• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 2, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बचपन के खेल-खिलौनों कहां खो गए? कैसे आज की डिजिटल दुनिया में बच्चों का बचपन सिमट गया जानिए इसके नुक़सान

पुराने समय के खेल-खिलौनों और जानवरों के साथ होने वाले मनोरंजन अब बच्चों की जिंदगी से गायब हो गए हैं। मोबाइल की दुनिया ने बच्चों से वो बचपन छीन लिया है।

by SYED BUSHRA
May 6, 2025
in लाइफस्टाइल
0
childhood memories and traditional games
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Childhood memories and traditional toys गर्मी की छुट्टियां आते ही बच्चों के चेहरों पर जो रौनक दिखती है, वो किसी त्योहार से कम नहीं होती। लेकिन आजकल इन छुट्टियों में भी बच्चों पर स्कूल का होमवर्क और प्रोजेक्ट का इतना बोझ रहता है कि वो खेल-कूद या मस्ती के पलों का पूरा आनंद नहीं ले पाते।

हमारी पीढ़ी के लोग जब अपनी छुट्टियों की बात करते हैं, तो याद आता है कि कैसे हम बिना किसी झिझक के गली-मोहल्लों में खेलते रहते थे। तब गली में जब कोई बांसुरी बजाता खिलौने वाला आता, तो बच्चे दौड़कर उसके पास चले जाते। हम सब बड़े मजे से कहते थे “आया रे खेल-खिलौने वाला!”

Related posts

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

August 19, 2025
No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

August 7, 2025

अब नहीं आते वो खिलौने वाले

पहले गलियों में बंदर, भालू और सांप का खेल दिखाने वाले आते थे। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इन्हें देखने में खूब रुचि लेते थे। मदारी बंदर से शादी, नौकरी, गुस्सा और रूठने जैसे मजेदार खेल करवाता था। भालू की पीठ पर बच्चे बैठते थे, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता था। लेकिन आज ये सब जैसे बीते जमाने की बात हो गई है।

बदलती दुनिया, बदलते खेल

अब खिलौने वाले, बांसुरी बजाने वाले, झुनझुना बेचने वाले लोग गलियों से गायब हो गए हैं। उनकी जगह ले ली है मोबाइल, टैबलेट और वीडियो गेम्स ने। बच्चे अब स्क्रीन में डूबे रहते हैं, जिससे उनका ना केवल शारीरिक विकास रुक रहा है बल्कि समाज से जुड़ाव भी कम हो रहा है।

पहले जब कोई बांसुरी वाला या गुड्डे-गुड़िया बेचने वाला आता था, तो हम उसके पीछे-पीछे भागते थे। यह भागदौड़ हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखने में भी मदद करती थी और सांस को नियंत्रित करने वाले खेल जैसे बांसुरी बजाना, सेहत के लिए फायदेमंद होते थे।

जानवरों से मिलने वाली सीख

बंदर और भालू के खेलों से हमें जानवरों के प्रति संवेदना, उनके व्यवहार को समझने और उनसे दोस्ती करने की सीख मिलती थी। जब मदारी बंदर को मनाता था, तो हमें समझ आता था कि गुस्से में किसी को कैसे हंसी-ठिठोली से मनाया जा सकता है। अब बच्चों को ये सब सीखने का मौका ही नहीं मिलता।

गुम होते जा रहे बचपन के रंग

सांप और नेवले की लड़ाई, पक्षियों के खेल, रस्सी पर चलती बच्चियां, मदारी-जमूरे के अभिनय,ये सब अब सिर्फ किस्से बनकर रह गए हैं। बच्चों का बचपन अब मोबाइल की छोटी स्क्रीन में सिमट गया है। आज का बच्चा न खेलता है, न दौड़ता है, और न ही समाज से वैसा जुड़ाव रखता है जैसा पहले हुआ करता था।

Tags: Indian ChildhoodTraditional Games
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Kanpur news : रिश्तो को किया शर्मसार छोटी बहनों संग कराए कैसे काम क्यों करनी पड़ी आत्महत्या

Next Post

धोनी के लिए बदला गया IPL का नियम? सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा, कहा- खतरे में भारतीय क्रिकेट

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Sunil Gavaskar

धोनी के लिए बदला गया IPL का नियम? सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा, कहा- खतरे में भारतीय क्रिकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
PM Modi

PM Modi का फूटा दर्द, बोले- ‘मां पर गालियां… कभी सोचा भी नहीं था बिहार में ऐसा होगा

September 2, 2025
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh Cabinet Meeting: 16 प्रस्तावों को हरी झंडी, आउटसोर्स सेवा निगम सबसे अहम

September 2, 2025
Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

September 2, 2025
Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

September 2, 2025
Harmeet Pathanmajra

AAP विधायक Harmeet Pathanmajra पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग और रेप के आरोपों से मचा बवाल

September 2, 2025
SRMU

SRMU मामला: सीएम योगी ने लिया संज्ञान, IG अयोध्या करेंगे जांच, सीओ निलंबित, कोतवाल-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

September 2, 2025
UP

संजय निषाद का बयान और ओपी राजभर की सफाई: यूपी में एनडीए के अंदर बढ़ती दरारें?

September 2, 2025
, Daily Horoscope

2 सितंबर का राशिफल : जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ और कौन होगा परेशान

September 2, 2025
Sambhal

ड्यूटी पर जाते सिपाही की नाले में डूबकर मौत, चार साल की बच्ची भी जलभराव की भेंट — चंदौसी में नगर पालिका पर उठे सवाल

September 2, 2025
UP T20 League 2025 Schedule, UP Premier League Cricket, Upcoming Matches UP T20

UP T20 League 2025 का रोमांच अपने चरम पर, कब से होंगे क्वालिफ़ायर ,फाइनल के मुकाबले क्या है अगामी मैचों का पूरा शेड्यूल

September 2, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version