Vicky Kaushal inspirational journey विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के एक मिडल क्लास पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता श्याम कौशल एक्शन डायरेक्टर हैं और मां गृहिणी हैं। विक्की का बचपन एक छोटे से चॉल में बीता, जहां उनका परिवार 10×10 के कमरे में रहा करता था। बचपन में फिल्मों से उनका कोई खास नाता नहीं था, लेकिन जब बड़े हुए तो उन्हें एक्टिंग की ओर रुचि बढ़ने लगी।
इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग की राह
उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि दफ्तर की नौकरी उनके बस की बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने थिएटर किया, बैकग्राउंड में काम किया और बहुत से ऑडिशन भी दिए। लेकिन उन्हें बार-बार रिजेक्ट किया गया।
कास्टिंग डायरेक्टर का ताना
एक समय ऐसा भी आया जब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनका मज़ाक उड़ाया और यहां तक कह दिया, “इसका ऑडिशन क्यों लेना है?” इस बात ने उन्हें तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। विक्की खुद बताते हैं कि वे काम के लिए पैसे तक देने को तैयार थे, बस कोई मौका मिल जाए।
पहचान मिली ‘मसान’ से
कई छोटे-मोटे रोल के बाद उन्हें असली पहचान 2015 की फिल्म ‘मसान’ से मिली। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और यहीं से उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा। इसके बाद उन्होंने ‘राज़ी’, ‘संजू’, ‘उरी’, ‘सरदार उधम’, ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में दमदार रोल किए।
आज एक सफल स्टार
आज विक्की कौशल बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 2021 में कैटरीना कैफ से शादी की। उनकी कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये है और वे एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
विक्की कौशल की कहानी दिखाती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता पार किया जा सकता है। रिजेक्शन, संघर्ष और अपमान को पार करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से वो मुकाम पाया है, जहां आज लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं जिनमें एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और तीन फ़िल्मफेयर पुरस्कार शामिल है। कौशल वर्ष 2019 में फोर्ब्स इंडिया के सेलेब्रेटी 100 सूची में शामिल हो चुके हैं।






















