Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

CBSE 10th Result : 10वीं में 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 12वीं के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस साल 10वीं कक्षा में 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

Gulshan by Gulshan
May 13, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
CBSE 10th Result
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CBSE 10th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 12वीं के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस साल 10वीं कक्षा में 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। दरअसल, कक्षा 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक, इस साल पास होने वाली लड़कियों का पास प्रतिशत 95 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा है। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 94.75 था और लड़कों का 92.71 प्रतिशत था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23,71,939 उपस्थित हुए और उनमें से 22,21,636 पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा है। 2024 में 10वीं का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत था, इस बार सिर्फ 0.06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।

RELATED POSTS

CBSE Result 2024 out

CBSE Result 2024 : खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख को आएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, ये रही डिटेल्स…

May 13, 2024

CBSE Board Results 2023: 12वीं की परीक्षा में भी लड़को से आगे निकली लड़किया

May 12, 2023

CBSE के 10वीं के जिलेवार नतीजे

सीबीएसई के 10वीं के जिलेवार नतीजों पर एक नजर डालें तो 12वीं के रिजल्ट की तरह इसमें भी टॉप-4 जिले दक्षिण भारत के हैं। तिरुवनंतपुरम पहले स्थान पर रहा है, जहां 99.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। दूसरे नंबर पर विजयवाड़ा है, जिसका रिजल्ट 99.79 प्रतिशत रहा है। वहीं, 98.90 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु तीसरे और 98.71 प्रतिशत के साथ चेन्नई चौथे स्थान पर रहे हैं।

इसके अलावा, इस साल पुणे का 96.54 प्रतिशत, अजमेर का 95.44 प्रतिशत, दिल्ली पश्चिम का 95.24 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व का 95.07 प्रतिशत, चंडीगढ़ का 93.71 प्रतिशत, पंचकुला का 92.77 प्रतिशत, भोपाल का 92.71 प्रतिशत, भुवनेश्वर का 92.64 प्रतिशत, पटना का 91.90 प्रतिशत, देहरादून का 91.60 प्रतिशत, प्रयागराज का 91.01 प्रतिशत, नोएडा का 89.41 और गुवाहाटी का 84.14 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया को कहा ‘पाकिस्तानी आतंकियों की बहन’…

सीबीएसई के जिलेवार नतीजों पर नजर डालें तो विजयवाड़ा ने बाजी मारी है। विजयवाड़ा में 99.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। इसके बाद, तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.32 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, चेन्नई का 97.39 प्रतिशत, बेंगलुरु का 95.95 प्रतिशत, दिल्ली पश्चिम का 95.37 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व का 95.06 प्रतिशत रहा है।

Tags: cbse 10th result
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

CBSE Result 2024 out

CBSE Result 2024 : खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख को आएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, ये रही डिटेल्स…

by Rajni Thakur
May 13, 2024
0

CBSE Result 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के विद्यार्थियों की धड़कने अब बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सीबीएसई अब...

CBSE Board Results 2023: 12वीं की परीक्षा में भी लड़को से आगे निकली लड़किया

by Ayushi Dhyani
May 12, 2023
0

CBSE की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित। 12वीं में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इस साल CBSE बोर्ड में...

CBSE 12th Result 2023: पिछले साल की तुलना में कैसा रहा इस साल का रिजल्ट, कितने छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

by Anu Kadyan
May 12, 2023
0

CBSE की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। पिछले वर्ष...

Next Post
Operation Keller

Operation Keller: शोपियां में सेना ने लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर, घाटी में हाई अलर्ट

IPL 2025 पर बम की धमकी मंडराया खतरा! 6 दिन में तीसरी वार्निंग, इसी स्टेडियम में होने हैं 3 बड़े मुकाबले

IPL 2025 पर बम की धमकी मंडराया खतरा! 6 दिन में तीसरी वार्निंग, इसी स्टेडियम में होने हैं 3 बड़े मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version