गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health Tips : क्या आपकी भी सुबह बिना चाय-बिस्किट के अधूरी लगती है,जानिए यह आदत सेहत के लिए सही या ग़लत

सुबह खाली पेट चाय और बिस्किट लेने की आदत नुकसानदेह हो सकती है। इसकी जगह हल्का, पोषक और घर का बना नाश्ता लें, जिससे पाचन बेहतर रहे और शरीर को दिनभर की सही ऊर्जा मिले।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025
in Uncategorized

Morning tea and biscuits health effects : अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले चाय और उसके साथ बिस्किट, रस्क या पापड़ी जैसी चीजें लेते हैं, तो ये आदत आपको धीरे-धीरे सेहत से जुड़ी समस्याओं की तरफ ले जा सकती है। भारत में करोड़ों लोग दिन की शुरुआत बेड टी से करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शरीर के पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचा सकती है।

सुबह का पहला आहार क्यों होता है सबसे ज़रूरी?

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की सीनियर डाइटीशियन डॉ. अमृता बताती हैं कि सुबह खाली पेट मीठी चाय पीना और साथ में रिफाइंड चीजें जैसे बिस्किट या रस्क खाना सही नहीं है। इससे न सिर्फ ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है, बल्कि पेट की पाचन क्रिया भी बिगड़ सकती है। सुबह का पहला खाना शरीर को पूरे दिन की एनर्जी देता है। अगर इसमें शुगर या ट्रांस फैट वाली चीजें शामिल हों, तो शरीर जल्दी थक सकता है और गैस, जलन, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

इन चीजों से बनाएं दूरी

कुछ खाने-पीने की चीजें हैं, जिन्हें सुबह-सुबह लेने से परहेज करना चाहिए

मीठे बिस्किट और टी केक

रस्क और मैदे वाली नमकीन

खाली पेट मीठी चाय

पैक्ड चिप्स और प्रोसेस्ड पापड़ी

इन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा होता है, जिससे शरीर में शुगर तेजी से बढ़ती है और इसका असर थकान, पेट की जलन और यहां तक कि लंबे समय में अल्सर तक पहुंच सकता है।

सुबह चाय के साथ क्या खाएं?

डॉ. मिश्रा कहती हैं कि सुबह हल्का और पोषक नाश्ता सबसे अच्छा होता है। अगर आप चाय पीना नहीं छोड़ सकते, तो उसके साथ इन हेल्दी चीजों को खा सकते हैं।

भुनी हुई मूंगफली या रात को भिगोए हुए बादाम

घर पर बना मूंग दाल चिल्ला या सब्जियों वाला पोहा

ओट्स से बना नमकीन उपमा या हल्की खिचड़ी

हरी सब्जियों का पराठा दही के साथ

ये चीजें न सिर्फ पौष्टिक हैं, बल्कि पेट को भी हल्का और आरामदायक महसूस कराती हैं।

सुबह उठते ही मीठी चाय और बिस्किट खाना एक आम आदत है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे पाचन और सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकती है। इसकी जगह हेल्दी और घर की बनी चीजें लेना बेहतर होता है।

Disclaimer : यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsMorning Diet

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
Summer Tip: गाड़ी में रखी मामूली सी प्लास्टिक की बोतल कैसे बन सकती है घातक, जानें कैसे करें बचाव

Summer Tip: गाड़ी में रखी मामूली सी प्लास्टिक की बोतल कैसे बन सकती है घातक, जानें कैसे करें बचाव

Syaahi aur Siyasat: कविता के मंच से राजनीति को जवाब, अनामिका अंबर के साथ देखिए स्याही और सियासत…

Syaahi aur Siyasat: कविता के मंच से राजनीति को जवाब, अनामिका अंबर के साथ देखिए स्याही और सियासत...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In