Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Vastu Tips कौन सी बाथरूम से जुड़ी वास्तु गलतियां है, जो छीन लेगी घर की शांति और सुख-समृद्धि

बाथरूम की छोटी-छोटी वास्तु गलतियां आपके जीवन पर बड़ा असर डाल सकती हैं। बताए गए आसान उपाय अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और सुख-शांति बनाए रख सकते हैं।

by SYED BUSHRA
May 21, 2025
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Vastu Tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र सिर्फ घर की बनावट या दिशा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन, सोच, सेहत और आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है। घर के हर कोने की अपनी एक ऊर्जा होती है और अगर वास्तु नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो यह जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। अक्सर हम बाथरूम को सबसे कम महत्व देते हैं, जबकि यह घर का ऐसा हिस्सा है जिसका सीधा असर पूरे परिवार की सकारात्मकता और सुख-शांति पर पड़ता है।

यहां हम आपको बताते हैं बाथरूम से जुड़ी 5 ऐसी चीजें जिनसे आपको बचना चाहिए ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

RELATED NEWS

No Content Available

फटे या पुराने चप्पल

अगर आपके बाथरूम में टूटे या पुराने चप्पल रखे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दीजिए। वास्तु के अनुसार, टूटी-फूटी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और इससे पारिवारिक तनाव और आर्थिक तंगी हो सकती है। इसलिए ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

पौधे रखना

कई लोग बाथरूम को सजाने के लिए उसमें पौधे रख देते हैं, लेकिन यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। बाथरूम की नमी और कम रोशनी की वजह से पौधे जल्दी मुरझा जाते हैं, जिससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। बाथरूम में पौधों से बचें या आर्टिफिशियल पौधे ही लगाएं।

गीले कपड़े छोड़ना

अगर आप नहाने के बाद बाथरूम में गीले कपड़े टांग देते हैं या छोड़ देते हैं, तो यह आदत बदल लें। गीले कपड़े नमी, बदबू और संक्रमण का कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार, यह राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है, जिससे जीवन में अड़चनें आती हैं।

खाली बाल्टी छोड़ना

अक्सर हम नहाने के बाद बाल्टी को खाली ही छोड़ देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी अशुभ मानी जाती है। इससे घर में अवरोध और आर्थिक नुकसान हो सकता है। बाल्टी को या तो थोड़ा पानी भरकर रखें या उल्टा कर दें।

टूटा हुआ शीशा

अगर आपके बाथरूम में शीशा टूटा हुआ है, तो इसे तुरंत बदल दें। टूटा शीशा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिससे मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। यह आपके निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: bathroom vastu doshVastu tips for bathroom
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
भारत में फिर से हुई कोरोना की एंट्री तो सहमी मुम्बई, शेर को चढ़ा ‘बुखार’ तो जू में कर दी गई ‘तालाबंदी’

भारत में फिर से हुई कोरोना की एंट्री तो सहमी मुम्बई, शेर को चढ़ा ‘बुखार’ तो जू में कर दी गई ‘तालाबंदी’

कहां रखीं है भारत की ऐतिहासिक तोप, जिसने दुश्मनों को डराया तो बहुत लेकिन कभी युद्ध में नहीं चलाई गई

कहां रखीं है भारत की ऐतिहासिक तोप, जिसने दुश्मनों को डराया तो बहुत लेकिन कभी युद्ध में नहीं चलाई गई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist