शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

World Asthma day 2025 : अस्थमा से घबराएं नहीं, संभलें जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके

अस्थमा को सही देखभाल, दवाओं और ट्रिगर्स से बचाव के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। हल्की एक्सरसाइज, हेल्दी लाइफस्टाइल से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है।

by SYED BUSHRA
मई 6, 2025
in राष्ट्रीय
Asthma symptoms
Share on FacebookShare on Twitter

World Asthma day 2025 : अस्थमा, जिसे आमतौर पर दमा कहा जाता है, एक पुरानी सांस की बीमारी है। इसमें मरीज की सांस की नलियां यानी एयरवे सूज जाती हैं, सिकुड़ जाती हैं और इनमें ज्यादा बलगम बनने लगता है। इससे मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। ये बीमारी दुनिया भर में करोड़ों लोगों को परेशान करती है। जानिए अस्थमा के लक्षण कैसे होते हैं और इसे किस तरह से मैनेज किया जा सकता है।

अस्थमा के लक्षण 

सांस लेने में दिक्कत – खासकर रात को या सुबह के वक्त।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

सीटी जैसी आवाज – सांस अंदर या बाहर लेते समय आवाज आना।

छाती में भारीपन – ऐसा लगना जैसे सीने पर कुछ दबाव है।

बार-बार खांसी आना – खासकर ठंडी हवा, धूल, एक्सरसाइज या रात के समय।

जल्दी थक जाना – शरीर को ठीक से ऑक्सीजन न मिलने की वजह से।

अस्थमा को कंट्रोल में कैसे रखें?

अस्थमा का अभी तक कोई पूरा इलाज नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियों और सही दवाइयों की मदद से इसे काबू में रखा जा सकता है।

ट्रिगर से बचें

धूल, धुआं, पालतू जानवरों के बाल और तेज गंध से दूरी बनाएं।

घर साफ-सुथरा रखें, भारी पर्दे और कारपेट न रखें।

ठंड के मौसम में बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें।

दवाइयों का सही इस्तेमाल 

रिलीवर इनहेलर – अचानक अटैक आने पर फौरन राहत देता है।

कंट्रोलर इनहेलर – रोजाना लेने से सूजन कम होती है।

गोली या इंजेक्शन – अगर समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर स्टेरॉयड जैसी दवाएं दे सकते हैं।

अस्थमा एक्शन प्लान बनाएं

अपने डॉक्टर से मिलकर एक प्लान बनवाएं जिसमें ये चीज़ें शामिल हों

लक्षणों पर नज़र

दवाइयों का सही समय

इमरजेंसी में क्या करें

हल्की एक्सरसाइज करें

योग, वॉकिंग या स्विमिंग जैसी आसान एक्सरसाइज से फेफड़े मजबूत होते हैं। लेकिन एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

धूम्रपान और शराब से दूर रहें।

विटामिन-सी और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें।

तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें।

इमरजेंसी के लिए तैयार रहें

अगर सांस बहुत तेज चलने लगे, होंठ नीले हो जाएं या इनहेलर से भी आराम न मिले, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं।

अस्थमा एक लंबी चलने वाली बीमारी है, लेकिन सही इलाज और सावधानी से इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। लक्षणों पर ध्यान दें, दवाएं समय पर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इससे आप भी अस्थमा के साथ एक खुशहाल और एक्टिव जिंदगी जी सकते हैं।

Tags: Health TipsRespiratory Health
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
India Pakistan Row

India Pakistan Row: पहलगाम हमले के बाद युद्ध की तैयारियां, 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

India Gold Reserve

India Gold Reserve : सोने की हुई गजब बारिश! RBI ने 2025 में भरा खजाना, खरीदे 57 टन गोल्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In