Saturday, January 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एक जमीन, 38 दावेदार: एलडीए की अनंत नगर योजना में मचा सस्पेंस, कौन बनेगा प्लॉट का हकदार?

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना में 334 प्लॉट्स के लिए 12,776 लोगों ने पंजीकरण कराया। योजना के पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से प्लॉट्स का आवंटन होगा, जिससे लोगों में उत्साह और सस्पेंस बढ़ गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 6, 2025
in Latest News, लखनऊ
LDA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LDA Anant Nagar scheme: एक प्लॉट… लेकिन दावेदार 38! लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बहुप्रतीक्षित अनंत नगर योजना के पहले चरण में ऐसा ही सीन देखने को मिला है। मोहन रोड स्थित इस आवासीय योजना में 334 प्लॉट्स के लिए जब आवेदन खोले गए, तो लोगों में ऐसी होड़ मची कि अंतिम दिन तक 12,776 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा डाला। अब लोगों के मन में एक ही सवाल है—किसका नाम आएगा लॉटरी में? योजना के तहत कुल 785 एकड़ क्षेत्र में डेढ़ लाख लोगों की बसावट का खाका तैयार किया गया है, लेकिन फिलहाल केवल 334 लोगों की किस्मत खुलने वाली है। एलडीए का कहना है कि जल्द ही लॉटरी की तारीख तय की जाएगी।

12,776 आवेदन, केवल 334 प्लॉट्स

अनंत नगर योजना LDA के पहले चरण में कुल 334 प्लॉट्स के लिए 4 अप्रैल से 3 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई तक बढ़ा दी। परिणामस्वरूप, सोमवार रात 8 बजे तक 12,776 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कर आवेदन कर दिया। अब लॉटरी के ज़रिए आवंटन होगा, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

RELATED POSTS

LDA

LDA Alert: चूक गए तो पछताएंगे! अनंत नगर प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

January 13, 2026
LDA

लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा: 8 और 9 जनवरी को एलडीए की अटल नगर योजना की लॉटरी

January 7, 2026

डेढ़ लाख लोगों के सपनों की टाउनशिप

अनंत नगर योजना LDA कुल 785 एकड़ क्षेत्रफल में फैली है, जिसमें करीब 1.5 लाख लोगों को बसाने की योजना है। इसमें 2100 आवासीय और 120 व्यावसायिक प्लॉट्स होंगे। साथ ही 60 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स में करीब 10,000 फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जा रहे हैं। योजना में पीएम आवास योजना के तहत 5000 भवनों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे लगभग 25,000 लोगों को लाभ मिलेगा।

एडुटेक सिटी और ग्रीन जोन भी प्लान में

LDA योजना में 100 एकड़ में एक एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी, जिसमें 10,000 छात्रों, शिक्षकों और फैकल्टी के लिए होस्टल और आवास होंगे। वहीं 130 एकड़ क्षेत्र को ग्रीन स्पेस और पार्कों के लिए आरक्षित किया गया है। ग्रिड पैटर्न पर आधारित यह टाउनशिप भूमिगत केबल, चौड़ी सड़कों और पर्यावरण-अनुकूल संरचना के साथ विकसित की जा रही है।

क्या आपकी किस्मत में है अनंत नगर का प्लॉट? इंतज़ार की घड़ियाँ अब शुरू हो चुकी हैं।

Lucknow LDA Wellness City: सिर्फ घर नहीं, सेहत और सुकून भी, जानिए कहां बन रहा LDA का ये नया प्रोजेक्ट

Tags: LDA
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

LDA

LDA Alert: चूक गए तो पछताएंगे! अनंत नगर प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

by Mayank Yadav
January 13, 2026

LDA Anant Nagar Scheme: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे नागरिकों के लिए...

LDA

लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा: 8 और 9 जनवरी को एलडीए की अटल नगर योजना की लॉटरी

by Mayank Yadav
January 7, 2026

LDA Atal Nagar Lottery: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना चाहने वालों के लिए नए साल का दूसरा...

LDA

योगी सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत: ₹2.5 लाख जमा कर LDA फ्लैट का तत्काल कब्जा!

by Mayank Yadav
December 3, 2025

LDA EWS flat: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर गरीब परिवार को आवास मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता...

LDA Smiling Bridge

‘मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं’ थीम पर गोमती नदी पर बनेगा ‘स्माइलिंग ब्रिज’

by Mayank Yadav
November 25, 2025

LDA Smiling Bridge: लखनऊ की पहचान और खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए गोमती नदी पर जल्द ही एक...

LDA

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

by Mayank Yadav
July 27, 2025

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहरवासियों के लिए चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं, जो पर्यावरण...

Next Post
Ramjilal Suman

Ramjilal Suman house arrest: कासगंज जाने से रोका, आगरा में घर के बाहर पुलिस छावनी

Gold Price Today

सोने में बड़ी गिरावट! क्या यही है खरीद का सुनहरा मौका? जानें आज आपके शहर के ताज़ा रेट्स...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist