बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Father depression effects : बच्चों के बदले व्यवहार के पीछे छिपा है पिता की मानसिक सेहत का राज़

एक स्टडी से पता चला है कि बच्चों के व्यवहार में बदलाव का कारण सिर्फ मां नहीं, बल्कि पिता की मानसिक स्थिति भी हो सकती है। डिप्रेशन में रहने वाले पिता बच्चों के मानसिक विकास पर गहरा असर डालते हैं।

by SYED BUSHRA
मई 5, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

father’s depression impact on children : जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वैसे-वैसे उनके व्यवहार और आदतों में बदलाव आना शुरू हो जाता है। ये बदलाव आम बात हैं, लेकिन कई बार ये इतने उलझे हुए होते हैं कि मां-बाप समझ ही नहीं पाते कि गलती कहां हो रही है। खासतौर पर तब जब बच्चा बात नहीं मानता, जिद करता है या गुस्से में रहता है। अब एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बच्चों के व्यवहार और उनकी मानसिक स्थिति पर पिता की मानसिक सेहत का भी गहरा असर पड़ता है।

मां ही नहीं, पिता भी जिम्मेदार

अभी तक माना जाता रहा है कि बच्चों के मानसिक विकास पर सबसे ज्यादा असर मां के मानसिक हालात का होता है। मां अगर डिप्रेशन, मूड स्विंग या हार्मोनल बदलाव से गुजर रही हो, तो बच्चा भी उससे प्रभावित होता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने यह भी साबित किया है कि बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर पिता की भी उतनी ही अहम भूमिका होती है। खासकर तब, जब पिता बच्चों के स्कूल जाने के दौरान डिप्रेशन का शिकार होते हैं।

RELATED NEWS

How Childhood Trauma Affects Adult Health

Childhood Trauma Affects: नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, बचपन का डर, हिंसा और उपेक्षा, कैसे डालते हैं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

जुलाई 2, 2026
Back To School: स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्क्रीन की लत कैसे छुड़ाएं? जानिए एक्सपर्ट के आसान और असरदार टिप्स

Back To School: स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्क्रीन की लत कैसे छुड़ाएं? जानिए एक्सपर्ट के आसान और असरदार टिप्स

जून 29, 2026

1400 परिवारों पर हुई रिसर्च

‘अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन’ में छपी एक स्टडी के अनुसार, रिसर्चर्स ने 1400 से ज्यादा परिवारों पर करीब चार साल तक रिसर्च की। इस दौरान उन्होंने देखा कि जिन बच्चों के पिता स्कूल शुरू होने पर डिप्रेशन में चले गए थे, उन बच्चों के व्यवहार में कुछ समय बाद नकारात्मक बदलाव देखने को मिले।

बच्चों में दिखे ये बदलाव

स्टडी में ये देखा गया कि जिन बच्चों के पिता मानसिक तनाव में थे, उनमें ये लक्षण आम थे–

हर बात पर बहस करना

बड़ों की बात नहीं मानना

किसी के कहे अनुसार काम न करना

जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहना

ज्यादा उछल-कूद करना

शांत होकर बैठने में परेशानी होना

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि करीब 36% बच्चों में ये व्यवहारिक बदलाव साफ नजर आए, जबकि 25% से ज्यादा बच्चों में ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) के लक्षण पाए गए।

बच्चे सब महसूस करते हैं

रिसर्च में ये भी सामने आया कि बच्चे उम्र में छोटे जरूर होते हैं, लेकिन वे बड़ों की भावनाओं को बहुत जल्दी पहचान लेते हैं। खासकर अपने पिता की भावनात्मक नजदीकी और दूरी को वे गहराई से समझते हैं। जब वे स्कूल जाने लगते हैं, तो उनके जीवन में नए लोग, दोस्त और माहौल आता है। ऐसे में अगर घर में तनाव या पिता की बेरुखी होती है, तो बच्चे खुद को असुरक्षित और अकेला महसूस करने लगते हैं, जो उनके व्यवहार में गड़बड़ी की वजह बनता है।

Tags: child developmentMental HealthParenting
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

How Childhood Trauma Affects Adult Health

Childhood Trauma Affects: नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, बचपन का डर, हिंसा और उपेक्षा, कैसे डालते हैं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Childhood Trauma Affects on Adult Health: बचपन में झेली गई तकलीफें केवल यादों तक सीमित नहीं रहतीं। कई बार उनका...

Back To School: स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्क्रीन की लत कैसे छुड़ाएं? जानिए एक्सपर्ट के आसान और असरदार टिप्स

Back To School: स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्क्रीन की लत कैसे छुड़ाएं? जानिए एक्सपर्ट के आसान और असरदार टिप्स

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Back To School: बच्चों की गर्मियों की लंबी छुट्टियां खत्म होते ही घरों में एक नई चुनौती शुरू हो जाती...

Depression in Youth: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में डिप्रेशन? जानिए संकेत, कारण और बचाव के उपाय

Depression in Youth: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में डिप्रेशन? जानिए संकेत, कारण और बचाव के उपाय

by Sadaf Farooqui
जून 15, 2026

Depression in Youth: आज के समय में डिप्रेशन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ती एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या बनकर...

Smartphone Detox Benefits: इतने दिनों तक फोन से दूरी बनाने पर क्या शरीर और दिमाग में दिख सकते हैं ये बदलाव, आइए जानें

Smartphone Detox Benefits: इतने दिनों तक फोन से दूरी बनाने पर क्या शरीर और दिमाग में दिख सकते हैं ये बदलाव, आइए जानें

by Sadaf Farooqui
जून 6, 2026

Smartphone Detox Benefits: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से...

Mental Health Awareness: दुनिया भर में  बढ़ रहे हैं मेन्टल हेल्थ के मामले,WHO ने जारी किये चौकाने वाले आंकड़े

Mental Health Awareness: दुनिया भर में बढ़ रहे हैं मेन्टल हेल्थ के मामले,WHO ने जारी किये चौकाने वाले आंकड़े

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2026

Mental Health Awareness: दुनियाभर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। World Health Organization (WHO) की...

Next Post
Shahjahanpur

मेहंदीवाले आशिक पर फिदा हुई 9 बच्‍चों की मां, मायके-बच्‍चों को छोड़ा, बोली- जान दे दूंगी पर उसे नहीं

Gold Price Today

सोने की कीमतों में आई गिरावट! क्या आज है खरीदारी का सुनहरा मौका? जानिए 5 मई को क्या रहेंगे आपके शहरों में ताजा रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist