Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इंस्टाग्राम बना महासंग्राम, मेरठ में दो परिवारों में खूनी भिड़ंत, महिलाएं भी हुईं घायल, वीडियो वायरल

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में इंस्टाग्राम देखने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दो परिवारों में खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और चार लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

by Gulshan
May 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut Family Fight
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Family Fight : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन में गुरुवार देर रात एक मामूली सी बात ने अचानक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जवल गार्डन निवासी मोबिन की बहन समीना का बेटा सादत रात को इंस्टाग्राम देख रहा था। इसी दौरान पास में रहने वाले नसीम के बेटों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही समय में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि नसीम और उसका साला समीना के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क तक घसीट लाए।

RELATED NEWS

No Content Available

इस दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बस कंडक्टर की जुड़वां बेटियों ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में दोनों के…

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब एक बजे की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की जड़ इंस्टाग्राम देखने को लेकर शुरू हुई कहासुनी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags: Meerut Family Fight
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
New Delhi

दिल्ली में अवैध घुसपैठ पर करारी चोट, 30 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

UPI

वित्त वर्ष 2025 में डिजिटल लेन-देन में यूपीआई की हिस्सेदारी बढ़कर 83.7 प्रतिशत हुई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist