Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Tollywood news : कौन है साउथ की सबसे अमीर फिल्मी फैमिली,जिसमे हैं कई सुपरस्टार्स और प्रोडक्शन हाउस के मालिक

कोनिडेला-अल्लू फैमिली साउथ की सबसे बड़ी और अमीर फिल्म फैमिली है, जिसकी कुल संपत्ति 6000 करोड़ से ज्यादा है और कई सुपरस्टार्स व प्रोडक्शन हाउस इनके पास हैं।

by SYED BUSHRA
May 19, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

South India’s Biggest and Richest Film Family: आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और दौलतमंद फिल्मी परिवार के बारे में बताएंगे। इस परिवार की कुल संपत्ति 6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े और रईस परिवार हैं, लेकिन साउथ की कोनिडेला और अल्लू फैमिली का नाम सबसे ऊपर आता है।

कोनिडेला-अल्लू फैमिली की शुरुआत

इस परिवार का फिल्मी सफर 1950 में शुरू हुआ था। इस काम को शुरू किया था एक्टर और प्रोड्यूसर अल्लू रामलिंगैया ने, जो अपने जमाने के बेहतरीन कॉमेडियन माने जाते थे। उनकी मेहनत और टैलेंट ने पूरे परिवार को फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाया।

RELATED NEWS

No Content Available

अल्लू रामलिंगैया के बेटे अल्लू अरविंद ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और प्रोड्यूसर व डिस्ट्रीब्यूटर बनकर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। अल्लू रामलिंगैया की बेटी सुरेखा की शादी सुपरस्टार चिरंजीवी से हुई, जिससे कोनिडेला फैमिली अल्लू परिवार के साथ जुड़ गई।

फैमिली के प्रमुख सदस्य

अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष दोनों ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। अल्लू अर्जुन दक्षिण भारत के बड़े सुपरस्टार हैं, जबकि उनका भाई अल्लू शिरीष भी फिल्मों में सक्रिय है।

चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण भी सुपरस्टार हैं। नागेंद्र बाबू, जो चिरंजीवी के छोटे भाई हैं, अभिनेता और प्रोड्यूसर दोनों हैं। चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी सुपरस्टार हैं। नागेंद्र बाबू के बेटे वरुण तेज अभिनेता हैं और उनकी बेटी निहारिका कोनिडेला भी अभिनेत्री व प्रोड्यूसर हैं।

चिरंजीवी की बहन विजया दुर्गा के बेटे साई धर्म तेज और पांजा वैष्णव तेज भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

कुल संपत्ति और प्रोडक्शन कंपनियां

कोनिडेला और अल्लू दोनों परिवारों की कुल संपत्ति लगभग 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा चिरंजीवी, पवन कल्याण, राम चरण और अल्लू अर्जुन के पास है।

इस परिवार के नाम पर कुल पांच प्रोडक्शन हाउस भी हैं। ये हैं

चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू की ‘अंजना प्रोडक्शंस’

पवन कल्याण की ‘पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्स’

राम चरण की ‘कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी’

अल्लू अरविंद की ‘गीता आर्ट्स’

और अल्लू अरविंद का ‘अल्लू स्टूडियो’

कोनिडेला-अल्लू परिवार दक्षिण भारत की सबसे बड़ी और सबसे रईस फिल्मी फैमिली है, जो कई दशकों से इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए है। इनके पास न केवल पैसा है, बल्कि बॉलीवुड से अलग दक्षिणी फिल्मों का भी यह सबसे बड़ा घर माना जाता है।

Tags: celebrity net worthTollywood news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Yusuf Pathan

"क्या यूसुफ पठान ने निभाई TMC की लाइन या कुछ और है पीछे की वजह?" — 'ऑपरेशन सिंदूर' से TMC का अलग होना बना नया विवाद

Health news : लेटे,बैठे या टहले,खाना खाने के बाद अच्छे डाइजेशन के लिए जानिए क्या करें और क्या नहीं?

Health news : लेटे,बैठे या टहले,खाना खाने के बाद अच्छे डाइजेशन के लिए जानिए क्या करें और क्या नहीं?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist