बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मुंबई में फर्जी पहचान के सहारे रह रहे 60 बांग्लादेशियों की खुली पोल, जानकारी खंगालने में जुटी पुलिस…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, मुंबई, भिवंडी और ठाणे क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पिछले छह दिनों में करीब 60 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। नवी मुंबई के वाशी सब्जी मंडी में भी व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई, जहां 50 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

by Gulshan
मई 3, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Mumbai News
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद देशभर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों के खिलाफ तेज़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद से जहां पुलिस ने 1200 से अधिक बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया, वहीं अब मुंबई में भी 60 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस को सरकार की ओर से यह निर्देश प्राप्त हुए हैं कि वे अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे घुसपैठियों की पहचान और गिरफ्तारी का कार्य सौंपा गया है। अभियान के तहत बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ तेज़ी से की जा रही है।

RELATED NEWS

Society Controversy: मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में धार्मिक परंपरा के लिए बनाई गई लाइन, बनी बहस का कारण

Society Controversy: मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में धार्मिक परंपरा के लिए बनाई गई लाइन, बनी बहस का कारण

जून 11, 2026
Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

अगस्त 26, 2025

फर्जी पहचान से रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक

भिवंडी के कोनगांव और नारपोली इलाकों में पुलिस ने 6 दिनों में 11 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ लोग नाम और पहचान बदलकर वर्षों से स्थानीय नागरिकों की तरह रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में याकूब मजहर मियां शेख (52), मोहम्मद शामूल मोहम्मद शफी खान और प्यारू शफीक शेख (36) जैसे नाम शामिल हैं, जो भिवंडी में छद्म पहचान के साथ रह रहे थे।

वाशी की मंडी में मिला बांग्लादेशियों का जमावड़ा

नवी मुंबई के वाशी क्षेत्र, जहाँ एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी स्थित है, वहां पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारते हुए 50 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। उनके दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा मंडी में आयात-निर्यात हो रहे फलों के बॉक्सों की भी तलाशी ली गई है, क्योंकि ड्रग्स तस्करी की आशंका को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और आने वाले दिनों में इस तरह की कई और कार्रवाइयां की जा सकती हैं।

गुजरात में रातभर हुई छापेमारी

गुजरात में सरकार द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां आधी रात को पुलिस ने एक संगठित अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 1000 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। इन सभी के पास पश्चिम बंगाल के दस्तावेज मिले हैं, जिनके असली या नकली होने की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर, बॉलीवुड…

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद गृह मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर उन्हें निर्देशित किया था कि अपने-अपने राज्यों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। इसके बाद से देशभर में ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।

Tags: Mumbai News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Society Controversy: मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में धार्मिक परंपरा के लिए बनाई गई लाइन, बनी बहस का कारण

Society Controversy: मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी में धार्मिक परंपरा के लिए बनाई गई लाइन, बनी बहस का कारण

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

White Line Society Controversy: मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।...

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2025

Lalbaugcha Raja: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडलों में से एक लालबागचा राजा ने इस साल अपने...

Maharashtra News

मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

by Gulshan
जून 16, 2025

Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दो प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल...

mumbra local train accident passengers fall from overcrowded train in mumbai

Mumbai News : रेलवे ट्रैक पर बुझ गए 5 घरों के चिराग मुंबई लोकल ट्रेन हादसा या लापरवाही, ज़िम्मेदार कौन

by SYED BUSHRA
जून 9, 2025

Mumbra Local Train Accident: सोमवार को मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बेहद दिल दहला देने वाला दुखद हादसा हुआ।...

saif ali khan knife attack investigation security

Saif Ali Khan पर हमले का अपडेट, मुंबई पुलिस की जांच ,हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

by SYED BUSHRA
जनवरी 16, 2025

Saif Ali Khan knife attack : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर हुई एक गंभीर घटना...

Next Post
India Bans Pakistan Celebs

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी स्टार्स और क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन, फवाद खान की फिल्म पर भी रोक

Anil Kapoor Mother

मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम आंखों के साथ दादी को अर्जुन सोनम ने दी श्रद्धांजलि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist