गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने जगाई देशभक्ति की लहर, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

'मन की बात' के 122वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना करते हुए कहा कि इसने पूरे देश को एकजुट किया है। उन्होंने इसे देशभक्ति, साहस और बदलते भारत की संकल्प शक्ति का प्रतीक बताया।

by Mayank Yadav
मई 25, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि बदलते भारत के साहस और संकल्प की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में तिरंगे की लहर और देशभक्ति का उत्साह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। मोदी ने बस्तर ओलंपिक्स, माओवादी क्षेत्रों में साइंस लैब्स, और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी प्रकाश डाला।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना देशभक्ति का प्रतीक

PM Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक अभियान बताते हुए कहा कि इसने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। उन्होंने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ आक्रोशित है और उसे जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस ऑपरेशन के दौरान हमारी सेनाओं ने जो अद्भुत पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

पीएम मोदी ने इसे सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि बदलते भारत की संकल्पशीलता और साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने पूरे देश को तिरंगे में रंग दिया है और लोगों में देशभक्ति की भावना भर दी है।

देशभर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

PM Modi ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। छोटे-छोटे गांवों, कस्बों और शहरों में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना को वंदन-अभिनंदन करने के लिए सड़कों पर उतर आए। उन्होंने चंडीगढ़ का विशेष उल्लेख किया, जहां के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स बनने की इच्छा जताई है, जो यह दिखाता है कि देश की युवा पीढ़ी अब सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि रक्षक बनने की राह पर है।

बस्तर की चर्चा और विज्ञान की बात

‘मन की बात’ में PM Modi ने छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में अब खेल और विज्ञान का नया दौर शुरू हुआ है। पीएम ने वहां के बच्चों की वैज्ञानिक सोच और खेलों में भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने कहा, “इन इलाकों के लोगों ने चुनौतियों को पार करते हुए बेहतर भविष्य की राह चुनी है। ये भारत के साहसी और जुझारू नागरिकों की असली तस्वीर है।”

नीति आयोग से ममता ने क्यों बनाई दूरी, सामने आई बड़ी वजह, BJP ने किया तीखा वार

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post
India

India बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

Virat-Anushka

Virat-Anushka पहुंचे रामनगरी अयोध्या: रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी में लिया आशीर्वाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In