Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

तनाव के बीच वायुसेना का प्रदर्शन, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग

Shahjahanpur: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
Shahjahanpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shahjahanpur: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर राफेल, सुखोई-30, जगुआर, मिग-29, मिराज-2000 और सुपर हरक्यूलिस विमानों ने नाइट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जो एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की रात में लैंडिंग करा सकते हैं।

शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे (Shahjahanpur) की 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर 40 मिनट तक चले अभ्यास में वायुसेना ने अपनी ताकत दिखाई। रात 9:25 से 10:05 बजे तक राफेल, सुखोई-30, मिग-29 और जगुआर ने टच-एंड-गो अभ्यास किया जबकि एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने अंत में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखी गई और कटरा-जलालाबाद हाईवे को रात 7 से 10 बजे तक वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

RELATED POSTS

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

October 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025

यह भी पढ़े: संभल हिंसा के बाद विवादों में रहे CO अनुज चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल में मिली नई जिम्मेदारी

सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित एयर शो खराब मौसम के कारण एक घंटे देरी से शुरू हुआ। दोपहर 12:40 से 2:30 बजे तक एएन-32, सी-130 जे हरक्यूलिस, सुखोई-30, राफेल और जगुआर ने प्रदर्शन किया। एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे उतरने का अभ्यास किया। सुखोई-30 ने छह बार, राफेल और मिग-29 ने दो-दो बार हवाई पट्टी को छुआ जिसने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्धकाल में वैकल्पिक हवाई पट्टियों का उपयोग करना है।

अगर दुश्मन एयरबेस को नष्ट कर दे तो गंगा एक्सप्रेसवे जैसी हवाई पट्टियां सैन्य कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण होंगी। यह रणनीतिक कदम आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और देश की सुरक्षा को मजबूत करने में कारगर साबित होगा। स्थानीय लोगों ने खेतों और सड़कों से इस शानदार प्रदर्शन को देखा और तालियों से वायुसेना का हौसला बढ़ाया। यह प्रदर्शन न केवल वायुसेना की ताकत का प्रतीक है बल्कि भारत की रक्षा तैयारियों को भी दर्शाता है।

Tags: Ganga expressway landingShahjahanpur
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

by Mayank Yadav
October 7, 2025

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जिले के तिलहर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोर होने के...

Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

by Mayank Yadav
August 27, 2025

Shahjahanpur DM Office: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार को एक महिला नवजात शिशु का शव लेकर डीएम दफ्तर पहुंची,...

Shahjahanpur

Shahjahanpur की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

by Mayank Yadav
August 20, 2025

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया गया...

Shahjahanpur

Shahjahanpur का नाम बदलने की उठी मांग, उमा भारती बोलीं– गुलामी की निशानी है यह नाम

by Mayank Yadav
August 18, 2025

Shahjahanpur history: बरेली के आंवला में आयोजित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण समारोह में मध्य प्रदेश की पूर्व...

Shahjahanpur

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Shahjahanpur news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गदियाना मोहल्ले में रविवार की रात एक चौंका देने वाला दृश्य सामने...

Next Post
Spam Calls

Spam Calls का होगा पूरी तरह सफाया, बस एक बार ऑन करें ये ज़बरदस्त फीचर...

Nirmal Kapoor Death

निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर, बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version