Saturday, June 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 7 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले चार-पांच दिन मध्य, पूर्व, प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।

by Vinod
May 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, मौसम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बेमौसम बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से लोग खौफजदा है। यूपी में बरसात और वज्रपात होने के चलते दर्जनभर से अधिक इंसानों की मौत हो गई, तो वहीं मध्यप्रदेश में बेरहम मौसम ने 35 बकरियों की जान ले ली। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के आधे राज्यों में झमाझम बारिश, आंधी और वज्रपात कर अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं चलने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

बारिश-ओलावृष्टि

मई का महिना शुरू होते ही यूपी के आलावा देश के 16 राज्यों में आसमान में बादल मंडराने लगे। तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। यूपी, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जगह आंधी-बारिश और तेज हवाओं चलीं। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगह ओलवृष्टि हुई और केरल, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

RELATED NEWS

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

June 4, 2026
Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025

चल रहीं तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 70 से किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि में धूल भरी हवाओं की गति 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कई जगह पर ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली गिरने से इन राज्यों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

38 बकरियों की मौत

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 38 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में हुई। नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर बकरियों की मौत हो गई। उस समय वहां पर कोई इंसान मौजूद नहीं था। आंधी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

राजस्थान में भी मौसम का कहर

राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। झुंझुनू और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार शाम ओलावृष्टि हुई। इस दौरान नागौर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर 2 मिमी से कम बारिश हुई। राज्य में शनिवार को चित्तौड़गढ़ 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।]

पंजाब-हरियाणा में मौसम की मार

पंजाब-हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसी तरह लुधियाना और अमृतसर में पारा सामान्य से क्रमशः 1.5 डिग्री और 4.8 डिग्री कम रहा। हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था।

यूपी में भी हो रही बारिश

कुछ ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश का भी है। करीब 60 जिलों में बारिश और वज्रपात के चलते लोग घरों में दुबके रहे। जबकि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यूपी में अब तक दर्जनभर लोगों की जान चली गई है। इस बीच आईएमडर ने पूरे यूपी में तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को बारिश के हालात बन रहे हैं, जिसके चलते तापमान में फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।

और फतेहपुर में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और फतेहपुर में बारिश के आसार हैं।

यहां चलेंगे तेज हवाएं

वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा में आज मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊपर दिए गए जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

इस वजह से बेमौसम बारिश

अचानक खराब हुए मौसम को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने इसकी वजह बताई है। आईएमडी का कहना है कि भारी बारिश और तेज हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और हवा के मिलने के कारण हुईं। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर एक अनुकूल सिनॉप्टिक पैटर्न के कारण यह और भी तेज हो गया। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय में ऐसी घटनाएं कम होती हैं। लेकिन यह जलवायु पैटर्न को दर्शाती हैं। मई की गर्मी से अचानक राहत मिलना अच्छा है, लेकिन यह मौसम के बदलते मिजाज की याद दिलाता है।

पश्चिमी विक्षोम भी सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने और ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित होने से मौसम फिलहाल गर्मी से राहत देने वाला ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 7 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले चार-पांच दिन मध्य, पूर्व, प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली के लिए रेड अलर्ट

बता दें कि शुक्रवार सुबह दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 5 बजे तेज हवाएं चलने लगीं। हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। यह तेज हवा लगभग एक घंटे तक चली, जिससे लोग हैरान रह गए। आईएमडी के अनुसार, पालम में 74 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शहर के ऊपर घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसमें गंभीर गरज के साथ बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी।

Tags: IMDMeteorological Departmentrain alertstorm alert
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

by Vinod
November 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह...

Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

by Akhand Pratap Singh
June 10, 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है...

PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

by Vinod
June 3, 2025

कानपुर। गर्मी में तपने वाली मई इसबार पाकिस्तान और बांग्लादेश के विक्षामों के चलते ठंडी पड़ गई। पिछले 29 दिनों...

क्या है ‘कालबैसाखी’, जिसने मचाई तबाही, मई में दिल्ली-मुम्बई हुई ‘पानी-पानी’ अब जून में आएगी ‘महासुनामी’

क्या है ‘कालबैसाखी’, जिसने मचाई तबाही, मई में दिल्ली-मुम्बई हुई ‘पानी-पानी’ अब जून में आएगी ‘महासुनामी’

by Vinod
May 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहेली बने मई माह के मौसम ने शनिवार आधी रात के बाद से यूपी, दिल्ली के...

Next Post
CBSE Board Result 2025

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं! 3 आसान तरीकों से ऐसे चेक करें CBSE बोर्ड रिजल्ट 

Tel Aviv

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हौथी मिसाइल हमला: इजरायल की रक्षा प्रणाली नाकाम, एक की मौत, 18 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist