Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डोली की जगह उठी अर्थी, हल्दी रस्म के बीच दुल्हन को आया हार्ट अटैक, सेकेंडों में मौत

शादी की खुशियों के बीच बदायूं के एक गांव में मातम छा गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान डांस करती दुल्हन दीक्षा को अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव में शोक की लहर है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Badaun
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Badaun news: शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के दौरान डांस करती दुल्हन अचानक वॉशरूम में गिर पड़ी और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। यूपी के Badaun जिले के नूरपुर पिनौनी गांव में शादी की तैयारियों के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। 24 साल की दीक्षा की आज बारात मुरादाबाद से आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही जिंदगी की सारी तैयारियां धरी रह गईं और घर से डोली की जगह अर्थी उठ गई। परिजनों की चीख-पुकार ने समूचे गांव को झकझोर दिया।

हल्दी की रस्म में डांस करते हुए अचानक बिगड़ी तबीयत

इस्लामनगर थाना क्षेत्र Badaun के नूरपुर पिनौनी गांव निवासी दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा की शादी सोमवार को होनी थी। रविवार को हल्दी की रस्म के दौरान दीक्षा ने अपनी बहनों और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया। डांस करते हुए ही उसे अचानक घबराहट महसूस हुई और वह वॉशरूम चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दीक्षा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED POSTS

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

October 17, 2025
Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

October 1, 2025

मुरादाबाद से आने वाली थी बारात, पर टूटा दुखों का पहाड़

दीक्षा की शादी मुरादाबाद जिले के घटपुरी गांव निवासी सौरभ से तय हुई थी, जो एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को बारात आने वाली थी और सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। पर दीक्षा की मौत ने सब कुछ बदल दिया। नाच-गाने से गूंजता घर अचानक सन्नाटे में डूब गया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

दीक्षा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेसुध है और पिता की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गांव के हर शख्स की आंखें नम हैं। परिजनों ने दीक्षा के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह मौत कुदरत की मर्जी थी, इसमें किसी की कोई गलती नहीं।

दीक्षा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। एक हंसती-खिलखिलाती दुल्हन की मौत ने जीवन की नश्वरता का भयानक एहसास करा दिया।

आंधी-बारिश से राहत और अलर्ट: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने बदला मिजाज, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

Tags: badaun
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ादास गांव में गुरुवार, 16 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

by Mayank Yadav
October 1, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बरेली बवाल के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। इसी बीच बदायूं जिले की मूसाझाग पुलिस...

Badaun

डॉक्टर हैं या गैंगस्टर? Badaun में MBBS स्टूडेंट्स पर FIR, नर्सिंग छात्रों से मारपीट

by Mayank Yadav
September 29, 2025

Badaun fight video: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल छात्रों का गजब रंग देखने को मिला, जहां सफेद कोट पहनने...

Badaun

Badaun में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार से भीषण हादसा

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Badaun road accident: बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 12 अगस्त 2025 की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Badaun

Badaun में दिल दहला देने वाली वारदात: पेड़ से लटकते मिले युवक-युवती के शव, हत्या की आशंका

by Mayank Yadav
August 11, 2025

Badaun News: बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में रविवार आधी रात से लापता एक युवक अर्जुन (22)...

Next Post
Smart Air Cooler

गर्मियों में राहत के लिए लेना चाहते हैं ठंडी हवाओं वाला कूलर, जानिए सस्ते, सुंदर और टिकाऊ Air Cooler के बेहतरीन ऑप्शन

Poorva Chaudhary

UPSC टॉपर पूर्वा चौधरी के OBC सर्टिफिकेट पर विवाद, पिता ने दी सफाई.. सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version