• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

भारत की मदद भूल गया तुर्की, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को दिया समर्थन

फरवरी 2023 में जब तुर्की भीषण भूकंप की चपेट में आया था, तब भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत सबसे पहले राहत पहुंचाई थी। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और वायुसेना ने तुर्की जाकर जानें बचाईं, राहत सामग्री भेजी और हर संभव सहायता दी।

by Gulshan
May 14, 2025
in Latest News, विदेश
0
Operation Sindoor
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Operation Sindoor : फरवरी 2023 में जब तुर्की भीषण भूकंप की चपेट में आया था, तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले राहत पहुंचाई थी। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और वायुसेना ने तुर्की जाकर जानें बचाईं, राहत सामग्री भेजी और हर संभव सहायता दी। लेकिन अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्की ने भारत के इन प्रयासों को भुलाकर पाकिस्तान का खुला समर्थन किया और उसे ड्रोन व हथियारों की आपूर्ति कर भारतीय हितों को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

तुर्की के सेब और फलों का बहिष्कार

तुर्की की इस एहसान फरामोशी से आहत भारत की आम जनता और व्यापारी वर्ग ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद के साहिबाबाद के फल विक्रेताओं ने साफ कहा है कि वे अब तुर्की से सेब या कोई भी फल नहीं मंगवाएंगे। उनका कहना है कि वे आतंकवाद को समर्थन देने वाले किसी भी देश से व्यापार नहीं करेंगे और अब हिमाचल जैसे भारतीय राज्यों से सेब खरीदेंगे। हर साल भारत तुर्की से करीब 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये के सेब आयात करता है। ऐसे में इस बायकॉट से तुर्की के फलों के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है।

Related posts

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

August 17, 2025
बेटे ने मां के साथ 1 बार नहीं बल्कि 2 बार किया दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद बोला सिरफिरा, लव अफेयर के चलते दी सजा

बेटे ने मां के साथ 1 बार नहीं बल्कि 2 बार किया दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद बोला सिरफिरा, लव अफेयर के चलते दी सजा

August 17, 2025

मार्बल इंडस्ट्री ने भी किया बायकॉट का ऐलान

केवल फल व्यापार ही नहीं, तुर्की का मार्बल निर्यात भी अब खतरे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की मार्बल इंडस्ट्री ने भी तुर्की से आयात बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय भी तुर्की के पाकिस्तान समर्थक रुख के कारण लिया गया है। सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है और लोग तुर्की यात्रा की अपनी योजनाएं रद्द कर रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग पर भी असर पड़ रहा है। वर्ष 2024 में तुर्की में 62.2 मिलियन विदेशी पर्यटक आए थे, जिनमें लगभग 3 लाख भारतीय शामिल थे। यह संख्या 2023 की तुलना में 20% अधिक थी। आंकड़ों के अनुसार, एक भारतीय पर्यटक ने औसतन 972 डॉलर खर्च किए, जिससे तुर्की को कुल 291.6 मिलियन डॉलर की आय हुई।

यह भी पढ़ें : एयर स्ट्राइक के बाद बड़ा एक्शन, अगले आदेश तक सील किया गया श्रीनगर एयरपोर्ट…

अब इन बुकिंग्स के रद्द होने से तुर्की को पर्यटन क्षेत्र में भी भारी नुकसान होने की आशंका है। देश के प्रमुख व्यापार संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों और आम नागरिकों से तुर्की और अजरबैजान के उत्पादों और यात्रा का बहिष्कार करने की अपील की है। कैट ने पहले चीनी सामान के बायकॉट का सफल अभियान चलाया था, और अब वह तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ भी इसी तरह का अभियान शुरू कर रहा है।

Tags: Operation Sindoor
Share196Tweet123Share49
Previous Post

EOS-09 Satellite: कब लांच होगा EOS-09 सैटेलाइट? कैसे मिलेगी सैन्य निगरानी और अंतरिक्ष तकनीक को नई ताकत

Next Post

UP News : जेवर में लगेगी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार – मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी!

Gulshan

Gulshan

Next Post
UP News

UP News : जेवर में लगेगी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार – मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version