Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक…. PIB Fact Check ने कई झूठी खबरों को किया खारिज

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैल रही हैं। पीआईबी फैक्ट चेक के माध्यम से इन भ्रामक सूचनाओं को पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है।

by Akhand Pratap Singh
May 10, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
PIB Fact Check
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैल रही हैं। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) के माध्यम से इन भ्रामक सूचनाओं को पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। यह गलत सूचनाएं तनाव को और बढ़ा सकती है और जनता की धारणा को गुमराह कर सकती है।

इसी क्रम में पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भ्रामक दावे को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ने के कारण भारतीय सैनिक रो रहे हैं और अपने पद छोड़ रहे हैं। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाए गए युवा इंदौर की एक निजी रक्षा कोचिंग संस्थान, इंदौर फिजिकल अकादमी के छात्र हैं, जो भारतीय सेना में चयनित होने की खुशी में भावुक हो रहे थे। ऐसे ही सोशल मीडिया पर चल रहा है कि भारतीय पोस्ट को तबाह कर दिया गया है। लेकिन यह एक पुराना वीडियो है जिसके लिए पीआईबी फैक्ट चेक ने आगाह किया है। यह वीडियो 15 नवंबर, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

RELATED NEWS

500 rupee note ban rumor truth

500 Rupee Note : सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट बंद होने की खबरों पर सरकार ने दी सफाई, R B I ने क्या बताया

January 3, 2026

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने एक और फेक न्यूज की पोल खोली है। इस खबर में बताया जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास धमाके हुए हैं। यह अल जजीरा की रिपोर्ट थी। पीआईबी ने ऐसी झूठी खबरों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि केवल आधिकारिक स्रोत पर ही भरोसा बनाए रखें। ऐसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर धमाके के दावे झूठे निकले हैं। जयपुर एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और इसके बारे में जयपुर के डीसी ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है।

यह भी पढ़े: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का कहर, सियालकोट में आतंकी ठिकाना तबाह, पाक के मंसूबे चकनाचूर

वहीं, सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। यह दावा पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं। कृपया सतर्क रहें। ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों में एक दावा यह भी किया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले के कारण भारत के 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ग्रिड काम नहीं कर रहे हैं। यह दावा भी झूठा साबित हुआ है।

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट पर इस संघर्ष से जुड़ी सूचनाओं पर पीआईबी फैक्ट चेक लगातार जांच अभियान चला रहा है और देशवासियों को ऐसी खबरों पर यकीन न करने और फॉरवर्ड न करने व संयम बरतने की अपील कर रहा है।

Tags: PIB Fact Check
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

500 rupee note ban rumor truth

500 Rupee Note : सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट बंद होने की खबरों पर सरकार ने दी सफाई, R B I ने क्या बताया

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

500 Rupee Note Rumor:सोशल मीडिया पर इन दिनों 500 रुपये के नोट को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं।...

Next Post
india pakistan tension

भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- 'हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब'

Pakistan Air Base

पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर वार! लेकिन अभी बाकी हैं कई...जानिए कितने हैं PAK के कुल एयरबेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist