मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन हैं BV नागरत्ना, जो शपथ लेते बन जाएंगी देश की पहली महिला CJI, जानें नोटबंटी -बिलकिस बानो केस में क्या सुनाया था फैसला

बड़ी दिलचस्प है लेडी जस्टिस की स्टोरी, बिलकिस बानो केस का सुनाया था फैसला, नोटबंदी के खिलाफ चलाई थी कलम।

by Vinod
मई 28, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 21वीं सदी में महिलाएं आज पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। खेल, राजनीति, कारोबार, आईटी सेक्टर और सरहदों की सुरक्षा में ‘नारी’ सब पर भारी पड़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की जांबाज वीरांगनाओं ने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए थे। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के मिशन में जुटे हैं तो वहीं सुप्रीम कोर्ट भी नारीशक्ति के साथ चल पड़ा है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट से आजाद भारत की सबसे बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। लेडी जस्टिस बीवी नागरत्ना आने वाले समय में सीजीआई की कुर्सी पर बैठेंगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर चिंता जताई और जोर दिया कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की अधिक भागीदारी जरूरी है। निचली से लेकर ऊपर तक अदलातों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के मिशन में सुप्रीम कोर्ट जुट गया है। इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की 5वीं सीनियर जस्टिस बीवी नागरत्ना कॉलेजियम का हिस्सा बन गई। जस्टिस अभय एस. ओका के रिटायरमेंट के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में सदस्य बनाया गया है। इस तरह कॉलेजियम में अब चीफ जस्टिस बी.आर. गवई, जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस नागरत्ना होंगे।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

भारत में सीजीआई की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होती है। ऐसे में बी वी नागरत्ना 11 सितंबर 2027 को भारत की 50वीं मुख्य न्यायाधीश बनेंगी। वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी। उनका कार्यकाल लगभग 1 महीने का होगा। वो 29 अक्टूबर 2027 को सीजीआई के पद से रिटायर होंगी। खास बात यह है कि बी वी नागरत्ना के पिता भी कभी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया थे। ऐसे घर में उन्हें कानूनी बहस और कोर्ट की कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलीं। इस माहौल ने उन्हें न सिर्फ कानून पढ़ने बल्कि उसे गहराई से समझने का भी मौका मिला। उनकी पढ़ाई और घर का सपोर्ट उन्हें इस मुकाम तक ले गया, जहां वो आज हैं।

नागरत्ना का जन्म 30 अक्टूबर 1962 को बेंगलुरु में जस्टिस ई. एस. वेंकेटरमैय्या के घर हुआ। जस्टिस वेंकेटरमैय्या आगे चलकर (1989) सीजीआई बने थे। जस्टिस नागरत्ना की कामयाबी में उनकी शिक्षा का बड़ा रोल है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की और 1987 में वकील बनकर कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। 2008 में वह कर्नाटक हाईकोर्ट की जज बनीं और 2021 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। अब 25 मई 2025 को वह सुप्रीम कोर्ट की 5वीं सबसे सीनियर जज बन गई हैं और वह सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में शामिल होने वाली पहली महिला जज भी हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किताब ’कोर्ट्स ऑफ इंडिया’ में नागरत्ना बतौर कॉन्ट्रिब्यूटर शामिल रहीं। इस किताब में उन्होंने कोर्ट्स ऑफ कर्नाटक के चैप्टर्स में योगदान दिया।

लगभग 17 साल बतौर जज रहते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कई अहम फैसले सुनाए। इनमें बिलकिस बानो केस का भी था। 2004 में जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने बिलकिस बानो केस में गुजरात सरकार द्वारा 11 दोषियों को दी गई रिहाई को अवैध घोषित कर दिया। बेंच ने कहा कि दोषियों को महाराष्ट्र की विशेष अदालत ने सजा सुनाई थी। इसलिए रिहाई का अधिकार महाराष्ट्र सरकार को था, न कि गुजरात को। इसके अलावा 2023 में 5 जजों की संविधान पीठ में जस्टिस नागरत्ना ने सहमति जताई कि सरकार अपने मंत्रियों के बयानों के लिए जिम्मेदार नहीं है।

2023 में 5 जजों की बेंच में से 4 ने 2016 में हुई नोटबंदी को वैध ठहराया, जबकि जस्टिस नागरत्ना ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि फैसला संसद के माध्यम से होना चाहिए था, न कि केवल कार्यकारी आदेश के माध्यम से। जस्टिस नागरत्ना ने एक अहम फैसले में कहा कि अवैध विवाह से जन्मे बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकारी माना। उन्होंने कहा कि माता-पिता अवैध हो सकते हैं, लेकिन कोई बच्चा अवैध नहीं होता। जस्टिस नागरत्ना ने कोरोना महामारी के दौरान कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया कि मिड डे मील योजना को जारी रखा जाए और डिजिटल एजुकेशन जारी रखी जाए।

Tags: Justice BV NagarathnaSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
Ayodhya News

राम नगरी में फिर गूंजेगी जय-जयकार, राम दरबार की प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त तय.. जानें पूरा प्लान

calvin parker meeting with aliens and their message about earth destruction

कौन है वह शख़्स जिसने किया एलियन से मुलाकात का दावा क्या है दुनिया के अंत का राज़?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In