शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NSA डोभाल की प्लानिंग से दहला पाकिस्तान.. किसने दिया ‘Operation Sindoor’ का नाम, जानें ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी

जब भारत सो रहा था तब पाकिस्तान में अफरातफरी मची हुई थी। आधी रात के अंधेरे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक कर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया।

by Akhand Pratap Singh
मई 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Operation Sindoor
Share on FacebookShare on Twitter

Operation Sindoor: जब भारत सो रहा था तब पाकिस्तान में अफरातफरी मची हुई थी। आधी रात के अंधेरे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस साहसी कार्रवाई में 70 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की पुष्टि सूत्रों द्वारा की गई है। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया—जो न सिर्फ एक रणनीतिक मिशन था बल्कि एक भावनात्मक संदेश भी था पहलगाम हमले में उजड़े सुहागों के प्रति श्रद्धांजलि।

हमले की पटकथा किसने लिखी?

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

अगस्त 19, 2026

इस पूरे ऑपरेशन की योजना और संचालन की कमान संभाली देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रणनीतिक हनुमान भी कहा जाता है। सूत्रों के मुताबिक डोभाल लाहौर से लगभग 409 किलोमीटर दूर एक विशेष लोकेशन से ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। उन्हीं की अगुआई में एक स्पेशल ऑप्स टीम ने आतंकियों की लंका आधी रात में जला दी।

पीएम मोदी ने दी थी हर कदम पर मंजूरी

ऑपरेशन सिंदूर की पटकथा तैयार करने के बाद इसकी मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ली गई। पीएम मोदी को हर मिनट की जानकारी दी जा रही थी और वे पूरी रात जागते रहे। जब मिसाइलें आतंकियों के ठिकानों पर बरस रही थीं तब पीएम मोदी और अजीत डोभाल दोनों ऑपरेशन के नियंत्रण कक्ष में सक्रिय थे।

पूरी तरह से खुफिया जानकारी पर आधारित था ऑपरेशन

यह ऑपरेशन (Operation Sindoor) पूरी तरह से खुफिया सूचनाओं पर आधारित था। नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (NTRO) ने आतंकी ठिकानों की सटीक पहचान की। टारगेट की पुष्टि के बाद तय किया गया कि केवल आतंकियों के शिविरों को ही निशाना बनाया जाएगा और कोई नागरिक हानि नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े: सियालकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली.. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के ये आतंकी ठिकाने तबाह

कंट्रोल रूम से चला ऑपरेशन

एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से एनएसए अजीत डोभाल और उनकी कोर टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें सिर्फ चुनिंदा अधिकारी ही शामिल थे। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि देश की शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को छोड़कर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ऑपरेशन सिंदूर नाम किसने दिया?

इस सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। यह नाम 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की विधवा पत्नी हिमांशी नरवाल के सिंदूर से प्रेरित है। हमले में कई सुहाग उजड़ गए थे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम उन पीड़ितों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया।

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संदेश

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत अब आतंकवाद पर ‘नीति’ नहीं, निर्णायक कार्रवाई में विश्वास करता है। मस्जिदों से “भागो-भागो हमला हो गया” की आवाजें, आतंकियों की हताश भागदौड़ और पाकिस्तान में मची अफरा-तफरी, इस सबने भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति का स्पष्ट संदेश दिया है। भारत ने बता दिया है अब हमला करने वालों को चुपचाप सहा नहीं जाएगा बल्कि मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, एक चेतावनी है।

Tags: Operation Sindoor
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था,...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
Atta Tarar

पाकिस्तानी मंत्री की इंटरनेशनल बेइज्जती: झूठ बोले, एंकर ने दिखाया आइना, VIDEO वायरल

Uttar Pradesh Mock Drill 2025

Mock drill In UP: सुरक्षा का अभ्यास, सतर्कता की तैयारी आज कितने जिलों में होगा हवाई हमले जैसे हालात का रिहर्सल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In