Saturday, November 28, 2026 10:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » IPL suspended: IPL 2025 पर ब्रेक, भारत-पाक तनाव ने रोकी दुनिया की सबसे बड़ी लीग

IPL suspended: IPL 2025 पर ब्रेक, भारत-पाक तनाव ने रोकी दुनिया की सबसे बड़ी लीग

भारत-पाक तनाव ने आईपीएल 2025 को संकट में डाल दिया है। धर्मशाला में मैच के दौरान ब्लैकआउट और हवाई हमले की चेतावनी के बाद बीसीसीआई टूर्नामेंट को स्थगित करने या विदेश में कराने पर विचार कर रहा है।

by Mayank Yadav
09/05/2025
IPL suspended

IPL suspended:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार देर रात इस निलंबन की पुष्टि की, जिससे करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को झटका लगा है।

यह फैसला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच के कुछ घंटों बाद लिया गया, जिसे अचानक हवाई हमले की चेतावनी के चलते बीच में ही रद्द करना पड़ा। मैच के दौरान अचानक फ्लडलाइट बंद कर दी गई और दर्शकों समेत खिलाड़ियों को तुरंत स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया था, जिसके चलते बीसीसीआई को त्वरित निर्णय लेना पड़ा।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, टूर्नामेंट को निलंबित करना आसान निर्णय नहीं था, लेकिन खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस अभूतपूर्व स्थिति में बीसीसीआई अब टूर्नामेंट को या तो रद्द करने या किसी सुरक्षित देश में आयोजित करने पर विचार कर रही है। इससे पहले 2021 में भी आईपीएल को कोविड संकट के चलते यूएई में स्थानांतरित किया गया था।

RELATED NEWS

No Content Available

आईपीएल 2025 के ठहराव ने खेल जगत में हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें बीसीसीआई की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई जा रही है। इसमें टूर्नामेंट को या तो पूरी तरह रद्द करने या फिर विदेश में स्थानांतरित करने पर विचार होगा। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, “हालात की समीक्षा की जा रही है, खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।” वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता जताई है।

विदेशी खिलाड़ियों का दबाव

सूत्र बताते हैं कि कई विदेशी खिलाड़ी असुरक्षा के माहौल के चलते भारत छोड़ने की तैयारी में हैं। बीसीसीआई ने विशेष वंदे भारत ट्रेन से सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और प्रसारण टीम को धर्मशाला से दिल्ली सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद 11 मई को धर्मशाला में प्रस्तावित मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच को अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर और जवाबी हमले

22 अप्रैल को पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इससे पूरे उत्तर भारत में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

खेल बनाम सुरक्षा

धर्मशाला में गुरुवार को ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगे और सोशल मीडिया पर #CancelIPL ट्रेंड करने लगा। पाकिस्तान सुपर लीग का एक मुकाबला भी रद्द हो चुका है। बीसीसीआई के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आईपीएल 2025 को बीच में ही खत्म कर देना पड़ेगा या यूएई जैसे किसी सुरक्षित देश में पूरा कराया जाएगा?

फिलहाल, क्रिकेट प्रेमी बीसीसीआई के अगले ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का भविष्य अधर में लटक गया है।

ओकारा आर्मी कैंट पर भारतीय ड्रोन ने ढाया कहर, पाकिस्तान में सुबह-सुबह हमला

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Folk Artists को मिलेगा सम्मान, किसके लिए बीमा और पेंशन योजना की तैयारी में सरकार

Folk Artists को मिलेगा सम्मान, किसके लिए बीमा और पेंशन योजना की तैयारी में सरकार

India-Pakistan

India-Pakistan tension: चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के गेट भी खोल दिए, पाकिस्तान में हलचल

ताजमहल की सुरक्षा हुई हाई अलर्ट पर, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सख्त इंतजाम

ताजमहल की सुरक्षा हुई हाई अलर्ट पर, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सख्त इंतजाम

POPULAR POST

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
gold silver price today

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में मचा हड़कंप, एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची चांदी

November 25, 2026
वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 181 यात्रियों की अटकी सांसें; जानिए क्या है पूरा मामला

वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 181 यात्रियों की अटकी सांसें; जानिए क्या है पूरा मामला

November 28, 2026
Akhilesh Congress seat sharing

Seat Deal: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत- सीट नहीं जीत की बात करो, पीडीए प्रत्याशी बनाएं; क्या गठबंधन टूटने की कगार पर?

November 25, 2026
Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

November 24, 2026
SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026

LATEST

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

November 28, 2026
Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

November 28, 2026
RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

November 28, 2026
Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

November 28, 2026
UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

November 28, 2026
परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

November 28, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India