शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, जाने क्यों लिया फिल्म को छोड़ने का फैसला?

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नो एंट्री-2’ से दिलजीत ने बाहर होने का फैसला लिया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत ने क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है।

by Akhand Pratap Singh
मई 15, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Diljit Dosanjh
Share on FacebookShare on Twitter

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नो एंट्री-2’ से दिलजीत ने बाहर होने का फैसला लिया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत ने क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। इस खबर ने उनके फैंस को मायूस कर दिया है जो उन्हें वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ इस कॉमेडी सीक्वल में देखने के लिए उत्साहित थे।

क्यों लिया एग्जिट का फैसला?

RELATED NEWS

Satluj Controversy: भारत में हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, लेकिन विदेशों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म डाउनलोड्स में हुआ ज़बरदस्त उछाल

Satluj Controversy: भारत में हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, लेकिन विदेशों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म डाउनलोड्स में हुआ ज़बरदस्त उछाल

जुलाई 7, 2026
Special Honor: दुनियाभर में बढ़ा दिलजीत का जलवा, लॉस एंजेलिस में ‘दिलजीत दोसांझ डे’ का ऐलान, पंजाबी कलाकार के लिए ऐतिहासिक सम्मान

Special Honor: दुनियाभर में बढ़ा दिलजीत का जलवा, लॉस एंजेलिस में ‘दिलजीत दोसांझ डे’ का ऐलान, पंजाबी कलाकार के लिए ऐतिहासिक सम्मान

जून 20, 2026

सूत्रों के मुताबिक दिलजीत शुरू में वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन पिछले कुछ समय से वह फिल्म के क्रिएटिव विजन के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए। लंबी चर्चा के बाद उन्होंने ‘नो एंट्री-2’ से हटने का कठिन निर्णय लिया। इस खबर की पुष्टि के लिए जब मीडिया ने डायरेक्टर अनीस बज्मी से संपर्क किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, “इस बारे में बोनी कपूर से बात करना बेहतर होगा।” फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Diljit Dosanjh

‘नो एंट्री-2’ की कास्ट और शूटिंग

दिलजीत (Diljit Dosanjh) के एग्जिट के बाद अब फिल्म की फाइनल कास्ट की घोषणा का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन और अर्जुन कपूर इस सीक्वल में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। चर्चा है कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

यह भी पढ़े: दो बीवियों वाले Armaan Malik को जान का खतरा! बोले-मिल रही हैं धमकियां, चाहिए आर्म्स लाइसेंस

2005 में रिलीज हुई थी ‘नो एंट्री’

2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ एक सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा थी जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान, बिपाशा बसु, फरदीन खान, ईशा देओल, सेलिना जेटली और लारा दत्ता जैसे सितारे थे। अनीस बज्मी के निर्देशन और बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब 20 साल बाद इसका सीक्वल बनने जा रहा है जिसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

अनुमान है कि फिल्म 2026 या 2027 में रिलीज हो सकती है। दिलजीत के इस फैसले से उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “दिलजीत को ‘नो एंट्री-2’ में देखने का सपना टूट गया।” हालांकि दिलजीत के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags: diljit dosanjh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Satluj Controversy: भारत में हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, लेकिन विदेशों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म डाउनलोड्स में हुआ ज़बरदस्त उछाल

Satluj Controversy: भारत में हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, लेकिन विदेशों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म डाउनलोड्स में हुआ ज़बरदस्त उछाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Satluj Controversy: दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म 'सतलुज' (पूर्व नाम 'पंजाब 95') भारत में रिलीज के महज 48 घंटे बाद...

Special Honor: दुनियाभर में बढ़ा दिलजीत का जलवा, लॉस एंजेलिस में ‘दिलजीत दोसांझ डे’ का ऐलान, पंजाबी कलाकार के लिए ऐतिहासिक सम्मान

Special Honor: दुनियाभर में बढ़ा दिलजीत का जलवा, लॉस एंजेलिस में ‘दिलजीत दोसांझ डे’ का ऐलान, पंजाबी कलाकार के लिए ऐतिहासिक सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Diljit Dosanjh Gets a Special Day: पंजाबी संगीत और भारतीय संस्कृति को दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचाने वाले दिलजीत...

बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ का पायलट लुक जारी, सनी देओल संग 23 जनवरी 2026 को होगी धमाकेदार रिलीज

बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ का पायलट लुक जारी, सनी देओल संग 23 जनवरी 2026 को होगी धमाकेदार रिलीज

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 1, 2025

Border 2: मेकर्स ने अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ का पहला लुक जारी कर दिया...

दिलजीत दोसांझ एमी अवॉर्ड्स में स्टाइल के लिए सुर्खियों में, लेकिन नॉमिनेशन के बाद भी अवॉर्ड हाथ से निकल गया

दिलजीत दोसांझ एमी अवॉर्ड्स में स्टाइल के लिए सुर्खियों में, लेकिन नॉमिनेशन के बाद भी अवॉर्ड हाथ से निकल गया

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 25, 2025

Diljit Dosanjh: भारतीय अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने न्यूयॉर्क में आयोजित 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अपनी अनोखी...

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 10, 2025

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में होने वाले...

Next Post
Modern Age में बदली शादी की रस्मे और तरीक़े जो हैं सोच से परे , जानें क्या है जन्मों  के रिश्ते का  बदलता रूप

Modern Age में बदली शादी की रस्मे और तरीक़े जो हैं सोच से परे , जानें क्या है जन्मों के रिश्ते का बदलता रूप

Kansganj news : फर्म धोखाधड़ी,गवाह को घंटों बैठाने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना जानिए क्या है पूरा मामला

Kansganj news : फर्म धोखाधड़ी,गवाह को घंटों बैठाने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना जानिए क्या है पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist