शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हूटर बजाने से मना किया तो दरोगा से की मारपीट: वर्दी फाड़ी, चौकी फूंकने की दी धमकी, सफारी गाड़ी सीज

लखनऊ के सरोजिनी नगर में हूटर बजाने से रोकने पर दबंगों ने दरोगा से मारपीट की, वर्दी फाड़ी और चौकी फूंकने की धमकी दी। सफारी गाड़ी सीज कर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

by Mayank Yadav
मई 14, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow brawl: लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में कानून तोड़ने की कोशिश पर पुलिस को ही दबंगई का सामना करना पड़ा। अमौसी चौकी के पास एक सफारी गाड़ी में बैठे लोगों ने हूटर बजाने से मना करने पर दरोगा से मारपीट की, गाली-गलौज की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने खुद को कभी पत्रकार, कभी वकील और कभी मानवाधिकार आयोग से जुड़ा बताया। चौकी फूंकने और दरोगा को सस्पेंड करवाने की धमकियां भी दी गईं। वीडियो वायरल होने के बाद Lucknow पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और हूटर लगी गाड़ी को सीज कर दिया है। तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

लखनऊ में एक दरोगा को कार सवारों को हूटर बजाने से रोकना महंगा पड़ गया, युवकों ने दरोगा से हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई !!

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सरोजनी नगर थाने के उपनिरीक्षक अंकित बालियान अमौसी गांव स्थित पुलिस बूथ पर तैनात थे, इसी दौरान… pic.twitter.com/Bt8pim4Caq

— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) May 13, 2025

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

हूटर बजाने से मना किया, गाली-गलौज और वर्दी फाड़ी

सरोजिनी नगर Lucknow स्थित अमौसी चौकी पर मंगलवार शाम का समय था। बीट प्रभारी दरोगा अंकित बालियान फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे कि तभी तेज आवाज में हूटर बजाती हुई एक सफारी गाड़ी चौकी के पास से निकली। कुछ ही देर में वही गाड़ी चौकी के सामने खड़ी होकर दोबारा तेज हूटर बजाने लगी। जब दरोगा बाहर आए और गाड़ी चालक से हूटर व कागजात के बारे में पूछा, तो कार सवार आगबबूला हो गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

दबंग बोले- वकील हूं, पत्रकार हूं, चौकी फूंक दूंगा

दरोगा के अनुसार, गाड़ी चला रहे युवक शिवम रावत ने अपने साथियों को बुला लिया। कार में बैठे शोभित कश्यप ने कभी खुद को पत्रकार बताया, कभी मानवाधिकार आयोग से जुड़ा और कभी वकील बताते हुए धमकाने लगा। शोभित ने कहा कि वह 500 वकील बुलाकर चौकी फुंकवा देगा। उसने कहा कि पहले भी कई दरोगाओं को सस्पेंड करवा चुका है और अब तुम्हारी बारी है।

एक आरोपी हिरासत में, सफारी गाड़ी सीज

दरोगा की तहरीर पर सरोजिनी नगर पुलिस Lucknow ने 3 नामजद और 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सफारी गाड़ी को सीज कर दिया गया है, जिसमें न केवल हूटर लगा था बल्कि किसान यूनियन के पोस्टर भी आगे और पीछे चिपके हुए थे।

पुलिस जांच में जुटी, वायरल वीडियो बना अहम सबूत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Lucknow पुलिस सबूत के तौर पर ले रही है। थानाध्यक्ष राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली को राहत, यूपी में लू का कहर, बिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी

Tags: lucknow
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
High Court

बीटेक डिग्रीधारी भी बन सकेंगे एआरपी, हाईकोर्ट ने नई भर्तियों में शामिल करने का दिया आदेश

Entertainment news : क्या हैं 3 इडियट्स फेम शरमन जोशी का कनेक्शन आइकॉनिक विलेन प्रेम चोपड़ा से

Entertainment news : क्या हैं 3 इडियट्स फेम शरमन जोशी का कनेक्शन आइकॉनिक विलेन प्रेम चोपड़ा से

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist