मई को होनी थी। सगाई के बाद रामस्वरूप और उषा देवी के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। इसी दौरान रामस्वरूप ने अचानक बेटी से शादी करने से इंकार कर दिया।

RELATED NEWS

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

May 21, 2026
Gonda News

Gonda News : पुलिस वाले को थप्पड़ मारकर छत से कूदी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

November 18, 2024

फिर सास-दामाद ने रचाई भागने की साजिश

शादी से इंकार करने के बाद रामस्वरूप और उषा देवी एक-दूसरे के और करीब आ गए। आरोप है कि 25 अप्रैल की सुबह 7 बजे उषा देवी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 27 अप्रैल को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, रक्षा मंत्री और…

बेटी की शादी अब किसी और से

रामस्वरूप द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद उषा देवी ने अपनी बेटी की शादी किसी और युवक से तय कर दी। शादी की तारीख वही रही—9 मई। लेकिन इससे पहले ही उषा देवी और रामस्वरूप ने घर छोड़ दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों को 72 घंटे के अंदर तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया।

दिमागी हालत का दिया हवाला

घर वापस आने पर उषा देवी ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, और इसी गड़बड़ी की वजह से वह रामस्वरूप के साथ चली गई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रामस्वरूप से ही पहले अपनी बेटी की शादी तय की थी, लेकिन उसके इनकार के बाद दूसरा रिश्ता तय कर दिया गया। पति कृष्ण कुमार ने भी पत्नी की मानसिक असंतुलन की बात कही, हालांकि उन्होंने “भागने” के आरोपों से इनकार किया।

Tags: gonda news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gonda crocodile attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी...

Gonda News

Gonda News : पुलिस वाले को थप्पड़ मारकर छत से कूदी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

by Gulshan
November 18, 2024

Gonda News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। यहां के एक गांव में सार्वजनिक...

Gonda

Gonda: बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए धमाके में तीन की मौत, कई घायल

by Akhand Pratap Singh
October 8, 2024

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में तीन...

Brij Bhushan Sharan Singh,Gonda News,Kaiserganj seat,Karan Bhushan Convoy Accident

Brij bhushan : बेटे करण भूषण की कार से गई 2 लोगों की जान पर बृजभूषण ने दी सफाई, बोले ड्राइवर लेगा इसकी ज़िम्मेदारी

by Gulshan
May 30, 2024

Brij bhushan : यूपी की कैसरगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले के साथ हादसा हो गया...

Gonda: तेज रफ्तार पिकअप ट्राली से टकराई, चालक की मौके पर मौत

by Anu Kadyan
May 14, 2023

Breaking: गोंडा से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार खाली पिकअप ट्राली से टकरा गई।...

Next Post
Mother Dairy के दूध की कीमतों में क्यों आया उछाल जानिए किस वेरायटी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

Mother Dairy के दूध की कीमतों में क्यों आया उछाल जानिए किस वेरायटी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

Bhopal News

बाथरूम का बहाना कर की शर्मनाक हरकत, ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में महिला के सामने अश्लीलता की सारी हदें पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist