Wednesday, November 25, 2026 5:00 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News : कानपुर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ के चलते 6 लोगों की जिंदा चली चिता

UP News : कानपुर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ के चलते 6 लोगों की जिंदा चली चिता

कानपुर के चमनगंज इलाके में देररात भीषण आग लग गई, जिसके कारण यहां 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। करीब 6 घंटे के बाद आग पर दमकल ने कापू पाया।

by Vinod
05/05/2025

कानपुर। चमनगंज का प्रेमनगर मोहल्ला अपनी घनी आबादी के लिए जाना जाता है। सकरी गलियां और घर के बाहर दुकानें इसकी पहचान हैं। सुबह से लेकर देररात तक प्रेमनगर गुलजार रहता है, लेकिन रविवार की रात यहां पर एक 6 मंजिला इमारत पर आग लग गई। चंद मिनटों के अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की 35 से अधिक गाड़ियों ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कापू पाया। आग बुझी तो सामने 6 लोगों के जले शव मिले। जिसने भी नजारा देखा, उसकी रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।

9ः30 बजे कारखाने में आग लग गई

चमंनगंज थानाक्षेत्र स्थित प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उसके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। भूतल तल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है, जबकि इसके ऊपर गोदाम है। इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे। रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9ः30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग इतनी विकरात थी कि चंद मिनट के अंदर पूरे इलाके में फैल गई। कुछ लोगों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक वार्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया।

रात 2ः45 बजे आग पर काबू पाया जा सका

सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घनी बस्ती होने के चलते दमकल की गाड़ियों को अंदर लाने में दिक्कत हुई। करीब 35 गाड़ियों के साथ ही एसडीआरएफ की टीमें ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात 12ः15 बजे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म लाया गया, जिससे बचाव अभियान में तेजी आई। एक बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं भरा होने से बाधा आ रही थी। इस बीच 1ः20 बजे आग फिर भड़क उठी। करीब 1ः45 बजे आग बुझाकर दमकलकर्मी अंदर पहुंचे, लेकिन पहली मंजिल पर फिर आग भड़क गई। रात 2ः45 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इमारत में न तो आपातकालीन निकास था, न आग बुझाने के इंतजाम किए गए थे। रोड संकरी होने से दमकलकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

जले हुए शव निकाले

रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। इसी बीच एक बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग क्यों लगी, इसकी जांच की जा रही है। ऐसी आशंका है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। फिलहाल 6 लोगों की आग से जलकर मौत हो गई है। जबकि परिवार के अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये आज शार्ट सर्किट के चलते लगी और कमरों पर रखे कैमिकल ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया। गैस सिलेंडर, एसी में विस्फोट हुए और पूरी एक मंजिल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

पांच मिनट बाद तीसरा धमाका हुआ

आग सबसे पहले पहली मंजिल में लगी और एक बाद एक तीन धमाके हुए। इसके बाद आग तीसरी मंजिल तक पहुंची तो दो तेज धमाके और हुए। पांच मिनट बाद तीसरा धमाका हुआ। आशंका जताई जा रही है कि एलपीजी सिलिंडर फटे होंगे। महज 20 मिनट के अंतराल में आग पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। जाजमऊ निवासी मिस्ताहुल हक इसरत इराकी ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर उनका 45 वर्षीय भांजा दानिश, उसकी पत्नी नाजरीन, 15 साल की बेटी सारा, 12 वर्ष की सिमरा और सात वर्ष की इनाया थीं। दानिश के बुजुर्ग पिता अकील को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियां सकरी होने के चलते दमकल की गाड़ियां देरी से आ सकी, जिससे राहत-बचाव कार्य में विलंब हुआ।

धमाके से दहला पूरा इलाका

स्थानीय लोगों ने बताया कि कारखाने में जूते बनाने का काम होता था। 30 से ज्यादा लोग कारखाने में काम करते थे। रविवार को छुट्टी थी। ऐसे में कारखाना बंद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग लगी, तभी धमाकों की आवाज सुनाई दी। कारखाने में कैमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। आग कैमिकल से भरे ड्रमों तक पहुंची और उनमें विस्फोट हो गया। फिर क्या था आग ने चंद मिनटों के अंदर पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर और एसी में भी धमाके हुए। जिसके कारण ऊपर की छत तक उड़ गई।

 

 

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
Next Post
CJI Sanjiv Khanna

मुगलों का वंशज बताकर सुल्ताना बेगम ने मांगा लाल किला, CJI ने पूछा - फतेहपुर सीकरी और ताजमहल क्यों नहीं?

Sitare Zameen Par

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर रिलीज, 20 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Delhi News

सड़क पर हॉर्न बजाने को किया था मना, सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी थार, वीडियो वायरल

POPULAR POST

UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Pakistan Minister Visit: किसके भारत दौरे पर सियासत गरम, कांग्रेस बोली- बिरयानी-कबाब परोसने की तैयारी, भाजपा ने दिया करारा जवाब

Pakistan Minister Visit: किसके भारत दौरे पर सियासत गरम, कांग्रेस बोली- बिरयानी-कबाब परोसने की तैयारी, भाजपा ने दिया करारा जवाब

November 24, 2026
Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
Hyderabad Student Death in America

Family Tragedy : पिस्तौल से चली गोली, 24 वर्षीय छात्र की मौत! भाई क्यों हुआ गिरफ्तार, परिवार में मातम

November 19, 2026
Chandrashekhar Azad SP Congress alliance,

Political News: आजम खान के आने से घबराए चंद्रशेखर आजाद, बोले- अखिलेश के साथ गठबंधन को अब भी तैयार

November 22, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India