Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Up Covid Case: प्रदेश में पैर पसारने लगा कोरोना, लखनऊ समेत इन शहरों में मिले नए मरीज़

लखनऊ में एक बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30 पहुंची। हालांकि, मरीजों में हल्के लक्षण हैं और ICMR ने घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है।

by Sadaf Farooqui
May 28, 2025
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

COVID Cases in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीजीआई (SGPGI) में भर्ती एक बुजुर्ग की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। यह बुजुर्ग हाल ही में धार्मिक यात्रा से लौटे थे। करीब 10 दिन पहले उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पहले भी साल 2021 में कोरोना से संक्रमित हो चुके थे। इस बार भी जब वह तीर्थ यात्रा से लौटे, तो उन्हें हल्के लक्षण जैसे बुखार और खांसी महसूस हुई। परिजनों ने सावधानी बरतते हुए उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहत की बात यह है कि बुजुर्ग अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उनकी हालत सामान्य है।

RELATED NEWS

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

June 17, 2026
Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

June 11, 2026

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 10 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। इससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। हालांकि ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं और मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो रहे हैं।

देशभर में भी दिख रहा है मामूली उछाल

देश में भी कोरोना के मामलों में हल्की बढ़त देखी जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि नए कोविड वैरिएंट्स का असर अब पहले जैसा गंभीर नहीं है। इनका संक्रमण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसा है और गंभीर लक्षण कम ही देखने को मिल रहे हैं।

फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,009 हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा केस केरल (430), महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) से हैं। वहीं कर्नाटक में 1, केरल में 2 और महाराष्ट्र में 4 लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है।

ICMR की सलाह: घबराने की जरूरत नहीं, पर सतर्क रहें

ICMR ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद ज़रूरी है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें, हाथ साफ रखें और अगर सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत जांच करवाएं।

Tags: Covid-19 UpdatesHealth News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026

Cough Syrup Rules India: भारत में अब कफ सिरप और अन्य सिरप बेस्ड दवाओं की बिक्री को लेकर बड़े बदलाव...

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
June 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Black Fever: उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर...

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Health Awareness: कई लोग बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि...

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

Next Post
कौन हैं BV नागरत्ना, जो शपथ लेते बन जाएंगी देश की पहली महिला CJI, जानें नोटबंटी -बिलकिस बानो केस में क्या सुनाया था फैसला

कौन हैं BV नागरत्ना, जो शपथ लेते बन जाएंगी देश की पहली महिला CJI, जानें नोटबंटी -बिलकिस बानो केस में क्या सुनाया था फैसला

Ayodhya News

राम नगरी में फिर गूंजेगी जय-जयकार, राम दरबार की प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त तय.. जानें पूरा प्लान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist