गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नेहा सिंह राठौर की पोस्ट पर बवाल, सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला पहुंचा कोर्ट

नेहा सिंह राठौर की सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें कानूनी पचड़े में डाल दिया है। लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है और कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। मामला अब अंतरराष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन चुका है।

by Sadaf Farooqui
मई 6, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Neha Singh Rathore in Trouble:भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह एक गंभीर मामला है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की चूक को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने अंदेशा जताया कि इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक फायदे के लिए किया जा सकता है।

कानूनी शिकंजा कसता गया

उनकी इस पोस्ट के बाद लखनऊ के एक शख्स, अभय सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। रिपोर्ट में नेहा पर देश में तनाव फैलाने और सरकार के खिलाफ गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की करीब 10 धाराएं और आईटी एक्ट की धारा 69A का जिक्र है। इस कार्रवाई से नेहा की मुश्किलें और बढ़ गईं।

RELATED NEWS

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अगस्त 24, 2026
CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

जून 14, 2026

कोर्ट ने नहीं दी राहत

अपने ऊपर दर्ज मामले को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। अगली सुनवाई की तारीख 12 मई तय की गई है। यानी कानूनी लड़ाई अभी बाकी है।

नेहा का दर्द भी छलका

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक आम लड़की अगर सवाल पूछती है, तो उसके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई क्यों होती है? उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास वकील की फीस भरने तक के पैसे नहीं हैं और फिलहाल उनके खाते में सिर्फ ₹519 बचे हैं।

विदेशों तक पहुंची बात

मामले को और बड़ा तब बना जब पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने नेहा के वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया। वहां इस वीडियो का इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के तौर पर किया गया। इससे ये विवाद और भी संवेदनशील बन गया।नेहा सिंह राठौर की एक पोस्ट ने उन्हें कानूनी मुश्किलों में डाल दिया है। इस विवाद ने न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत ज़िंदगी को प्रभावित किया है, बल्कि ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या हमारे देश में हर किसी को खुलकर सवाल पूछने की आज़ादी है या नहीं।

Tags: Neha Singh RathoreSocial Media Controversy
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

by Sadaf Farooqui
जून 14, 2026

Uttar Pradesh Politics  में उस समय नई बहस छिड़ गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Atishi fake video forensic report

Atishi Video Case: किस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, क्या जानबूझ कर फैलाया गया एडिटेड वीडियो

by SYED BUSHRA
जनवरी 10, 2026

Atishi Fake Video Controversy: दिल्ली विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े एक कथित फर्जी वीडियो को...

Neha Singh Rathore

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से बचाया।

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Neha Singh Rathore Supreme Court Arrest Stay: लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी...

Neha Singh Rathore

यूपी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी नेहा राठौर: 4 घंटे थाने में काटा समय, फिर भी नहीं झुकी ‘का बा’ फेम गायिका!

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Neha Singh Rathore News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई...

Next Post
Noida News

नोएडा में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर युवती ने की आत्महत्या, ब्लू लाइन सेवा बाधित

Mobile Rediation सेहत के लिए हो सकती है कितनी घातक है ? तकिए के नीचे फोन रखकर सोने से जुड़ी जरूरी कुछबातें

Mobile Rediation सेहत के लिए हो सकती है कितनी घातक है ? तकिए के नीचे फोन रखकर सोने से जुड़ी जरूरी कुछबातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In