Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सुबह या शाम? जानिए नहाना कब है स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक

हमारे दिन हमारी छोटी-छोटी आदतों से पूरा होता है। उनमें से एक है नहाने की आदत। कुछ लोग सुबह उठते ही नहाना पसंद करते हैं, ताकि वे ताजगी और ऊर्जा से भरे महसूस करें। वहीं, कुछ लोग रात को सोने से पहले नहाते हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और वह बेहतर तरीके से सो सके।

by Gulshan
May 21, 2025
in TOP NEWS
Health Tips
Share on FacebookShare on Twitter

Health Tips : हमारे दिन हमारी छोटी-छोटी आदतों से पूरा होता है। उनमें से एक है नहाने की आदत। कुछ लोग सुबह उठते ही नहाना पसंद करते हैं, ताकि वे ताजगी और ऊर्जा से भरे महसूस करें। वहीं, कुछ लोग रात को सोने से पहले नहाते हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और वह बेहतर तरीके से सो सके। स्लीप फाउंडेशन ने 2022 में अमेरिका में एक सर्वे किया, जिसके मुताबिक, 42 प्रतिशत अमेरिकी लोग सुबह नहाना पसंद करते हैं ताकि दिन की शुरुआत ताजगी से कर सकें। वहीं 25 प्रतिशत लोग रात में सोने से पहले नहाते हैं ताकि दिनभर की थकान हटाकर और साफ-सुथरे होकर सो सकें। बाकी बचे लोग कभी सुबह, कभी रात या दोनों समय नहाते हैं।

पहले बात करते हैं नहाने के क्या फायदे हैं। नहाने से शरीर साफ रहता है। पसीना, धूल और गंदगी हट जाती है। ताजगी मिलती है, थकान दूर होती है और अच्छा महसूस होता है। बैक्टीरिया और कीटाणु हट जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। स्किन बेहतरीन होती है। खासकर अगर आप रात को नहाते हैं, तो शरीर आरामदायक स्थिति में होता है और नींद अच्छी आती है।

RELATED NEWS

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

June 10, 2026
Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

June 8, 2026

नहाना दिमाग के लिए भी है फायदेमंद 

नहाना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानकारों के मुताबिक, नहाने से तनाव और चिंता कम होती है। शरीर में पॉजिटिव हार्मोन सक्रिय होते हैं और नसों का सिस्टम शांत होता है। पसीने और थकान से भरी मांसपेशियों को आराम मिलता है। नहाने के सही समय को लेकर लोगों में जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। बहुत से लोगों की राय होती है कि सुबह नहाना सही है, जबकि कुछ मानते हैं कि रात को सोने से पहले नहाना बेहतर होता है। हर किसी की अपनी-अपनी वजह होती है।

यह भी पढ़ें : हे राम! ‘Hera-Pheri 3’ में बाबू भइया नहीं? अक्षय कुमार ने भेजा 25…

सुबह नहाने वाले लोग कहते हैं कि दिन की शुरुआत ताजगी और साफ-सफाई के साथ होती है और रात को नहाने वाले लोग मानते हैं कि दिनभर की धूल-मिट्टी और पसीना हटाने से नींद अच्छी आती है। लेकिन इस बहस में एक अहम पहलू है और वह है आपकी चादर… यानी नहाने का समय सिर्फ आपके लिए नहीं, आपके बिस्तर की सफाई के लिए भी मायने रखता है!

त्वचा विशेषज्ञ ने क्या कहा ?

अमेरिकी क्लीवलैंड क्लिनिक ओआरजी में छपे एक लेख में नहाने को लेकर बड़ी बारीकी से बात लिखी गई है। इसमें भारतीय मूल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आलोक विज के हवाले से कहा गया है कि “किसी भी तरह का घर्षण आपकी त्वचा के बाहरी हिस्से को रगड़ कर हटा देता है। जब आप रात को बिस्तर में लेटते हैं, तो त्वचा की कुछ कोशिकाएं उस घर्षण की वजह से हट जाती हैं। हटे हुए त्वचा के ये फ्लेक्स आपके बिस्तर पर जमा हो जाते हैं और इन्हें बेहद छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं, और उनके मल से आपकी त्वचा में जलन, एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है।

Tags: Health Tips
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Medical Awareness: अगर आप भरपेट खाना खाने के कुछ ही समय बाद फिर से भूख महसूस करने लगते हैं, तो...

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Next Post
600 साल पहले इस संत ने लिख दी थी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डेट, ‘पार्ट टू’ का होगा आगाज और नक्शे से मिट जाएगा PAK 

600 साल पहले इस संत ने लिख दी थी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डेट, ‘पार्ट टू’ का होगा आगाज और नक्शे से मिट जाएगा PAK 

Kashi Metro

काशी में मेट्रो ने दी दस्तक, नए इलाकों में रफ्तार भरने की तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist