बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोने की कीमतों में आई गिरावट! क्या आज है खरीदारी का सुनहरा मौका? जानिए 5 मई को क्या रहेंगे आपके शहरों में ताजा रेट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट शुद्ध सोना अब 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।

by Gulshan
मई 5, 2025
in Latest News
Gold Price Today
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Price Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट शुद्ध सोना अब 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत में भी लगभग 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 97,900 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है।

22 कैरेट सोने की बात करें तो यह फिलहाल 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत थोड़ा अधिक यानी 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में 87,540 रुपये में बिक रहा है, जबकि दिल्ली में यह 87,690 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है।

RELATED NEWS

Gold Silver Price: लगातार गिर रही सोने की कीमत, खरीदारो को राहत,चांदी में भी दिखा कमजोरी का असर

Gold Silver Price: लगातार गिर रही सोने की कीमत, खरीदारो को राहत,चांदी में भी दिखा कमजोरी का असर

जून 20, 2026
Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का ताजा रेट

जून 14, 2026

चांदी के भाव में भी गिरावट

अगर चांदी की बात करें तो यह दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 97,900 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है, लेकिन चेन्नई में इसकी कीमत 1,08,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना है। इससे वैश्विक निवेशकों के लिए सोने में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें : नए 4 लेन पुल का निर्माण शुरू, 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ…

स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2% की बढ़त के साथ 3,245.01 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 0.3% का उछाल आया और यह 3,252.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर इंडेक्स में 0.1% की गिरावट देखी गई, जिससे अन्य करेंसी वाले निवेशकों को सोना ज्यादा आकर्षक लगा। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.1% बढ़कर 32.02 डॉलर प्रति औंस हो गई, लेकिन प्लेटिनम में 0.5% की गिरावट आई और यह 954.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अब भी निवेशकों की पसंद बना हुआ है सोना

हाल ही में सोने ने ऐतिहासिक स्तर छूते हुए पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था। हालांकि इसके बाद कीमतों में कुछ नरमी आई है, लेकिन सोने की मांग में कोई खास कमी नहीं आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैदा हुई अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों की वजह से निवेशक अब भी सोने को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय तृतीया और विवाह सीजन के आगमन ने भी बाजार में सोने की मांग को बढ़ावा दिया है।

Tags: gold price today
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Gold Silver Price: लगातार गिर रही सोने की कीमत, खरीदारो को राहत,चांदी में भी दिखा कमजोरी का असर

Gold Silver Price: लगातार गिर रही सोने की कीमत, खरीदारो को राहत,चांदी में भी दिखा कमजोरी का असर

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Gold Silver Price Today 20 June: देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने...

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजरें इन दिनों लगातार बाजार पर टिकी हुई हैं। पिछले एक सप्ताह...

Gold Silver Price Crash:अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर, सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए मौका

Gold Silver Price Crash:अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर, सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए मौका

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

Gold Silver Price Crash: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए राहत...

Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Gold Price Update: 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत रिकॉर्ड 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई...

Gold Price Today

सोने की कीमत छू रही आसमान, फिर भी खरीददारों की नहीं थम रही भीड़! आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले जानिए ताजा रेट 

by Gulshan
अक्टूबर 17, 2025

Gold Price Today :  फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। बाजार सज चुके हैं, दुकानें रौनक से भर गई हैं...

Next Post
Health news : घास नहीं चमत्कार है ये पौधा ! गठिया का रामबाण ,पेट की चर्बी गायब करे गंजे सर में बाल उगाए

Health news : घास नहीं चमत्कार है ये पौधा ! गठिया का रामबाण ,पेट की चर्बी गायब करे गंजे सर में बाल उगाए

Lucknow High Court Today

राहुल गांधी की नागरिकता पर मचा घमासान, आज लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist