• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

नज़रों से लाचार, हौसलों से बेहिसाब, हिमाचल की इस बहादुर बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली छोंजिन आंगमो ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट, पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है।

by Gulshan
May 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
0
Mount Everest
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mount Everest : हिमाचल प्रदेश के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली छोंजिन आंगमो ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट, पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि छोंजिन दृष्टिबाधित हैं — वे आंखों से देख नहीं सकतीं — फिर भी उन्होंने जो कर दिखाया, वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। वह न केवल भारत की पहली दृष्टिहीन महिला बनीं, जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया, बल्कि पूरी दुनिया में ऐसा करने वाली सिर्फ पांचवीं महिला बनी हैं।

छोंजिन आंगमो हिमाचल के किन्नौर जिले के दूरस्थ गांव चांगो की रहने वाली हैं। उन्होंने मात्र 8 वर्ष की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी, लेकिन अपने सपनों को कभी मंद नहीं पड़ने दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह यूनियन बैंक में कार्यरत हैं। दृष्टिबाधा के बावजूद उन्होंने भारत और दुनिया भर में हिमाचल का नाम रोशन किया है।

Related posts

Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025

इससे पहले छोंजिन ने लद्दाख की माउंट कांग यात्से-2 (ऊंचाई 6,250 मीटर) की कठिन चढ़ाई भी पूरी की थी। वे प्रसिद्ध शिक्षिका और समाजसेविका हेलेन केलर को अपना आदर्श मानती हैं। हेलेन केलर के उस विचार — “दृष्टिहीन होना उतना बुरा नहीं, जितना कि आंखें होते हुए भी दृष्टि (सपना) न होना” — को छोंजिन ने जीवन में आत्मसात किया और कभी भी अपने अंधत्व को कमजोरी नहीं बनने दिया।

ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार में खुशी

छोंजिन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता ने गर्व जताते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा गांव उत्साहित है और वे उनके सकुशल लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खुद छोंजिन कहती हैं कि ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ना उनका बचपन का सपना था, लेकिन आर्थिक मुश्किलें अक्सर राह में रोड़ा बनीं। अब वह कहती हैं, “मैं उन सभी चोटियों को भी फतह करूंगी, जो अभी बाकी हैं।”

यह भी पढ़ें : IPL में बड़ा उलटफेर, चलते मैचों के बीच RCB ने बदला कप्तान, इस युवा खिलाड़ी…

भारत की पहली दृष्टिबाधित महिला

छोंजिन आंगमो इससे पहले दिव्यांग पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग कर यह मुकाम हासिल किया था और वे ऐसा करने वाली भारत की पहली दृष्टिबाधित महिला बनी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके हौसले और उपलब्धियों की सराहना की थी। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर पर दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और दिल्ली मैराथन, पिंक मैराथन और दिल्ली वेदांत मैराथन में भी भाग ले चुकी हैं।

Tags: Mount Everest
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bollywood के वो सितारे जो उम्र के देते हैं मात, इतनी उम्र में भी रहते हैं फिट और स्टाइलिश

Next Post

Bollywood News: अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में पहली बार किया आमिर ख़ान ने ये काम,इसीलिए इतनी ख़ास है ये फ़िल्म

Gulshan

Gulshan

Next Post
Bollywood News: अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में पहली बार किया आमिर ख़ान ने ये काम,इसीलिए इतनी ख़ास है ये फ़िल्म

Bollywood News: अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में पहली बार किया आमिर ख़ान ने ये काम,इसीलिए इतनी ख़ास है ये फ़िल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025
UP T20 League

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

August 28, 2025
Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version