मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

क्या है yutori lifestyle कैसे आपको तनाव से राहत देता है यह जापानी तरीका

यूटोरी एक जापानी जीवनशैली है जो कहती है कि जिंदगी में थोड़ा ठहराव और आराम जरूरी है। यह हमें स्ट्रेस से बचाता है और मानसिक शांति पाने में मदद करता है।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025
in Uncategorized
yutori lifestyle for stress relief
Share on FacebookShare on Twitter

 yutori lifestyle for stress relief सुबह आंख खुलते ही काम की जिम्मेदारियों की लिस्ट शुरू हो जाती है। ऑफिस की मीटिंग्स, घर के काम, पढ़ाई या पारिवारिक जिम्मेदारियां ,ये सब दिनभर हमें घेरकर रखते हैं। ये सिलसिला रोज चलता है, जिससे मन और शरीर दोनों पर बोझ बढ़ता जाता है। धीरे-धीरे ये थकावट स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन और बर्नआउट में बदल जाती है। ऐसे में अगर लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव किया जाए, तो इससे राहत मिल सकती है।

क्या है ‘यूटोरी’ का मतलब?

‘यूटोरी’ एक जापानी शब्द है, जिसका मतलब होता है आराम, खालीपन या मानसिक छूट। इसका मकसद है अपनी जिंदगी में ऐसा वक्त निकालना, जो सिर्फ हमारे लिए हो। बिना तनाव, भागदौड़ और जल्दबाज़ी के। जापान में यह कॉन्सेप्ट इसलिए अपनाया गया ताकि लोग काम के साथ-साथ खुद की मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रख सकें। यूटोरी कहता है कि हमें जिंदगी को थोड़ा धीमा करना चाहिए, ताकि हम हर पल को जी सकें और सिर्फ काम में उलझे न रहें। जब आप अपनी डेली लाइफ में यूटोरी को अपनाते हैं, तो काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना आसान हो जाता है। इससे मानसिक थकान कम होती है और आप खुद को हल्का और पॉजिटिव महसूस करते हैं।

RELATED NEWS

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

अगस्त 2, 2026
Difference Between Cocktail and Mocktail

पार्टी में कॉकटेल और मॉकटेल सुनकर कन्फ्यूज़ होते हैं? Soft Drink और Hard Drink में क्या है फ़र्क ?

जून 11, 2025

कैसे अपनाएं यूटोरी लाइफस्टाइल?

हर दिन कुछ वक्त खुद के लिए निकालें : चाहे सुबह की चाय हो या रात की सैर, हर दिन थोड़ा समय सिर्फ अपने लिए जरूर रखें।

‘ना’ कहना सीखें :  हर काम को हां कहना जरूरी नहीं। जहां जरूरत हो, वहां मना करना भी जरूरी है ताकि आप पर काम का दबाव न बढ़े।

परफेक्शन की दौड़ से बाहर आएं :हर चीज़ में 100% देना जरूरी नहीं। कभी-कभी ‘ठीक है’ भी काफी होता है।

धीमा जीना सीखें : दिनभर की रफ्तार को थोड़ा कम करें। खाने का मजा लें, परिवार के साथ बैठें, फोन से दूर रहें और सांस लें।

शौक और रुचियों के लिए वक्त निकालें : जो काम आपको खुशी देता है, जैसे पढ़ना, म्यूजिक, पेंटिंग या कुकिंग, उसमें थोड़ा वक्त जरूर लगाएं।

क्यों जरूरी है यूटोरी आज के समय में?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सब बस काम, टारगेट और डेडलाइन में उलझे हुए हैं। ऐसे में यूटोरी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी हो गया है, ताकि हम खुद को न भूल जाएं। जब आप अपने दिन में थोड़ा ठहराव लाते हैं, तो दिमाग शांत होता है, तनाव कम होता है और रिश्ते भी बेहतर बनते हैं।

यूटोरी एक जापानी तरीका है जो हमें सिखाता है कि कैसे जिंदगी को आराम और सुकून से जिया जाए। इसे अपनाकर हम स्ट्रेस कम कर सकते हैं और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

Tags: lifestyle tipsyutori concept
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Difference Between Cocktail and Mocktail

पार्टी में कॉकटेल और मॉकटेल सुनकर कन्फ्यूज़ होते हैं? Soft Drink और Hard Drink में क्या है फ़र्क ?

by SYED BUSHRA
जून 11, 2025

Difference Between Cocktail and Mocktail :आजकल शादी, बर्थडे पार्टी या किसी फॉर्मल फंक्शन में कॉकटेल और मॉकटेल का नाम सुनना...

जिस्म को महकाएं,कब, कहां और कैसे लगाएं जानिए  Perfume और deodorant का सही इस्तेमाल

जिस्म को महकाएं,कब, कहां और कैसे लगाएं जानिए Perfume और deodorant का सही इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
मई 15, 2025

Perfume and Deodorant चाहे किसी पार्टी में जाना हो या रोज ऑफिस के लिए तैयार होना हो, परफ्यूम और डियोड्रेंट...

बिना महंगे केमिकल घर पर सोने के पुराने गहनों में नई जैसी चमक कैसे पाए जानिए आसान घरेलू नुस्खे

बिना महंगे केमिकल घर पर सोने के पुराने गहनों में नई जैसी चमक कैसे पाए जानिए आसान घरेलू नुस्खे

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 25, 2025

clean gold jewellery at home: सोने के गहनों की चमक समय के साथ फीकी पड़ने लगती है। नई-नई अंगूठी, चेन...

New Year Party Dresses

New Year Party Dresses: नए साल के लिए परफेक्ट आउटफिट आइडियाज, स्टाइलिश लुक की हर कोई करेगा तारीफ

by Sufiya Tahir
दिसम्बर 6, 2024

New Year Party Dresses: 2024 के आखिरी महीने में, हर कोई नए साल 2025 का वेलकम करने की तैयारियों में...

Next Post
Shilpa Shirodkar

कोरोना को हराकर लौटीं शिल्पा शिरोडकर, बोलीं- अब महसूस हो रही है राहत!

जानें ज्योति मल्होत्रा ने इंसानों के प्राईवेट पार्ट की क्यों की थी पूजा, कौन हैं ‘Khush Mush’ जिसे यूट्यूबर क्वीन ने बोला ‘I Love You’

जानें ज्योति मल्होत्रा ने इंसानों के प्राईवेट पार्ट की क्यों की थी पूजा, कौन हैं ‘Khush Mush’ जिसे यूट्यूबर क्वीन ने बोला ‘I Love You’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In