गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में दूसरे दिन भी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के आसार बने हुए हैं।

by Mayank Yadav
मई 22, 2025
in Latest News, मौसम
Delhi-NCR
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR storm: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। Delhi-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश और तेज़ आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय कर्नाटक, गोवा, कोंकण और उत्तर केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण बनने से देशभर में प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

तेज आंधी और बारिश से उत्तर भारत में तबाही

पश्चिमी यूपी, Delhi-NCR और दक्षिण हरियाणा में बुधवार और गुरुवार को आए तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और यातायात पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने आज फिर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। खासतौर पर शाम के वक्त धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED NEWS

Delhi-NCR

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

जुलाई 27, 2025
Farmer Protest

Farmer Protest Live Updates: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से पुलिस बैरिकेडिंग हटी, किसान अब दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

दिसम्बर 2, 2024

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान

तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और उत्तर केरल में भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी मध्यम वर्षा के आसार हैं। केरल में मानसून की एंट्री के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। स्काईमेट वेदर के अनुसार, अरब सागर में बना चक्रवाती सिस्टम और निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को तेजी से आगे बढ़ा सकता है।

राजस्थान में गर्मी और लू की चेतावनी

जहां एक ओर देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश से राहत मिल रही है, वहीं राजस्थान में गर्मी से हाहाकार मचा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

सुहानी सुबह, लेकिन शाम को फिर अलर्ट

गुरुवार की सुबह दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में सुहावनी रही, लेकिन दोपहर बाद उमस बढ़ने और शाम को फिर से आंधी-तूफान के आसार हैं। तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिज़ाज, 72 KM/h की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में बिजली गुल

Tags: Delhi-NCR
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi-NCR

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025

Delhi-NCR weather alert: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। शनिवार को जहां तेज धूप...

Farmer Protest

Farmer Protest Live Updates: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से पुलिस बैरिकेडिंग हटी, किसान अब दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 2, 2024

Farmer Protest Live: भारतीय किसान परिषद, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों के नेतृत्व में किसान...

delhi ncr pollution , delhi pollution

Delhi Pollution: फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, पंजाब में जल रही पराली का असर

by Gulshan
सितम्बर 24, 2024

Delhi-NCR : सितंबर के महीने में, जब आसमान साफ और हवा में ताजगी महसूस होती है, दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर...

rain

लगातार झमाझम बारिश से सुहावना हुआ Delhi-Ncr का मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा Weather, IMD ने दिया अपडेट

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 14, 2024

Weather of Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव...

weather

Delhi-NCR में 27 डिग्री पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया 3 दिन तक बारिश का अलर्ट, जानें इन राज्यों का भी हाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 13, 2024

weather : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हाल ही में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,...

Next Post
Washington

Washington में यहूदी संग्रहालय के बाहर आतंकी हमला, इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

Birthday special:कौन है सुहाना खान,एक उभरता सितारा, क्या celebrity kids की असफलता का मिथ तोड़ पाएंगी

Birthday special:कौन है सुहाना खान,एक उभरता सितारा, क्या celebrity kids की असफलता का मिथ तोड़ पाएंगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist