Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मृतक शिक्षकों के परिजनों को योगी सरकार का तोहफा, अब मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी

योगी सरकार ने एडेड महाविद्यालयों में कार्यरत मृतक शिक्षकों के परिजनों को बड़ी राहत दी है। अब सेवा के दौरान निधन होने पर उनके परिजन डेथ ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सहायता प्राप्त (एडेड) अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत दी है। Yogi govt ने ऐसे मृतक शिक्षकों के परिजनों को डेथ ग्रेच्युटी (मृत्यु उपदान) देने का फैसला किया है, जो सेवा में रहते हुए 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही दिवंगत हो गए थे। यह निर्णय उन शिक्षकों पर भी लागू होगा जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का विकल्प चुना था लेकिन विकल्प बदलने की समय सीमा से पहले उनका निधन हो गया। उच्च शिक्षा विभाग ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिया है, जिससे सैकड़ों परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकेगी।

अब सभी मृतक शिक्षकों के परिजनों को मिलेगा लाभ

Yogi govt के इस फैसले के तहत अब उन शिक्षकों के परिजन भी डेथ ग्रेच्युटी के हकदार होंगे, जिनकी सेवा के दौरान मृत्यु 58 वर्ष या 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले हो गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि यह लाभ उन शिक्षकों के परिजनों को भी मिलेगा जिन्होंने सेवा विस्तार यानी 62 वर्ष तक कार्य करने का विकल्प चुना था, लेकिन विकल्प की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही उनका निधन हो गया।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

यूपी सरकार की बड़ी पहल: किराएदारों को राहत, रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क फिक्स, खत्म होंगे विवाद

November 7, 2025
Yogi govt

Yogi govt की दोहरी राहत: किसानों-मिलों को धान रिकवरी में छूट, कर्मचारियों को UPS के लिए करना होगा इंतजार

November 4, 2025

3 फरवरी 2004 के बाद से लागू होगा नियम

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह नियम 3 फरवरी 2004 के बाद से प्रभावी होगा। यानी इस तारीख के बाद जिन शिक्षकों की मृत्यु 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले हुई है, उनके परिजनों को सरकार डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान करेगी। यह निर्णय उन मामलों को भी कवर करेगा, जहां शिक्षक ने रिटायरमेंट का कोई विकल्प नहीं दिया और उनका निधन कार्यकाल के दौरान हुआ।

कितनी मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी?

Yogi govt ने ग्रेच्युटी की अधिकतम राशि भी तय कर दी है। यदि किसी शिक्षक की मृत्यु जनवरी 2024 से पहले हुई थी, तो उसके परिजनों को अधिकतम 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी दी जाएगी। वहीं 1 जनवरी 2024 के बाद जिन शिक्षकों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिलेगी। यह फैसला शिक्षकों के परिवारों के लिए बड़ी राहत और सम्मान की बात है।

बागेश्वर धाम की कथा से लौटते वक्त हुआ ‘बुराड़ी कांड’: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में खाकर जान दी

Tags: yogi govt
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

यूपी सरकार की बड़ी पहल: किराएदारों को राहत, रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क फिक्स, खत्म होंगे विवाद

by Mayank Yadav
November 7, 2025

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मकान मालिक और किराएदारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों...

Yogi govt

Yogi govt की दोहरी राहत: किसानों-मिलों को धान रिकवरी में छूट, कर्मचारियों को UPS के लिए करना होगा इंतजार

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में किसानों और चावल मिलों को बड़ी राहत देते हुए...

Yogi Govt

दिवाली बम्पर सौगात: Yogi Govt का बड़ा ऐलान, 16 लाख UP कर्मचारियों-पेंशनर्स को प्राइवेट अस्पतालों में ‘अनलिमिटेड कैशलेस इलाज’!

by Mayank Yadav
October 16, 2025

Yogi Govt Diwali Gift: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार खुशियों...

CM Yogi Govt

अब संविदा शिक्षिकाओं को भी मिलेगी 6 माह की मैटरनिटी लीव, योगी सरकार का नवरात्र तोहफा

by Mayank Yadav
October 2, 2025

Yogi Govt News: नवरात्र के अवसर पर योगी सरकार ने संस्कृत विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को बड़ी...

Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

by Mayank Yadav
September 9, 2025

Yogi Govt Stray Dogs: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों और मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को देखते...

Next Post
‘बोली’ के बाद अब PM मोदी की ‘गोली’ से कांपा PAK, शहबाज-मुनीर ने चीन-तुर्किये और ईरान से लगाई मदद की गुहार

‘बोली’ के बाद अब PM मोदी की ‘गोली’ से कांपा PAK, शहबाज-मुनीर ने चीन-तुर्किये और ईरान से लगाई मदद की गुहार

Sindoor Farming : अब किसकी खेती से होगी तगड़ी कमाई, कैसे खाली ज़मीन से कमाएं लाखों

Sindoor Farming : अब किसकी खेती से होगी तगड़ी कमाई, कैसे खाली ज़मीन से कमाएं लाखों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version