Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi में घूमने की बेस्ट जगहें कौन सी है, फोटो के लिए परफेक्ट और सुकून से भरे प्लेस कहां है

आपको दिल्ली के अंदर चाहिए कुछ सुकून भरे पल और खूबसूरत फोटोज, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, संजय वन, जहांपनाह फॉरेस्ट और सुंदर नर्सरी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 19, 2025
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Best peaceful places in Delhi : अगर आपका बाहर घूमने का मन है लेकिन टाइम कम है या आप दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते, तो परेशान मत होइए। दिल्ली के अंदर ही कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप सुकून से कुछ वक्त बिता सकते हैं और साथ ही शानदार फोटोज भी क्लिक कर सकते हैं। इन जगहों की खूबसूरती आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को भी चार-चांद लगा देगी।

कुतुब मीनार, ऐतिहासिक और खूबसूरत

कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनार है, जिसकी ऊंचाई करीब 72.5 मीटर है। इसे 12वीं सदी में कुतुब-उद-दीन ऐबक ने बनवाया था। यह लाल पत्थर और संगमरमर से बनी हुई है। शाम के समय यहां फोटो खींचने का मजा ही कुछ और होता है। यह जगह ना सिर्फ इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को पसंद आती है, बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी परफेक्ट है।
हुमायूं का मकबरा, शांति और सुंदरता का मेल

RELATED POSTS

No Content Available

हुमायूं का मकबरा यमुना नदी के पास स्थित है। इसे उनकी पत्नी बेगा बेगम ने बनवाया था। सूरज ढलते समय इस मकबरे की परछाईं यमुना में दिखती है, जो फोटो में बेहद खूबसूरत नजर आती है। शाम के समय यहां आकर आप न सिर्फ बढ़िया तस्वीरें ले सकते हैं, बल्कि कुछ शांत लम्हे भी बिता सकते हैं।

संजय वन पार्क, हरियाली और सुकून भरी हवा

संजय वन दिल्ली का एक ग्रीन एरिया है, जहां ढेर सारे पेड़-पौधे और चहचहाते पक्षी मिलते हैं। सुबह के समय यहां ताजगी भरी हवा में टहलना और फोटो खींचना बहुत अच्छा लगता है। यह जगह खासतौर पर नेचर लवर्स के लिए बहुत सही है।

जहांपनाह फॉरेस्ट,शहर के बीच में जंगल

दक्षिण दिल्ली में मौजूद जहांपनाह फॉरेस्ट करीब 435 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां लंबा वॉकिंग ट्रैक है और आपको तरह-तरह के पक्षी और जानवर देखने को मिलते हैं। अगर आप नेचर और वाइल्ड फोटोग्राफी पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

सुंदर नर्सरी,फूल, पेड़ और झील के साथ सुकून

सुंदर नर्सरी दिल्ली के बीचों-बीच एक खूबसूरत बग़ीचा है। यहां रंग-बिरंगे फूल, शांत झील, खुला मैदान और आरामदायक माहौल सब कुछ है। आप पूरे दिन यहां बैठकर एंजॉय कर सकते हैं और ढेर सारी यादगार तस्वीरें भी ले सकते हैं।

Tags: Delhi tourismpeaceful Delhi spots
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ac के इन नुक़सान से क्या आप भी हैं अनजान? जाने ठंडक के पीछे छिपी है किन बीमारियों की वजह

Ac के इन नुक़सान से क्या आप भी हैं अनजान? जाने ठंडक के पीछे छिपी है किन बीमारियों की वजह

IPL 2025

IPL 2025: Babar को डराने वाला बॉलर अब RCB के साथ, Playoff में मचेगा धमाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version